मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि स्थानीय शहरी निकाय अपने यहां कार्यरत सफाई कर्मचारियों की एक नियमित अंतराल के बाद स्वास्थ्य चांज करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होने कहा कि सफाई कर्मचारियों की शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित बनाने में अहम भूमिका रहती है। ऐसे में इन कर्मचारियों की समय-समय स्वास्थ्य एवं चिकित्सीय जांच बेहद जरूरी हो जाती है। एसडीएम आज मैनुअल स्कैवेंजर एक्ट-2013 के तहत गठित उप मंडल स्तरीय सतर्कता समिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होने बताया कि जोगिन्दर नगर उपमंडल मैनुअल स्कैवेंजर के तौर पर किये…
Author: Himachal Varta
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) नशे का सेवन समाज में एक गंभीर समस्या के रूप में उभरकर आया है। यह समस्या सिर्फ व्यक्तिगत स्वास्थ्य की ही नहीं, बल्कि समाज की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित कर रही है। नशा निवारण महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ चुनौतियों से भरपूर है, लेकिन आपसी तालमेल से इस समस्या का समाधान निकालने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा नशा मुक्त ऊना अभियान आरंभ किया गया है। जून 2023 से शुरू किया गया यह अभियान 1 वर्ष तक चलेगा तथा समाज की उन्नति की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) शिमला जिले में पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में ठियोग-हाटकोटी सड़क मार्ग पर पुलिस ने गुरदास नगर में एक ढाबे की तलाशी के दौरान 2.061 किलोग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी की पहचान जगदीश शर्मा (39) पुत्र स्वर्गीय गुरदास शर्मा निवासी गांव तरलीन डाकघर जैस तेहण ठियोग जिला शिमला के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे गश्त के दौरान जब एसआईयू टीम प्रेमघाट ठियोग में मौजूद थी तो सूचना प्राप्त हुई कि जगदीश शर्मा के ढाबे में अफीम बेचने का…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बड़ा हादसा हुआ है। एक ट्रक अनियंत्रित होकर पिकअप पर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, शिमला के ढल्ली मशोबरा बाइफ्रीकेशन के पास एक ट्रक कुफरी रोड से मशोबरा रोड पर चलती पिकअप पर बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक चालक और परिचालक को गंभीर चोटे आई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पिकअप चालक को भी अस्पताल में…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मंडी में स्वतंत्रता दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय समारोह ऐतिहासिक सेरी मंच पर होगा। यह जानकारी जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने दी। वे स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बुलाई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सभी अधिकारियों को समारोह के सफल आयोजन के लिए समय से सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। अरिंदम चौधरी ने बताया कि श्री पठानिया 15 अगस्त को इंदिरा मार्केट के संकन गार्डन में शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही गांधी चौक…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला जिला के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज चौपाल विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान का विस्तृत जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों को शीघ्र सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को किसानों के उत्पादों को समयबद्ध बाजार तक पहुंचाने के लिए सड़कों की बहाली के कार्यों में तेजी लाने के दृष्टिगत तुरंत अल्पकालिक निविदा जारी करने को कहा। उन्होंने…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) प्रदेश सरकार खनन नीति में बदलाव कर राजस्व बढ़ाने के प्रयास में है। सरकार की कोशिश है कि खनन गतिविधियों से प्राप्त होने वाले राजस्व को 250 करोड़ से बढ़ाकर 500 करोड़ किया जाए। राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से उद्योग विभाग अवैध खनन पर ड्रोन से नजर रखेगा। वहीं, सूर्यास्त के बाद जेसीबी के साथ भारी खनन उपकरणों से खनन पर रोक रहेगी।सचिवालय में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि सरकार के खजाने में खनन राजस्व के तौर पर सालाना 250 करोड़ की रकम आती है।…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) धर्मशाला, पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला की ओर से हार जलाड़ी में बेरोजगार युवतियों के लिए जूट बैग तथा खिलौने बनाने के लिए 13 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें 60 के करीब बेरोजगार युवतियों ने जूट बैग तथा खिलौने बनाने का प्रशिक्षण हासिल किया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की निदेशक गरिमा ने कहा कि संस्थान की ओर से स्किल डिवल्मेंट के साथ साथ युवतियों को स्वरोजगार आरंभ करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाता है इसके साथ ही बैंक के माध्यम से स्टार्ट अप के लिए…