Author: Himachal Varta

12 अगस्त तक चलेगा प्रथम टीकाकरण चरण विशेष टीकाकरण अभियान की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता विद्युत परियोजनाओं वाले स्वास्थ्य खंडों में दोबारा की जाए सूचना एकत्रित चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे मिशन इंद्रधनुष- 2023 के तहत ज़िला में जारी विशेष टीकाकरण अभियान की समीक्षा को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया । ज़िला में टीकाकरण लक्ष्य को शत-प्रतिशत सुनिश्चित बनाने को लेकर उपायुक्त ने विशेष तौर पर स्वास्थ्य खंड किहार और तीसा…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से आग्रह किया है कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन ज़िला के सभी 579 मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति करें ताकि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को अद्यतन करने का कार्य शत-प्रतिशत सफल हो। मनमोहन शर्मा आज फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए सोलन ज़िला के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर राजनीतिक…

Read More

किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सांगला ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 के.वी रूकती छितकुल फीडर में मुरम्मत कार्य के चलते गा्रम पंचायत थैमगारंग, बटसेरी, रक्छम व छितकुल में 09 अगस्त, 2023 को प्रातः 10ः00 बजे से सांय 5ः00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर तीन श्रेणियों में शुरू होंगे राज्य स्तरीय पुरस्कार राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां गेयटी थिएटर में आयोजित एक कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम लिमिटेड का नाम ‘हिमक्राफ्ट कॉर्पोरेशन’ करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस रीब्रॉडिंग का उद्देश्य निगम के कार्य को विस्तार प्रदान करना और बाजार में एक विशिष्ट ब्रांड के रूप में उत्पादों को बढ़ावा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला सिरमौर के संगडाह  इकाई के चुनाव आज  निर्विवाद संपन्न हुए। जिसमें लोक  निर्माण विभाग के चंद्रमणी वर्मा को निर्विरोध खंड अध्यक्ष चुना गया। लोक निर्माण विभाग विश्राम ग्रह संगडाह मे चुनाव पर्यवेक्षक तपेंद्र सिंह एवं दलीप वर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित इस चुनाव मे विभिन्न विभागो के लगभग 50 प्रतिनिधियो  ने भाग लिया। चुनाव मे विकास खंड  कार्यालय के केशव शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जलशक्ति विभाग  के  राजेंद्र चोहान को महासचिव चुना गया। इसके अतिरिक्त सत्य प्रकाश वर्मा को मुख्य सलाहकार, गुमान सिंह को कानूनी सलाहकार, रुक्मणी, जागर सिंह…

Read More

मंडी, (  हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   जिला एवं सत्र न्यायालय मंडी परिसर तथा करसोग, थुनाग, गोहर, जोगिन्द्रनगर, सुन्दरनगर एवं सरकाघाट कोर्ट परिसर में 9 सितम्बर को लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा । यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी की सचिव अंशु चौधरी ने दी । उन्होंने बताया की लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौतों के आधार पर किया जायेगा । इस दौरान आपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, एनआई एक्ट और धन वसूली के मामले आदि पर सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा । इसके अतिरिक्त लोक अदालत में सड़क दुर्घटना में क्लेम, श्रम विवाद के मामले, बिजली और…

Read More

चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल सलूणी के तहत आते क्षेत्र में एक जीवित व्यक्ति को मृत करार देने का मामला सामने आया है। आरोप लगाया है राजस्व विभाग पर। दरअसल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी को बीते तीन साल से किस्तें नहीं मिलने पर लोक मित्र के जरिये निकाली गई सूचना में यह खुलासा हुआ। अब लाभार्थी अपने जीवित होने का प्रमाण देने के लिए तहसीलदार सलूणी के कार्यालय के चक्कर काटने को विवश है। 56 वर्षीय ब्यासदेव पुत्र गुलालू गांव छमरूंड पंचायत भड़ेला ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री…

Read More

काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )     धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस थाना धर्मशाला के तहत कुछ माह पहले सामने आए फर्जी बैंक अकाउंट खुलवाकर लाखों रुपये के फर्जी लेनदेन के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक सात राज्यों से 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।फर्जी तरीके से बैंक अकाउंट खुलवाकर लेनदेन करने के मामले के तार अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जुड़ गए हैं। मामले में महादेव नाम का व्हाट्सएप ग्रुप सबसे अधिक सक्रिय पाया गया है। इस मामले में अब दुबई, अफ्रीका और कंबोडिया का नाम भी…

Read More