शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर दोपहर करीब 12 बजे से गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई है। फिलहाल हल्के वाहनों के लिए मार्ग को बहाल किया गया है। नेशनल हाईवे के बहाल होने से एक बार फिर से शिमला-चंडीगढ़ के बीच सीधा संपर्क बहाल हो गया है। यहां पर्यटकों के अलावा बड़ी राहत उन मरीजों और परिजनों के लिए भी है जिन्हें आईजीएमसी शिमला से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जा रहा था। एनएचएआई ने जल्द हि भारी वाहनों के लिए भी यातायात बहाल करने की बात कही है।
Author: Himachal Varta
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कीरतपुर नागचला फोरलेन पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा नहीं बढ़ेगी। चालकों को 60 की गति से अपने वाहन चलाने होंगे। गति सीमा को लेकर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रिया आ रही थी। लोग अधिकतम गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा करने की मांग कर रहे थे।एनएचएआई ने क्या दिया तर्क ? भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का तर्क है कि फोरलेन पहाड़ी राज्य की भोगौलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए डिजाइन हुआ है। ऐसा भी नहीं है कि वाहन अधिक गति से नहीं चल सकते हैं। फोरलेन सीधा होने के बजाय…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) एनएच-5 (फोरलेन) की बची हुई सडक़ को अब ‘तिरपाल’ व टोटकों के सहारे बचाने का जुगाड़ निर्माण कंपनी ने विकसित किया है। इस फोरलेन की गुणवत्ता व तकनीक को लेकर सभी तरफ से प्रश्न चिन्ह उठ रहे हैं, किंतु अब निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने अपनी शेष बची लाज को बचाने के लिए धंसने वाली सडक़ पर तिरपाल बिछाने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ-साथ कंपनियों के अधिकारियों ने स्थानीय जनता के साथ मिलकर देवता की शरण व टोटकों का सहारा भी लेना शुरू किया है। अधिकारियों ने पीर ख्वाजा को भी याद…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल से दिल्ली तक प्रदेश के सियासी गलियारों में मंदिर की चर्चा चल निकली है और सबसे बड़ी बात इस समय रामलोक मंदिर को लेकर हो रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के तमाम बड़े चेहरे शिमला और सोलन की सीमा पर बने इस मंदिर की चौखट पर नतमस्तक हो चुके हैं। हाल ही में विदेश दौरे से लौटे मंदिर के मुख्य संचालक स्वामी अमरदेव ने अब पहला निमंत्रण गांधी परिवार को दिया है। सोनिया गांधी ने मंदिर में हाजिरी भरने को हामी भरी है। वह 25 अगस्त को रामलोक मंदिर में शीश नवाने…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हरियाणा को बी.बी.एन. के साथ जोडऩे वाला बालद नदी पुल अब दोनों ओर से छोटे-बड़े वाहनों के लिए खोल दिया गया है। सोमवार सुबह से पुल पर दोनों ओर की आवाजाही शुरू हो चुकी है। यह पुल पिछले करीब 4 सप्ताह से बंद चल रहा था, क्योंकि बीते जुलाई माह में हुई भारी बारिश से पुल के 3 पिल्लर नीचे से खोखले हो गए थे, जिसके बाद एन.एच.आई.ए. ने एहतियात के तौर पर पुल को दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया था। सिर्फ एक समय पर एक लाइन…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) श्री नयनादेवी में सोमवार को श्री नयनादेवी सेवा सोसायटी लुधियाना द्वारा लगभग 40 किलो चांदी, जिसकी कीमत लगभग 33 लाख रुपए है, माता के चरणों में भेंट की गई। इस चांदी से अब माता जी के मंदिर के मुख्य मंदिर के गर्भ गृह के स्तंभ सजेंगे। सजावट और स्थापित करने का कार्य बनारस और पंजाब के कारीगरों द्वारा बखूबी किया गया है। इस पर जहां पर हनुमान जी की मूर्ति, भैरव जी की मूर्ति व श्री नयनादेवी के अलावा ओम बहुत ही अच्छे तरीके से उकेरा गया है। श्री नयनादेवी जी सेवा सोसायटी…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला कुल्लू में आठ से 11 जुलाई तक हुई भारी बारिश और बाढ़ से मची तबाही के जख्म एक माह भी हरे हैं। इसके लिए हिमालय नीति अभियान ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का पत्र लिख इस तबाही के लिए एनएचएआई, राज्य सरकार और पनबिजली परियोजनाओं के अवैज्ञानिक निर्माण को जिम्मेदार ठहयाया है। कहा कि एनएचएआई ने किरतपुर से मनाली तक अवैध रूप से जगह-जगह मलबा डंप किया। वहीं पहाड़ियों को काटने के साथ-साथ नदियों में इतनी अधिक मात्रा में मलबा निस्तारण डंपिंग साइट के उचित प्रबंधन के बगैर किया जा रहा है। परियोजना निर्माण…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सुंदरनगर के जवाहर पार्क में 15 अगस्त को उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी 15 अगस्त, प्रातः 11 बजे जवाहर पार्क सुंदरनगर में ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समारोह के सफल क्रियान्वयन के लिए ड्यूटीज सौंपी तथा समारोह की तैयारियों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि पुलिस, एक्स सर्विस मैन, एनसीसी, एनएसएस, स्कूली बच्चे इत्यादि दलों के आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी…