किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) किन्नर कैलाश यात्रा 15 से 30 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। यात्रा के लिए शनिवार से ऑनलाइन-ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह बात एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता ने यात्रा के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में कही। उन्होंने यात्रा के आयोजन को लेकर जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों के लिए यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करें। उन्होंने पुलिस और होमगार्ड के अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) अगस्त के पूरे कोटे के साथ ही जुलाई के कोटे की बकाया चीनी भी इस माह डिपो से जारी करेगा। निगम के एक प्रवक्ता ने रविवार को यहां बताया कि राशनकार्ड धारकों को चीनी का निर्धारित कोटा प्रदान करने के लिए निगम प्रतिबद्ध है।उन्होंने बताया कि निगम ने जुलाई, 2023 माह के लिए 36,206 क्विंटल चीनी का आपूर्ति आदेश जारी किया था। इसमें से 25,202 क्विंटल चीनी अत्यधिक वर्षा के कारण शाहबाद चीनी मिल के सभी गोदामों में पानी भरने के कारण प्राप्त नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि इस स्थिति को ध्यान…
चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) स्विफ्ट कार के गहरी खाई में जा गिरने से इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला व पुरुष शामिल है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर लोगों के सहयोग से शवों को खाई से बाहर निकालने में जुट गई है। फिलहाल अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद जोत से चंबा की ओर आ रही स्विफ्ट कार बंगबेई के पास अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। कार के गिरने की आवाज सुनकर मौके…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल में 14 से 19 साल तक के ऐसे करीब 5,000 हजार बच्चे हैं। सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए स्किल सेंटरों के माध्यम से उन्हें 15 ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर सर्वे शुरू कर दिया गया है। इसके लिए कमेटियां बनाई गई हैं। कमेटी में शामिल शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारी बच्चों तक पहुंचेंगे और रुचि के मुताबिक ट्रेनिंग के लिए तैयार करेंगे। इसके लिए शिक्षा, किसी तरह की कैटेगरी और किसी भी प्रकार की औपचारिकता नहीं…
दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) राजधानी दिल्ली समेत देशभर में अभी टमाटर और अदरक की कीमत आसमान छू रहे हैं. हालांकि, हरी सब्जियों ने टमाटर की तुलना में कीमतों में लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी है, फिर भी सब्जियों की कीमतें अभी सामान्य से ज्यादा है. वहीं सब्जियों के बाद अब मसाले और अरहर दाल की बढ़ी हुई कीमतों ने लोगों की रसोई के बजट को फिर से बिगाड़ने का काम किया है.बीते दिनों की तुलना में अरहर दाल की कीमत में 20 से 30 प्रतिशत तक का उछाल आया है. हालांकि, मूंग, चना और उड़द की दाल…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( राजीव कुमार ) स्वास्थ्य तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में एक आदर्श अस्पताल की स्थापना की जाएगी ताकि लोगों को समीपवर्ती स्थान पर बहु विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। वह आज सिरमौर जिला की पश्चात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नारग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि तीन आदर्श अस्पतालों में सभी प्रकार के विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा आवश्यक मशीनरी व उपकरणों की उपलब्धता करवाई जाएगी ताकि गांव के लोगों…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( लक्ष्य शर्मा ) शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिन्हे राहत एवं पुनर्वास के लिए जिला सिरमौर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के साथ अपने सिरमौर प्रवास कार्यकम के दौरान शनिवार सांय शिलाई विधानसभा क्षेत्र में भारी बरसात से प्रभावित इलाकों का दौरा किया।शिलाई विधानसभा क्षेत्र में अपनी व्यथा सुनाने के लिए जगह-जगह भारी बारिश से प्रभावित लोग उनसे मिले। इन प्रभावित लोगों में किसी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया, किसी का डंगा गिर गया और किसी के खेत खत्म हो गये तो किसी की खड़ी फसल नष्ट हो गई। उन्होंने…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 सोलन के चक्कीमोड़ में बंद होने से प्रदेश के सेब बागवानों को चार दिन में ही करीब 60 करोड़ का नुकसान हो चुका है। अगर एक सप्ताह तक हाईवे बहाल नहीं हुआ तो नुकसान 100 करोड़ तक पहुंच जाएगा। अभी सेब से लदे वाहनों को वैकल्पिक लंबे मार्गों से भेजा जा रहा है, जिससे सेब समय पर मंडियों में नहीं पहुंच रहा और गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। वाहन वाया नाहन के कालाअंब से परवाणू भेजे जा रहे हैं, जिस कारण शिमला से परवाणू का ट्रक भाड़ा 28,000 भरना पड़…