दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) दिल्ली में इस बार डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा लगातार मंडरा रहा है और एमसीडी इसको लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में है. जहां एक तरफ दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से अस्पतालों में बेड रिजर्व से लेकर मौसमी बीमारियों की जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. वहीं दिल्ली एमसीडी की तरफ से अब राजधानी के वार्ड अनुसार डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए आशा वर्कर्स और सफाईकर्मियों की तैनाती की जा रही है. जिसकी मदद से दिल्ली के अधिक से अधिक क्षेत्रों में जलजमाव को रोकने के…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि प्रदेश में नौ अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। लाहुल-स्पीति और किन्नौर जिला को छोडक़र बाकी सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारी बारिश की संभावनों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार का जानी नुकसान न हो।हिमाचल प्रदेश में मानसून के कारण हुई दुर्घटनाओं का आंकड़ा 200 को पार कर गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में मानसून के कारण हुई दुर्घटनाओं में…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में गत शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी इंटैनसिफाइड मिशन इंद्रधनुष, यू विन पोर्टल, एम.आर. एलेमिनेशन तथा रूटीन इम्यूनाइजेशन के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि आगामी 7 अगस्त से 12 अगस्त 2023 तक सिरमौर जिला में मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत नियमित टीकाकरण में छूटे हुए सभी 0-5 साल तक के बच्चे को बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा ताकि जो भी बच्चे टीकाकरण से वंचित रह गए…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल रविवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। मंदिर के पूजारी पंडित नभ कालिया ने उनकी विधिवत रूप से मां के चरणों में हाजिरी लगवाई। मां के दर्शन करने के उपरांत राज्यपाल ने पवित्र वट वृक्ष पर मोली बांधी। इसके बाद राज्यपाल ने मंदिर परिसर में स्थित पवित्र हवन कुंड में आहुति भी डाली। इससे पहले मंदिर के पुजारियों और प्रसाशन ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें माता की फोटो और चुनरी उपहार स्वरूप भेंट की।
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) शिमला जिले में नशे का कारोबार थम नहीं रहा है। पुलिस लगातार तस्करों को नशीले पदार्थों के साथ पकड़ रही है। पुलिस ने फिर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने शहर के एक निजी होटल से चिट्टे के मुख्य सरगना को दबोचा है, साथ ही मौके पर पुलिस ने सरगना सहित 6 अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईयू) जब रूटीन गश्त पर थी तो टीम ने पुराना बस स्टैंड, टूटीकंडी, तारादेवी, शोघी में चैकिंग की। पुलिस को सूचना मिली कि…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ऊना जिले के एक सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य की पिटाई करने वाले छात्र को स्कूल से निकाल दिया गया है। यह कार्रवाई स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की सिफारिश पर की गई है जबकि प्रधानाचार्य ने ऊना थाना में आरोपित छात्र व उसके पिता के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। इसके साथ ही शिक्षा उपनिदेशक ऊना ने इस मामले की विभागीय जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।छात्र ने की थी प्रधानाचार्य की पिटाई शुक्रवार को स्कूल में प्रधानाचार्य द्वारा छात्र को बाल कटवाने के लिए कहने पर छात्र ने प्रधानाचार्य को…
लाहौल-स्पीति ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।काजा उपमंडल के अंतर्गत लिंगटी संपर्क मार्ग के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। हादसा शनिवार शाम को हुआ।डीएसपी काजा रोहित मृगपुरी ने बताया कि ऑल्टो कार में सवार पांच लोग, जिनमें चालक टाशी छेरिंग पुत्र लोबजंग निवासी लालुंग तहसील स्पीति, धर्म सिंह पुत्र नाथी सिंह चावाला डाकघर पुरोला जिला उत्तरकाशी, उत्तराखंड और लक्षण…
लाहौल-स्पीति ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) लाहौल-स्पीति जिला में पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पागलनाला-सिस्सु में नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक में अवैध तरीके से जाई जा रही शराब की 100 पेटियां बरामद की हैं।जानकारी के अनुसार एएसआई ओम प्रकाश प्रभारी पुलिस चौकी कोकसर की अगुवाई में टीम ने पागलनाला-सिस्सु में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान मनाली से लेह की तरफ जा रहे एक ट्रक (एचपी 31डी-2443) को शक के आधार पर जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक में सीमेंट की बोरियों…