Author: Himachal Varta

श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) राजीव कुमार   गिरिपार क्षेत्र के सतौन-श्री रेणुका जी सड़क पर टिक्कर खड्ड में पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हो गया। इसकी चपेट में आने से एक स्कूली बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां पर बच्चे का उपचार चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष कुमार (14) पुत्र गुमान सिंह निवासी मानल तापड़ी ग्राम पंचायत भजौन का रहने वाला है और वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन में 9वीं कक्षा में पढ़ता है। शनिवार सुबह 8 बजे के…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):-    जिला सिरमौर प्रशासन उपभोक्ताओं के संरक्षण को लेकर बेलगाम शहर के बार्बर पर नियंत्रण पाने में नाकाम साबित हो रहा है। प्रशासन द्वारा कोरोना प्रोटोकोल के तहत जारी नियमों की रेट लिस्ट के बावजूद आज भी उन्हीं दामों पर शेव, कटिंग आदि के कार्य किए जा रहे हैं। हैरान कर देने वाला विषय यह भी है कि जिस एप्रेन, फेस मास्क और ग्लब्स को लेकर प्रशासन ने रेट जारी किए थे वह सभी प्रोटेक्शन पूरी तरह से गायब है।मैले-कुचैल एप्रेन के साथ सुबह से शाम तक एक ही एप्रेन पर दर्जनों ग्राहक निपटाए…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):-    भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संदीप नेगी के निधन पर चूड़ेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत आईएएस अधिकारी बीएम नैटा, विशेष सलाहकार एवं एसडीएम चैपाल नरायण सिंह चैहान, जोगिन्द्र सिंह चैहान नौहराधार , सुनील कमल, बीआर चैहान  सहित समिति के अनेक पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है । इन्होने दिंवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुंःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है । विशेष सलाहकार नरायण सिंह चैहान ने बताया कि संदीप नेगी एक कुश्ल प्रशासक ही नहीं अपितु एक…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़   ( रंजना शर्मा) शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आपदा के दौर से गुजर रहा है और अत्याधिक वर्षा से प्रदेश में अप्रत्याशित नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा इस भारी बारिश के कारण प्रदेश में 6600 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला भी भारी बारिश के कारण अत्यधिक प्रभावित हुआ है। सिरमौर जिला में भारी बरसात के कारण करीब 290 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने यह जानकारी आज शनिवार उपायुक्त कार्यालय सभागार नाहन में राहत एवं पुनर्वास कार्य सम्बन्धी समीक्षा बैठक…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   हिमाचल में अब गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनाना भी महंगा हो गया है। प्रदेश सरकार ने मोटर व्हीकल नियम 1999 में संशोधन किया है। वर्तमान में 6 महीने के लिए पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनाने के 60 लगते थे। अब वहीं पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी वाले 2 और 3 पहिया वाहनों से अब 80 रुपए के साथ 20 रुपए ग्रीन टैक्स लिया जाएगा।100 रुपए में बनेगा पॉल्यूशन सर्टिफिकेटकुल मिलाकर 100 रुपए में इन वाहनों का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनेगा। इसी तरह पेट्रोल, सीएनजी, एल.पी.जी वाले चार पहिया वाहनों से कुल 130 रुपए लिए जाएंगे। इसमें 30 रुपए ग्रीन…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मंडी, सरकाघाट, बल्ह, सराज, नाचन और धर्मपुर में भारी बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है और मकानों को खतरा बन गया है। इससे कई सड़कों पर आवाजाही बंद हो गई है। जिला कुल्लू के आनी और बंजार क्षेत्र में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। तीर्थन नदी के साथ क्षेत्र के नालों का जलस्तर बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने लोगों को बरसात के मौसम में नदी-नालों की तरफ न जाने की हिदायत दी है। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश की कई संपर्क सड़कों पर भी यातायात प्रभावित चल रहा है।

Read More

कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल में बारिश से नुकसान का सिलसिला जारी है। कुल्लू जिले में शुक्रवार शाम को खनेरनाला में बादल फटने से खनाग-जुहड़ व टकरासी सड़क का करीब 60 मीटर हिस्सा पूरी तरह से बह गया है। इससे रघुपुर घाटी की आठ पंचायतों का संपर्क उपमंडल व जिला मुख्यालय से कट गया है। वहीं इसी नाले से जोड़ी गई दो पेयजल योजनाएं भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई हैं। सड़क के बहने से यहां कई गाड़ियां भी फंस गई हैं और बस सेवा भी पूरी तरह से ठप हो गई है। कुछ दिनों बाद घाटी…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- माजरा पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर धौलाकुंआ गांव के एक ढाबे की तालाशी के दौरान एक पतीले के नीचे पॉलीथीन में बत्ती नुमा शक्ल में रखी 145 ग्राम चरस बरामद की है। पांवटा के डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि माजरा पुलिस थाना के मु.आरक्षी. बलजीत सिंह व टीम को गश्त के दौरान धौलाकुंआ में दिनेश कुमार पुत्र कृष्ण सिंह निवासी गांव कोलर अपने ढाबा में चरस बेचने का काम करता है।

Read More