Author: Himachal Varta

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  उद्योग, संसदीय मामले व आयुष हर्षवर्धन चौहान 5 अगस्त को पांवटा व शिलाई विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। वह आज सायं शुक्रवार को नाहन पहुंचेंगे। उद्योग मंत्री 5 अगस्त को सिरमौर जिला की राहत एवं पुनर्वास समिति के अध्यक्ष शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ नाहन में प्रातः 10 बजे जिलाधिकारियों के साथ आयोजित की जाने वाली बैठक में भाग लेंगे। उद्योग मंत्री इसी दिन शनिवार को दोपहर 1.30 बजे पांवटा साहिब में आयोजित राहत एवं पुनर्वास की बैठक में रोहित ठाकुर के साथ उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत वह दोपहर बाद 3 बजे शिक्षा मंत्री…

Read More

जम्मू कश्मीर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   अमरनाथ यात्रा का पिछले 10 साल का रिकार्ड टूट गया है । यात्रा के 32 दिन पूरे होने के बाद पवित्र गुफा में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 4.14 लाख हो गई हैजम्मू : इस साल मौसम की तमाम दुश्वारियों के बावजूद श्री अमरनाथ यात्रा का पिछले 10 साल का रिकार्ड टूट गया है। यात्रा के 32 दिन पूरे होने के बाद पवित्र गुफा में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 4.14 लाख हो गई है । 2014 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब यात्रियों का आंकड़ा 4 लाख के…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   हिमाचल प्रदेश में करुणामूलक आधार पर नौकरी कर रहे लोगों के परिवारों को सरकार ने झटका दिया है। पारिवारिक पेंशन पाने वाले ऐसे आश्रितों का डीए (महंगाई भत्ता) समाप्त कर दिया है। मामला तब सामने आया जब पेंशनधारक जिला कोषागार कार्यालय में जीवन प्रमाण पत्र देने गए। कोषागार अधिकारियों का कहना था कि अब डीए नहीं मिलेगा।डीए दिए जाने का प्रविधान नहींवेतन और पेंशन के साथ डीए दिए जाने का प्रविधान ही नहीं है। वन विभाग में भी पेंशन से डीए का भुगतान बंद करने के मामले सामने आए हैं।

Read More

हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर ने सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल समेत 14 अलग-अलग विभागों में खाली चल रहे पदों को स्टॉप गैप योजना के तहत अनुबंध पर भरने का निर्णय लिया है। वर्तमान में संस्थान में संकाय के 65 से अधिक पद खाली चल रहे हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए संस्थान की ओर से अस्थायी नियुक्तियां की जा रही हैं।एनआईटी प्रशासन ने स्थायी तौर पर इन पदों को भरने के लिए बीते माह इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए थे। वर्तमान में आवेदन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया चल रही है। बोर्ड ऑफ…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   जोगिंद्रनगर पुलिस ने कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र के एक कार चालक को लगभग 2 किलोग्राम चरस सहित दबोचा। आरोपित कार चालक की पहचान अंचल कुमार (47) पुत्र महंत राम निवासी गांव सारणू डाकघर व तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है जिसे मेडिकल जांच के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया।जानकारी के अनुसार घटासनी-बरोट राजमार्ग में कंधार के समीप हैड कांस्टेबल अजय कुमार और एचएएसआई अश्वनी कुमार के नेतृत्व में नाका लगाया गया था। वीरवार…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):  – शिमला-कालका फोरलेन के बंद हो जाने के बाद नाहन-कुम्हारहट्टी एनएच 907ए का महत्त्व साबित हो गया है, मगर इस 907ए एनएच की एनएच-72 के साथ कनेक्टिविटी में नाहन शहर सबसे बड़ी बाधा बन गया है। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा जहां बनोग से कुम्हारहट्टी तक एनएच के सुधारीकरण को लेकर बड़ा बजट मंजूर किया गया है। उसमें नाहन शहर से बाइपास को लेकर सुरंग की टेक्निकल कंसलटेंसी के लिए भी बजट का प्रावधान किया जा चुका है।यहां यह बता दें कि यह टेंडर हैक्सा कंसल्टेंसी कंपनी के नाम हुआ है।…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा )  स्वास्थ्य एवं परिवार तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनी राम शांडिल आगामी 6 अगस्त को सिरमौर जिला के प्रवास पर होंगे। वह 6 अगस्त को प्रातः 10 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नारग का दौरा कर अस्पताल का निरीक्षण करेंगे तथा लोगों से मिलेंगे। इसके बाद वह प्रातः 11 बजे मलाणु की बेड़ में आंगनवाड़ी केन्द्र के भवन का लोकार्पण करेंगे। कर्नल शांडिल इसी दिन दोपहर एक बजे ग्राम पंचायत बाग बशोग पहुंचेंगे तथा बाद दोपहर 2.30 बजे नागरिक अस्पताल सराहां का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत वह सराहां में यूनाईटेड…

Read More

चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत दाड़वीं में एक व्यक्ति खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रताप चंद उर्फ तिबलू राम पुत्र बुधिया राम निवासी दाड़वीं के तौर पर हुई है। प्रताप बुधवार शाम को रोजाना की तरह दिहाड़ी लगाकर अपने घर जा रहा था लेकिन रास्ते में पांव फिसलने से गहरी खाई में जा गिरा और उसकी मौत हो गई।व्यक्ति के गिरने के बाद आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस कर्मियों को दी। पुलिस ने मौके पर आकर चश्मदीदों और…

Read More