नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा ) स्वास्थ्य एवं परिवार तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनी राम शांडिल आगामी 6 अगस्त को सिरमौर जिला के प्रवास पर होंगे। वह 6 अगस्त को प्रातः 10 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नारग का दौरा कर अस्पताल का निरीक्षण करेंगे तथा लोगों से मिलेंगे। इसके बाद वह प्रातः 11 बजे मलाणु की बेड़ में आंगनवाड़ी केन्द्र के भवन का लोकार्पण करेंगे। कर्नल शांडिल इसी दिन दोपहर एक बजे ग्राम पंचायत बाग बशोग पहुंचेंगे तथा बाद दोपहर 2.30 बजे नागरिक अस्पताल सराहां का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत वह सराहां में यूनाईटेड…
Author: Himachal Varta
चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत दाड़वीं में एक व्यक्ति खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रताप चंद उर्फ तिबलू राम पुत्र बुधिया राम निवासी दाड़वीं के तौर पर हुई है। प्रताप बुधवार शाम को रोजाना की तरह दिहाड़ी लगाकर अपने घर जा रहा था लेकिन रास्ते में पांव फिसलने से गहरी खाई में जा गिरा और उसकी मौत हो गई।व्यक्ति के गिरने के बाद आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस कर्मियों को दी। पुलिस ने मौके पर आकर चश्मदीदों और…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे आरोपियों के फोटो, एफआईआर नंबर, किस तरह के अपराध में शामिल रहा है, समेत पूरी जानकारी फेस स्कैन करते ही एप में उपलब्ध हो जाएगी।अब फेस स्कैन करते ही संदिग्ध व्यक्ति की आपराधिक जानकारी पुलिस को मिलेगी। यह सब एक एप के जरिये संभव होगा। ऊना पुलिस इस तरह की एप बनवाने के लिए योजना बना रही है। इसके लिए बजट जुटाया जा रहा है। एप से फेस स्कैन करते ही पूर्व के अपराध या फिर किसी मामलों में संलिप्तता की पूरी जानकारी डिजिटल रूप में उपलब्ध…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने अदालत को झूठा आश्वासन देने पर लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता (एक्सईएन) पर कार्रवाई करते हुए उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने प्रमुख अभियंता को आदेश दिए कि वह उसके स्थान पर दूसरे अधिकारी की तैनाती कर प्रार्थी के मकान को बचाने के लिए कारगर कदम उठाएं। मामले पर आगामी सुनवाई 17 अगस्त को होगी। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव व न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने अपने आदेशों में कहा कि अधिशाषी अभियंता रिहायशाी मकान की सुरक्षा के लिए कारगर…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में छात्रवृत्ति लेने के लिए नियम और सख्त हो गए हैं। अब लाभार्थी विद्यार्थियों के साथ-साथ छात्रवृत्ति के आवेदन सत्यापित करने वाले अधिकारियों के बायोमीट्रिक आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिए गए हैं। अल्पसंख्यक मंत्रालय की छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए प्रदेश में नई व्यवस्था लागू हुई है। पांच अगस्त से बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। ग्राम स्तरीय उद्यमियों की मदद से प्रमाणीकरण किया जाएगा। शिक्षण संस्थानों में इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर खोले जाएंगे। इस प्रक्रिया को पूरा किए बिना संस्थान स्तर पर वर्ष 2022-23 के लिए आवेदन सत्यापित नहीं हो सकेंगे।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राजगढ़ में ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए प्रोडक्ट्स के ब्रैंड भूमि का उद्घाटन खंड विकास कार्यालय में एडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर द्वारा बीडियो अरविंद गुलेरिया की उपस्थिति में किया गया । इस अवसर पर अरविंद गुलेरिया ने बताया कि भूमि ब्रैंड के अंतर्गत राजगढ़ क्षेत्र की महिलाएं अपने विभिन्न प्रोडक्ट्स जैसे अचार , जैम , चटनी , फलों का जूस आदि बाजार में बेच सकेगी। इसके अतिरिक्त सहकारिता के मॉडल पर दूध और दहीं को भी महिलाओं द्वारा खुले बाजार में बेचा जा सकेगा । उनका प्रयास है की अमूल की तर्ज…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा) खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिला के सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि 15 अगस्त 2023 तक किसी भी उचित मूल्य की दुकान पर अपना ईकेवाईसी करवा लें ताकि सरकार द्वारा दिये जाने वाला सस्ता राशन उन्हें उपलब्ध हो सके। जिला नियंत्रक खाद्य एवं आपूर्ति सिरमौर विजय सिंह ने कहा कि जो उपभोक्ता निर्धारित तिथि तक अपना ईकेवाईसी नहीं करवायेगा उसे सरकार द्वारा दिये जाने वाला राशन नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता के हितों को देखते हुए, ईकेवाईसी किसी भी उचित मूल्य की दुकान पर करवाई जा सकती…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शिमला- परमाणु- चंडीगढ़ फोरलेन नेशनल हाईवे बंद होने के कारण सोलन पुलिस प्रशासन द्वारा भारी वाहनों को कुमारहट्टी- नाहन नेशनल हाईवे के रास्ते डायवर्ट किया गया है। इसके चलते पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ व हरियाणा सहित अन्य राज्यों की हरिद्वार व चंडीगढ़ की ओर जाने वाली बसें सहित छोटे वाहन भी नाहन होकर रवाना हुए।सोलन पुलिस द्वारा ट्रैफिक डायवर्ट करने के बाद सिरमौर पुलिस ने जाम से निपटने के लिए विशेष प्लान तैयार किया है। वाहन चालकों के लिए सिरमौर पुलिस द्वारा एडवाइजरी व रूट प्लान भी जारी किया गया है। ताकि…