नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा) हि.प्र. वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची सिरमौर में भारी बारिश से वन संपदा को हुए नुकसान का जायजा लेने के आज बुधवार को नाहन पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने पिछले कल सोलन जिला में नुकसान का जायजा लिया था।हि.प्र. वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने नाहन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु के निर्देश पर वह वन संपदा के नुकसान की जानकारी हासिल करने के लिए सिरमौर प्रवास पर आये हैं। उन्होंने कहा कि वन संपदा को हुये नुकसान की…
Author: Himachal Varta
नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज बुधवार को रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स द्वारा पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत नाहन के नौणी का बाग में लाल व पीले चंदन के पौधे रोपित कर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सुमित खिमटा ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक माह से अधिक भारी बारिश के कारण भू-स्खलन और लैंड स्लाईड लगातार हो रही है और सिरमौर जिला में भी इससे भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कहीं न कहीं…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) राज्य सरकार ने लीज रूल्स में नौ साल के बाद संशोधन किया है और इसकी अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार अब किसी भी प्रोजेक्ट के लिए सरकार 40 साल से ज्यादा की अवधि की लीज नहीं देगी। प्रधान सचिव राजस्व ओंकार चंद शर्मा ने यह अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार लीज रूल्स के रूल 07 में संशोधन किया है। इसमें कहा गया है कि अब किसी भी सूरत में 40 साल से ज्यादा सरकार जमीन की लीज की अनुमति नहीं देगी। वर्तमान में 40 साल की अवधि सिर्फ प्राइवेट बिजली…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) इंडियन टेक्नोमैक परिसर की नीलामी प्रक्रिया की स्टेटस रिपोर्ट राज्य कर विभाग ने हाईकोर्ट को सौंप दी है। बीते 27 जून को हुई नीलामी में 7.83 फीसदी वृद्धि के साथ 22.75 करोड़ में कंपनी के सात लॉट बेचे थे। बहुचर्चित 4,300 करोड़ रुपये के कर एवं बैंक कर्ज घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमैक परिसर की नीलामी प्रक्रिया की स्टेटस रिपोर्ट राज्य कर विभाग ने हाईकोर्ट को सौंप दी है। बीते 27 जून को हुई नीलामी में 7.83 फीसदी वृद्धि के साथ 22.75 करोड़ में कंपनी के सात लॉट बेचे थे। ये चल एवं अचल…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कांगड़ा जिला के शैक्षणिक संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए 19 अगस्त से संवाद कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा इस के लिए विस्तृत शेड्यूल तैयार किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में नेशनल नार्को कोर्डिनेशन पोर्टल के तहत आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस अवसर पर समन्वय समिति की संयोजक शालिनी अग्निहोत्री भी उपस्थित़। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में नशा निवारण अभियान को आम जनमानस तक…
किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) प्रदेश के अति दुर्गम क्षेत्रों में फंसे पर्यटकों को निकालने, स्थानीय लोगों, भेड़पालकों को राशन और दवाइयां पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रहे हैं। हिमाचल में आपदा की घड़ी में भारतीय वायु सेना फिर देवदूत बनकर सामने आई है। भारतीय वायुसेना के जवान प्रदेश के अति दुर्गम क्षेत्रों में फंसे पर्यटकों को निकालने, स्थानीय लोगों, भेड़पालकों को राशन और दवाइयां पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रहे हैं। भारतीय वायुसेना के हेलिकाप्टर ने मंगलवार को छितकुल से आगे 13,000 से 15,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित खान दुमती और निथल थाच में 1.95 टन…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 की दुर्दशा व निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए परवाणू थाने में एक शिकायत दर्ज हुई है। यह शिकायत शिमला नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर टिकेंद्र सिंह पंवर ने निर्माण कार्य में लगी एक नामी-गिरामी कंपनी के खिलाफ लिखवाई है। शिकायत में जहां फोरलेन निर्माण में पर्यावरण मानदंडों का उल्लंघन करने की बात कही गई है, वहीं प्रदेश के बागबानों को मार्ग बंद होने के कारण हुए भारी नुकसान का हवाला दिया गया है। टिकेंद्र पंवर ने शिकायत में कहा कि इस हाई-वे का निर्माण पर्यावरण…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) नूरपुर क्षेत्र की कोपड़ा पंचायत में दम्पति के हत्याकांड मामले में मंगलवार को पंचायत वासियों तथा मृतकों के परिजनों ने सुबह थाने के बाहर धरना दे दिया। यह धरना लगभग 1 घंटे तक चला। पंचायत वासियों व परिजनों ने मांग उठाई कि आरोपी के परिवार को पंचायत से बाहर निकाला जाए तथा आरोपी को ऐसी सजा दी जाए कि दोबारा कोई ऐसी घिनौनी हरकत करने के बारे में न सोचे। काफी देर तक थाने के बाहर गहमागहमी चलती रही। उसके बाद एस.पी. अशोक रत्न थाने के बाहर पहुंचे तथा परिजनों तथा गांव वासियों…