Author: Himachal Varta

बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   पशुपालकों को रोजगार देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं ने अनूठी पहल शुरू की है। विज्ञान केंद्र ने बल्ह सीहणा गांव को गोद लिया है। कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से गांव के सौ लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है। ये लोग कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं के मार्गदर्शन में गाय के गोबर से धूप, अगरबत्ती, हवन की समिधा और गमले बनाना सीख रहे हैं। गांव में तीन लाख रुपये की मशीनें भी स्थापित कर दी गई हैं। यहां पर गाय के गोबर के गमले भी बनाए जाएंगे। इनकी विशेषता यह होगी कि यह…

Read More

हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला हमीरपुर इन दिनों आई फ्लू संक्रमण  की चपेट में आ गया है। बीते आठ दिनों में मेडिकल कॉलेज के अलावा अन्य अस्पतालों से संक्रमण के 700 मामले सामने आ चुके हैं। रोजाना आई फ्लू से संक्रमित 15 से 20 लोग उपचार के लिए अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।ऐसे में स्वास्थ्य महकमा भी पूरी तरह अलर्ट हो गया है। सभी स्वास्थ्य खंडों में आई फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। अब फ्लू के मामलों की रोजाना की रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग को दी जा रही है, ताकि रिकॉर्ड रखा जा सके कि रोजाना कितने…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा )    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज अपने सिरमौर प्रवास के दौरान पांवटा साहिब में उप-मंडल स्तरीय प्रशासन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पांवटा क्षेत्र में भारी बारिश से हुये नुकसान की समीक्षा की। शिक्षा मंत्री सिरमौर जिला में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा और राहत एवं पुनर्वास सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा के लिए नियुक्त प्रभारी मंत्री के रूप में सिरमौर प्रवास पर है।इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिक्षा मंत्री ने इस अवसर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बाधित…

Read More

चंडीगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   चंडीगढ़ कांग्रेस ने आज सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले की सराहना की जिसमें उसने मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा को निलंबित कर दिया।कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मिठाइयां और लड्डू बांटे और राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में नारे लगाए। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच एस लक्की ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए शीर्ष अदालत को उसके ऐतिहासिक फैसले के लिए धन्यवाद दिया। लक्की ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का दूरगामी असर होगा क्योंकि यह छल पर सत्य की जीत है.राहुल गांधी गरीबों और वंचितों…

Read More

शिमला  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    हिमाचल प्रदेश के दस हजार मेधावियों को अक्तूबर में टैबलेट मिलेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने टेंडर अवार्ड कर चयनित कंपनी को सप्लाई ऑर्डर कर दिया है। दसवीं-बारहवीं कक्षा सहित कॉलेजों के टॉपर विद्यार्थियों के लिए यह खरीद हो रही है। सरकारी स्कूलों में दसवीं-बारहवीं कक्षा और कॉलेजों में पढ़ने वाले दस हजार मेधावियों को टैबलेट देने की मुख्यमंत्री सुक्खू ने पहले बजट भाषण में घोषणा की थी। इसी कड़ी में उच्च शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के मेधावियों के लिए खरीद प्रक्रिया पूरी करते हुए चयनित कंपनी को सप्लाई आर्डर जारी कर दिया…

Read More

चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )     एनएच कार्यालय में टेंडर की प्रक्रिया चल रही थी, इसी दौरान गुप्त सूचना मिलते ही विजिलेंस की टीम वहां पहुंच गई। इस दौरान वहां पर आवंटित किए जा रहे टेंडर की समाचार में छपी सूचना को मांगा गया। इसके अलावा टेंडर से संबंधित अन्य जरूरी दस्तावेज भी मांगे गए। मौजूद अधिकारी विजिलेंस टीम को टेंडर से संबंधित जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। तर्क दिया गया कि टेंडर से संबंधित क्लर्क छुट्टी पर गया है। इसके चलते विजिलेंस अपने साथ जरूरी दस्तावेज ले गई। इस दौरान अधिशासी अभियंता भी कार्यालय में पहुंच गए।उन्होंने विजिलेंस टीम…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर अभी भी जारी है। वहीं, बीते कई दिनों से कालका शिमला नेशनल हाईवे भूस्खलन के कारण बंद है। ऐसे में आज फिर से कालका शिमला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन हो गया। जानकारी के मुताबिक,कालका शिमला नेशनल हाईवे पर चक्की मोड़ के समीप शनिवार को फिर से भूस्खलन हुआ। जिसकी वजह से फोरलेन के खुलने की संभावना फिलहाल नहीं है।मात्र 30 सैकंड में हजारों टन मलबा पहाड़ी से गिरा शनिवार को हालांकि दोपहर तक सड़क के दोनों सिरों को मिलाने का प्रयास किया जा रहा है तथा किसी हद…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )     प्रदेश के सभी कार्ड धारकों को इस बार डिपुओं में चीनी का कोटा नहीं मिलेगा। ऐसे में उन्हें बाजार से चीनी खरीदनी पड़ेगी। दरअसल सरकारी डिपो में चीनी सप्लाई करने वाली कंपनी के गोदाम में बारिश की वजह से पानी भर गया है। ऐसे में कंपनी माल की सप्लाई नहीं कर पाई है। यही वजह है कि इस बार डिपुओं में राशन के साथ चीनी नहीं का कोटा नहीं मिलेगा।बता दें कि प्रदेश में करीब 19.5 लाख राशन कार्ड धारक हैं। डिपुओं में हर महीने प्रति व्यक्ति आधा किलो चीनी मिलती है। इसमें एपीएल…

Read More