Author: Himachal Varta

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी दिनों में पार्टी के कुछ संगठनात्मक कार्य होने जा रहे हैं। भाजपा 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम के संयोजक डा. राजीव सैजल, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष और सह संयोजक विशाल चौहान, प्रदेश सचिव नियुक्त किए गए हैं। कार्यक्रम में भाजपा प्रतिवर्ष 14 अगस्त को विभाजन की विभिषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाती आई है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे देशभर में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस…

Read More

ऊना  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब के अगमपुर चौक पर जिला कांगड़ा के एक डिपो की परिवहन निगम की बस चला रहे चालक के साथ निजी थार वाहन चालक ने दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की। इस घटना में बस चालक को चोट आई, कंडक्टर के साथ भी मारपीट की गई। जिसके चलते ड्राइवर व कंडक्टर को श्री आनंदपुर साहब के अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने अस्पताल पहुंचकर चालक अशोक व परिचालक विजय से पूरी घटना की जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त किया कि…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  प्रदेश में फोरलेन बनाने के लिए अब 90 डिग्री पर पहाड़ों की कटाई नहीं की जाएगी। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मापदंड बदलने का फैसला लिया है। इससे पहाड़ों को अधिक नुकसान नहीं होगा। मापदंड में बदलाव करने के लिए जल्द ही तकनीकी टीम भी पहाड़ों का मुआयना करेगी। इसके बाद सड़क निर्माण में पहाड़ियों की कटिंग यदि गुंजाइश होगी तो ही की जाएगी। इससे पहाड़ सुरक्षित रहेंगे और अधिक नहीं दरकेंगे। इसके साथ-साथ फोरलेन निर्माण करने के लिए एक्सपर्ट समेत भू-विशेषज्ञों की भी राय ली जाएगी। इसके बाद ही ड्राइंग तैयार की…

Read More

चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   चम्बा-जोत मार्ग पर तलाई के निकट कार हादसे में मारे गए महिला व पुरुष की शिनाख्त हो गई है। उनकी पहचान गुरविंद्र सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी गांव गांट मोड़ रोड श्री मुक्तसर सिंह साहिब जिला मुक्तसर और कोमल कौर पुत्री सतनाम सिंह निवासी गांट बुडा गुज्जर रोड गांधीनगर श्री मुक्तसर सिंह साहिब जिला मुक्तसर के तौर पर हुई है। पुलिस ने शिनाख्त के बाद सोमवार को मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा में उनके परिजनों की मौजूदगी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। गुरविंद्र सिंह अपनी…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा )   उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि कृषि पर निर्भर ग्रामीण समुदायों की सतत आजीविका परियोजना (एस.एल.ए.डी.आर.सी.) के एश्युरेंस फंड के तहत सिरमौर जिला के पांवटा, पच्छाद और संगड़ाह खंड में भारी बारिश के कारण नष्ट हुई किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई की जायेगी। उन्होंने इन क्षेत्रों के किसानों से खराब हुई फसलों की विस्तृत सूचना कृषि और बागवानी विभाग को उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। उपायुक्त सुमित खिमटा आज सोमवार को नाहन में एस.एल.ए.डी.आर.सी. की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सुमित खिमटा ने कहा कि केन्द्र…

Read More

नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़  जीवन में अनुशासन और देशभक्ति की भावना के लिए शिक्षण संस्थानों में प्रत्येक बच्चे को एनसीसी का प्रशिक्षण अनिवार्य होना चाहिए। इससे व्यक्ति में अपने देश के लिए मर मिटने का जज्बा उत्पन्न होगा। एनसीसी प्रशिक्षण लेने से बच्चों में मनोबल बढ़ने के साथ उनके शारीरिक बल में भी इजाफा होगा।  स्वास्थ्य व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने यह बात सरांहा के जंजघर में यूनाइटेड वैटरन एसोसिएशन के द्विवार्षिक समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा भी अनुशासन के बगैर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में सफलता हासिल नहीं कर…

Read More

नाहन हिमाचल  वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ) :- राजगढ़ की बेटी हिमांशु चैहान ने राष्ट्रीय स्तर की ग्रेजुएट एप्टीचयूड टेस्ट इन इंजीनियरिग (गेट) की परीक्षा प्रथम प्रयास में उतीर्ण करके क्षेत्र व अपने माता पिता का नाम रोशन किया है । गेट की परीक्षा उतीर्ण करने के उपरांत हिमांशु चैहान का आर्किटेक्चर में स्नातकोत्तर की शिक्षा ग्रहण करने के लिए देश के शीर्ष संस्थान योजना तथा वास्तुकला विद्यालय दिल्ली (एसपीए ) में  चयन हुआ  है । जहां पर हिमांशु चैहान को करीब साढ़े 14 हजार प्रतिमाह छात्रवृति भी मिलेगी ।  बता दें कि पूरे देश में केवल तीन योजना तथा वास्तुकला…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- राजगढ़ शिक्षा खंड की छात्राओं की अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  शरगांव में आरंभ हुई । इस तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजगढ़ खंड के 22 कंपलेक्स स्कूलांे के करीब 350 छात्राएं भाग ले रही है । सेवानिवृत सीएचटी अघ्यापक एवं वरिष्ठ साहित्यकार प्रेमपाल आर्य ने बतौर मुख्य अतिथि  खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया । जबकि सेवानिवृत सीएचटी सतेश्वर दत विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे । इस मौके पर प्रेम पाल आर्य ने अपने संबोधन में कहा  कि युवा जीवन में खेलों का बहुत महत्व है…

Read More