Author: Himachal Varta

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    बर्फीले क्षेत्रों में लोगों को चौबीस घंटे पानी की सप्लाई मिलेगी। हिमाचल प्रदेश के बर्फीले इलाकों में अब एंटी फ्रीज पाइपलाइन बिछेगी।हिमाचल प्रदेश के बर्फीले इलाकों में एंटी फ्रीज पाइपलाइन बिछेगी, जिससे माइनस 40 डिग्री तापमान में भी पेयजल पाइपलाइन नहीं जमेगी। इससे प्रदेश के बर्फीले क्षेत्रों में लोगों को चौबीस घंटे पानी की सप्लाई मिलेगी। लेह लद्दाख के कुछ क्षेत्रों में इन पाइपलाइन को बिछाया गया है। अब प्रदेश के किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा जिले के भरमौर को भी इस परियोजना से जोड़ा जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):-   मिस्टर इंडिया की अंगूठी उतार कर विधायक अजय सोलंकी जनता के बीच जाएं। उनके सुख-दुख बांटे। नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता आपदा से त्रस्त हैं और विधायक मिस्टर इंडिया की तरह गायब हैं। कभी-कभार सोशल मीडिया पर ही दिखाई देते हैं।यह बात नाहन में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश भाजपा सचिव मनीष चौहान ने कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सड़क, बिजली, पेयजल की समस्या से नाहन विधानसभा क्षेत्र के लोग जूझ रहे हैं। लेकिन सरकार, स्थानीय विधायक और प्रशासन आंखे मूंदे बैठा है। नाहन शहर में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज )    अब शिमला से धर्मशाला जाने के लिए यात्रियों को तीन दिन इंतजार नहीं करना होगा। शिमला से धर्मशाला जाने के लिए अब पर्यटकों व प्रदेश के स्थानीय लोगों को सप्ताह में सातों दिन हवाई सेवाओं की सुविधा मिलेगी। इससे पूर्व शिमला से धर्मशाला के लिए सप्ताह में चार दिन ही हवाई सेवाएं मिलती थी, जबकि शेष तीन दिनों में कुल्लू के लिए उड़ाने होती थी। अब इसे नियमित कर दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के आदेशों के बाद पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने दस जुलाई सें धर्मशाला के लिए…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज (एसपी जैरथ):-चूड़धार के रास्ते से बिलासपुर का युवक रास्ता भटक गया नौहराधार पुलिस द्वार लापता हुआ युवक को रात भर चले सर्च अभियान कर पुलिस ने आज सुबह करीब 11 बजे रेस्क्यू कर लिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय अभिषेक शर्मा गांव बकैन जिला बिलासपुर दो अन्य दोस्तों के साथ चूड़धार मंदिर में माथा टेक कर बीते कल सुबह करीब 10 बजे के बीच नौहराधार वापस लौट रहे दो दोस्त आगे निकले जबकि अभिषेक फोन सुनता हुआ रास्ते से भटक गया। कई घंटे रास्ता ना मिलने के कारण यह सभी काफी…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)   चंडीगढ़-मनाली फोरलेन की एक लेन बंद होने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। यहां हराबाग में ट्रक और कार की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया, जबकि कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस थाना सुंदरनगर से दल मौका पर रवाना हो गया है।जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के हराबाग में सुंदरनगर की ओर आ रही कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक को चोटें आई हैं। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज (एसपी जैरथ):- भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा है कि सिरमौर जिला में भारी बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है , जिसके चलते लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिला में दर्जनों सड़के अभी भी बंद पड़ी है और जिस स्तर पर सड़क बहाली की कोशिश होनी चाहिए वह नहीं हो रही है जिसके चलते लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों के बंद होने से खासकर किसान वर्ग को बड़ा नुकसान पहुंच रहा है।  किसान नकदी फसलों को…

Read More

चंबा (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) भरमौर में डली के पास शनिवार सुबह एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर रावी नदी में जा गिरी, जिसे हादसे वाले स्थान से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में दो लोग सवार थे, जिसमें एक का शव गाड़ी के भीतर से ही बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। बारिश की वजह से तलाशी अभियान में थोड़ी दिक्कत आ रही है। बहरहाल गाड़ी को नदी से निकालने के लिए पुलिस, फायर बिग्रेड और स्थानीय ग्रामीण जुटे हैं, वहीं तहसीलदार होली प्रकश चंद समेत पुलिस चौकी के…

Read More

काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   कांगड़ा जिला के उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत आते भदरोया गांव में एक उद्योग में काम कर रहे एक कामगार की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान साहिल कलेर (22) पुत्र विजय कुमार निवासी बनकेहड़ तहसील फतेहपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार साहिल कलेर भदरोया स्थित एक उद्योग में कार्य करता था। ड्यूटी के दौरान कार्य करते हुए उसे करंट लग गया, जिसे वह घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज हेतु पठानकोट के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी इंदौरा ने…

Read More