Author: Himachal Varta

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):-    नाहन के होली हार्ट पब्लिक स्कूल से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाली आमवाला पंचायत की वसुधा तोमर ने ऑल इंडिया लेवल एम्स नर्सिंग की परीक्षा पास कर नर्सिंग ऑफिसर बन गई है। वसुधा तोमर ने नर्सिंग की डिग्री ऋषिकेश एम्स से हासिल की है।वसुधा तोमर के पिता शिमला में इलेक्शन तहसीलदार हैं जबकि माता जिला सिरमौर पशुपालन विभाग में सरकारी सेवाएं दे रही हैं। सिरमौर की बेटी की इस उपलब्धि पर ना केवल परिवार में बल्कि पूरे जिला में खुशी की लहर है। वसुधा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रैस वार्ता में मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने बीते कल अजय सोलंकी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रताप ठाकुर ने विधायक अजय सोलंकी को अपनी यादाश्त मजबूत करने की राय देते हुए कहा की बनोग धारक्यारी रोड कांग्रेस की नहीं बल्कि पूर्व में रहे नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ राजीव बिंदल की देन है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो इस सड़क पर बस को भी पास करवाया था मगर विधायक अजय सोलंकी न तो इस सड़क को अभी तक पक्का…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )     कालका शिमला नेशनल हाईवे पर कुमारहट्टी से मात्र एक किलोमीटर दूर गाडिय़ों के शोरूम के पास पहाड़ी के दरकने का सिलसिला लगातार जारी है, जिसके चलते इस जगह सडक़ पर वाहन चलाना हादसे को निमंत्रण देना साबित हो सकता है।सडक़ के ऊपर से लगातार खिसक रहे पहाड़ व मलबे के कारण, जहां पहाड़ों पर बने मकानों को खतरा पैदा हो गया है, वहीं सडक़ से नीचे बने बड़ोग पंचायत के रूंदनघोड़ों गांव के भी कुछ मकान कभी भी खतरे की जद में आ सकते हैं। पहाड़ों के खिसकने के कारण, बड़ी-बड़ी चट्टानें सडक़ पर…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के किसी एक जिले में नियुक्त हुए जेबीटी शिक्षक दूसरी जगह तैनाती के लिए पात्र नहीं होंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, ऊना और बिलासपुर के जिला उपनिदेशकों को प्रतीक्षा सूची दोबारा जांचने के निर्देश दिए हैं। एक जगह नियुक्त हो चुके शिक्षक का अगर किसी दूसरे जिला में भी चयन हुआ है तो सूची को संशोधित कर वेटिंग लिस्ट से नए अभ्यर्थियों को चुनने के लिए कहा गया है। पहले से नियुक्त शिक्षकों को दोबारा चयनित करने पर जिला अधिकारियों को कार्रवाई के प्रति भी चेताया…

Read More

काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   हिमाचल के शक्तिपीठ हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्ट करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है, जिससे श्रद्धालुओं को घर बैठे ही दर्शन की सुविधा सुनिश्चित होगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को ज्वालामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य के मंदिरों, शक्तिपीठों में हवन, भंडारा और जागरण समारोह के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए एक पायलट योजना आरंभ की है। इस डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से श्रद्धालु मंदिर के…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  मानव भारती निजी विश्वविद्यालय पर हिमाचल प्रदेश में करीब पांच हजार फर्जी डिग्रियां बेचने का आरोप है। पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने सोलन की जिला अदालत में पेश किए गए अंतिम अनुपूरक चालान में इसका खुलासा किया है। विश्वविद्यालय की ओर से ज्यादातर डिग्रियां उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बेची गईं हैं। एसआईटी का मानना है कि लोगों को फर्जी डिग्रियां उपलब्ध कराने का काम एजेंट करते थे। अंतिम अनुपूरक चालान में विश्वविद्यालय का मालिक राजकुमार राणा, उसकी पत्नी और बेटी समेत 21 लोग आरोपी हैं। फोरेंसिक लैब जुन्गा से सैंपल की…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )      हिमाचल प्रदेश में करंट से मौत होने पर पीड़ित परिवार को अब पांच लाख रुपये मिलेंगे। 60 फीसदी घायल होने पर भी पांच लाख रुपये ही दिए जाएंगे। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। बिजली बोर्ड को यह धनराशि चुकानी होगी। अधिसूचना के तहत घायलों को तीन दिन के भीतर 1.25 लाख रुपये देने का प्रावधान है। पहले करंट से मौत होने पर चार लाख रुपये और 60 फीसदी घायल को दो लाख रुपये मिलते थे। करंट से मौत होने पर फौरी राहत के तौर पर 1.25 लाख…

Read More

बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बिलासपुर जिले में मलोखर के समीप एक ट्रक अनियंत्रित गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात को पेश आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।पुलिस के अनुसार यह हादसा बुधवार देर रात उस समय हुआ जब चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर रहा था तभी अचानक से मिट्टी धंस गई और ट्रक लुढ़कता हुआ गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में मरने वाले लोगों…

Read More