Author: Himachal Varta

बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बिलासपुर की एसआईयू टीम ने स्वारघाट में नाकाबंदी के दौरान एक कार से चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार गत रात्रि एसआईयू टीम जब बस स्टैंड पर मौजूद थी तो एक कार (24 बी- 9006) को चैकिंग के लिए रोका गया। इस दौरान कार सवार व्यक्ति घबरा गए। जब कार की गहनता से तलाशी ली तो उसमें से चिट्टा बरामद हुआ जोकि वजन करने पर 17.17 ग्राम पाया गया। कार सवारों की पहचान सूर्यकांत (32) निवासी गांव बरमाणा तथा सुनील कुमार (37) निवासी गांव नैहर डाकघर हरनोड़ा तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ऑपरेशन में लोटस पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार किया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आपदा के वक्त पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को ऑपरेशन लोटस की बात छोड़ सरकार का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतना लोभ और लालच अच्छा नहीं होता। जनता ने छह महीने पहले ही बीजेपी को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है। ऐसे में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को राजनीतिक लालच छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोटस का कोई चांस ही नहीं है।सुखविंदर सिंह…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़   (एसपी जैरथ):  -राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन की चेतावनी के साथ सुप्रीम कोर्ट में भी जाने की तैयारी केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा सिरमौर के हाटियों को राज्यसभा से शेड्यूल ट्राइब का बिल पास करवाए जाने को लेकर प्रदेश का गुर्जर समाज बुरी तरह से भड़क गया है। अपने संवैधानिक अधिकारों के हनन की बात कहते हुए गुर्जर समाज ने अपने आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की भी चेतावनी जारी कर दी है। शुक्रवार को सुबह नाहन में रखी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए गुर्जर कल्याण परिषद सिरमौर के उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी ने कहा…

Read More

किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) तेज बारिश के चलते से किन्नौर को शिमला से जोड़ने वाला नेशनल हाइवे रामपुर से आगे झाखड़ी के पास फिर से अवरुद्ध हो गया है। इस मार्ग के अवरुद्ध होने से किन्नौर जिले का शिमला से पूरी तरह संपर्क कर चुका है। उधर लुहरी-औट मार्ग पर भी भूस्खलन हुआ है और ये मार्ग कई स्थानों पर बंद पड़ा है। ब्रोनी खड्ड के पास नेशनल हाइवे का हिस्सा लगातार ध्वस्त हो रहा है।उधर, किन्नौर के नाथपा गांव की पहाड़ी से चार दिन से चट्टानें गिर रही है। बीती शाम यहां पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटने…

Read More

चंडीगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सीएम मान ने 10 साल या 10 साल से ऊपर नौकरी कर चुके टीचरों को पक्का करने का फैसला लिया है। इनमें उन टीचरों को भी पक्का किया जा रहा है। जिन्होंने 10 साल या इससे ज्यादा के समय में गैपिंग के साथ नौकरी की है। सीएम मान ने कहा कि, सरकार इन्हें भी पक्का करेगी। इनकी गैपिंग भी इनके पूरे टेन्योर में जोड़ी जा रही है। वहीं पक्के हो रहे टीचरों को सभी सुविधाएं मिलेंगी। मालूम रहे कि इससे पहले सीएम भगवंत मान ने कच्चे से पक्के हो रहे टीचरों की सैलरी भी…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि भारी बारिश से जिला में हो रहे नुकसान की जिला प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को राहत मैन्युल केअनुसार नुकसान की भरपाई की जा रही है। उपायुक्त सुमित खिमटा आज शुक्रवार को नाहन में जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दृष्टिगत सभी विभाग मुस्तैदी से…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा)- उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि भारी बारिश से जिला में हो रहे नुकसान की जिला प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को राहत मैन्युल केअनुसार नुकसान की भरपाई की जा रही है।उपायुक्त सुमित खिमटा आज शुक्रवार को नाहन में जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दृष्टिगत सभी विभाग मुस्तैदी से कार्य…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ) :- उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि नाहन के ऐतिहासिक चौगान में 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस पावन मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आकर्षक मार्चपास्ट का आयोजन किया जायेगा। उपायुक्त आज गुरूवार को नाहन में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को मुख्य अतिथि द्वारा नाहन शहर  स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करके स्वतंत्रता संग्राम व मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने…

Read More