Author: Himachal Varta

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा राशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत उपभोक्ताओं के राशन कार्डों में उनकी आधार संख्या पंजीकृत की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक 99.60 प्रतिशत राशनकार्ड लाभार्थियों के राशनकार्ड को आधार संख्या से जोड़ा जा चुका है। प्रदेश में कुल 74,60,584 लाभार्थी हैं जिनमें से 74,30,737 लाभार्थियों के आधार राशनकार्ड से जोड़ दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपने राशनकार्ड को आधार से नहीं जोड़ा है वह 15 अगस्त,…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग में 21 बीडीओ के तबादले किए हैं जबकि एक को अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। इन बीडीओ में 6 महिला अधिकारी हैं। सरकार की ओर से इस आश्य की अधिसूचना ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार बीडीओ डीआरडीए बिलासपुर यशपाल को प्रोजैक्ट डायरैक्टर जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम बिलासपुर लगाया गया है, साथ ही उन्हें प्रोजैक्ट डायरैक्टर डीआरडीए का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इसी तरह ओम प्रकाश को चम्बा में एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक लगाया है, साथ ही उन्हें…

Read More

चंडीगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की समस्याओं के बारे जमीनी हकीकत पर स्वयं जानकारी लेने के लिए आरंभ किया गया जन संवाद कार्यक्रम लोगों को खूब रास आ रहा है। एक ओर मुख्यमंत्री जहां लोगों के बीच एक मुखिया की तरह समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को मौके पर ही निपटान करने के निर्देश देते हैं, तो वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगे अगले ही दिन पूरी हो जाती हैं, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर देखने को मिलती है। जन संवाद कार्यक्रम की विशेषता यह है…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने वीरवार को अपने प्रवास के दौरान शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन तथा आस-पास की पंचायतों में भारी बरसात से प्रभावित गांवों का दौरा किया। हर्षवर्धन चौहान ने लोक निर्माण विभाग के पांवटा साहिब विश्राम गृह में क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना उसके उपरांत उद्योग मंत्री पांवटा साहिब से शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन को रवाना हुए जहां अपनी व्यथा सुनाने के लिए जगह-जगह भारी बारिश से प्रभावित लोगों का तांता लगा रहा। इन प्रभावित लोगों में किसी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया, किसी का डंगा…

Read More

चंडीगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )     चंडीगढ़ प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग के ड्रग इंस्पेक्टरों ने 15 अप्रैल 2023 को जीएमएसएच 16 में स्थित तीन कैमिस्टों के स्टोर पर छापा मारा था। मैगलड्रेट, सीमेथिकॉन एंड ऑक्सीटाकेन सस्पेंशन सॉल्ट की जगह अलग अलग सिरप मरीजों को दे रहे थे। ड्रग इंस्पेक्टरों ने ड्रग कंट्रोलर को मामले की जानकारी दी जिस दौरान पाया कि परवाणु की दवा निर्माता कंपनी का इस मिश्रण का ब्रांड मकैन कम दाम पर बिकना चाहिए था। मकैन सस्पेंशन सस्पेंशन की निर्माता कंपनी से 1483 प्रतिशत ज्यादा कीमत (एमआरपी)पर बेचा जा रहा था। इसी तरह मोहाली के दवा निर्माता…

Read More

चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )     हिमाचल में हर दिन बादल फटने की घटनाएम सामने आ रही हैं। बादल फटने से मकानों , सड़कों को नुकसान हो रहा है साथ ही नदी नाले भी उफान पर है। चंबा जिला की होली घाटी की ग्राम पंचायत चन्हौता के ऊपरी हिस्से में गुरुवार सुबह अढ़ाई बजे के करीब एक बार फिर बादल फटा। इसके चलते इस इलाके के मच्छेतर नाले में बाढ़ आ गई। मलबे के सैलाब में दो दुकानें,तीन घराट बह गए हैं। घरों में जब लोग सोए हुए थो अचानक जोर का धमाका हुआ और नाले में बाढ़ आ गई।…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    सोलन पहले किसानों को जंगली जानवरों से अपनी फसलों की रात रात भर रखवाली करते हुए देखा जता था, लेकिन अब वक्त बदल गया है और उन्हें इनसानों से भी अपनी फसलों की रखवाली करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। जी हां! यह कोई असत्य नहीं, बल्कि सत्य है। सोलन और आसपास के जुड़े क्षेत्रों में आजकल चोरों ने खेतों पर भी डाका डालना शुरू कर दिया है। चोर रात को किसानों से आंख बचाकर खेतों में घुस रहें हैं और टमाटर, शिमला मिर्च पर हाथ साफ कर रहे हैं। बता दें कि…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- राणा जी फूड इंडस्ट्री पर बारिश का कहर जमकर बरसा। सैन वाला पंचायत के सलानी गांव स्थित बरसाती नाले ने अपना रुख बदलते हुए फैक्ट्री की दीवार तोड़ जमकर तबाही का तांडव मचाया। नाले में भारी पानी के साथ आए टनों मलबे ने ना केवल फैक्ट्री के रॉ मैटेरियल को बुरी तरह बर्बाद कर दिया बल्कि करोड़ों की मशीनरी को भी भारी नुक्सान पहुंचा है।मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में करीब 5 फुट से भी अधिक भारी मलवा और पानी इकट्ठा हो गया था। पानी का फ्लो इतना तेज था कि फैक्ट्री के…

Read More