नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पांवटा साहिब-शिलाई एनएच-707 पर 17 दिन बाद यातायात बहाल हो गया। इससे सतौन, कमरऊ, तिलोरधार, कफोटा, शिलाई और रोनहाट क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को इस सड़क से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। पिछले दिनों मूसलाधार बारिश से नेशनल हाईवे जगह-जगह बंद हो गया था। हालांकि, जिला प्रशासन समेत एनएच प्राधिकरण ने एनएच को खोलने के लिए भरपूर प्रयास किए लेकिन बार-बार भूस्खलन और मलबा गिरने से सड़क बंद हो रही थीं। ये नेशनल हाईवे 9 जुलाई को भारी बरसात के कारण कई जगह से बंद हो गया था।…
Author: Himachal Varta
किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) किन्नौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर मंगलवार को शोंगठोंग के पास एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लापता व्यक्ति की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।जिला किन्नौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर मंगलवार को शोंगठोंग के पास एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति के लापता और एक के घायल होने का मामला सामने आया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ लाया गया है। जबकि दूसरे व्यक्ति के सतलुज नदी में गिरकर लापता होने का अंदेशा जताया जा रहा है। वहीं पुलिस…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अगस्त माह के लिए राशन की अलॉटमेंट जारी कर दी है। अगले माह एपीएल उपभोक्ताओं को प्रति राशनकार्ड 14 किलो आटा मिलेगा। हिमाचल के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भारी खबर है। उन्हें अगले माह तीन किलो ज्यादा यानी 14 किलो आटा मिलेगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अगस्त माह के लिए राशन की अलॉटमेंट जारी कर दी है। अगले माह एपीएल उपभोक्ताओं को प्रति राशनकार्ड 14 किलो आटा मिलेगा। सभी डिपो होल्डरों को 14 किलो के हिसाब से आटे की डिमांड देने…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पंडोह। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंडी से पंडोह के बीच 6 मील के पास भारी भूस्खलन से फिर बंद हो गया है। मार्ग रात 1 बजे को भारी बरसात में आए भूस्खलन के कारण मिट्टी पत्थर व बड़ी चट्टानों के कारण बाधित हुआ है।गनीमत यह रही कि इसकी चपेट में कोई वाहन नहीं आया। यह सडक़ 6 मील के पास काफी खतरनाक हो चुकी है। प्रशासन की तरफ से अभी तक किसी प्रकार की कोई एडवाइजरी वैकल्पिक सडक़ के लिए जारी नहीं की गई है, मगर वाहन पडोह से वाया गोहर चैलचौक चल रहे हैं।
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपमंडल रामपुर के दूरदराज एवं पिछड़े गांव कंधार में बादल फटा है, जिसमें तीन मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि मवेशी भी बाढ़ में बह गए हैं। साथ ही तीन अन्य भवनों को भी नुकसान पहुंचा है। हुआ यूं कि डाकघर सरपारा के कंधार गांव में मंगलवार दे रात बादल फट गया, जिसकी जद में तीन लोगों के मकान आ गए। इसके अतिरिक्त प्राइमरी स्कूल, महिला मंडल और युवक मंडल भवन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। पानी इतना ज्याद था कि इसमें 15 से 20 भेड़-बकरियां और आठ गाउएं…
ददाहू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ( राजीव कुमार ) कारगिल युद्ध जीतकर टाइगर हिल पर विजयी पताका फहराने वाले ददाहू के जांबाज सेवानिवृत्त कैप्टन लीलाराम की आंखें आज भी अपने साथियों की शहादत को याद कर भर आती हैं। उन्होंने अपने 36 साथियों की शहादत को अपनी आंखों से देखा। उस दौरान वे भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर सेवारत थे। इसका नेतृत्व ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर कर रहे थे। चार जुलाई 1999 को 17,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित टाइगर हिल पर तिरंगा फहराने का गौरव भी कैप्टन लीलाराम को प्राप्त हुआ। वर्ष 2008 में कैप्टन के…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बीते दिनों हुई बारिश के चलते शिमला स्थित जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से पांच दिनों बाद हवाई सेवाएं शुरू हो पाई हैं। सोमवार को हवाई अड्डा प्रबंधन ने शिमला से दिल्ली व शिमला से धर्मशाला के लिए हवाई सेवाएं शुरू कर दी है, जिसके बाद लेकिन अब यह आगामी दिनों में मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा की उड़ाने जारी रहती है या फिर स्थगित करनी पड़ती है। शिमला के साथ लगते जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे में बारिश व धुंध के चलते बीते दिनों से हवाई सेवाएं बंद करनी पड़ रही है। जुब्बड़हट्टी क्षेत्र में बरसात के…
दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) केंद्र सरकार ने दिल्ली में अफसरों के तबादले तैनाती से जुड़ा अध्यादेश जारी किया था. दिल्ली की आप सरकार इसका विरोध कर रही है.दिल्ली के अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़े केंद्र सरकार के अध्यादेश से संबंधित बिल को मंगलवार (25 जुलाई) को मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई. सरकार अब संसद के मानसून सत्र में इस बिल को पेश कर सकती है. केंद्र सरकार ने बीती 19 मई को ये अध्यादेश जारी किया था.केंद्र की ओर से जारी किए गए अध्यादेश में दानिक्स कैडर के ग्रुप-ए अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही और तबादलों…