Author: Himachal Varta

नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़  ( रंजना शर्मा  )  उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला में लगातार हो रही भारी बरसात के कारण सार्वजनिक और निजी संपत्तियों के नुकसान का आंकड़ा 277.82 करोड़ से ऊपर पहुंच गया है। उन्होंने पिछले कई दिनों से जिला में लगातार बारिश होने के कारण जिला में नुकसान बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में 24 जून से 24 जुलाई 2023 के बीच हुई भारी वर्षा से 277.82 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का आकलन किया गया है। सबसे अधिक नुकसान सड़कों, पेयजल योजनाओं और बिजली आपूर्ति ढांचे…

Read More

चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर गत रात्रि जगह-जगह भूस्खलन होने से वाहनों के पहिए थम गए हैं। बारिश के कारण तीसा मार्ग पर कई जगह जमीन धंसने से सडक़ का नामोनिशान मिट गया है। लोक निर्माण विभाग को पिछले 24 घंटे के भीतर ही बारिश के कारण करीब 1 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग पर यातायात बहाली को लेकर काम छेड़ दिया है। उधर, लोक निर्माण विभाग तीसा मंडल के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा का कहना है कि देर शाम तक तीसा मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) आईआईटी मंडी इनोवेशन हब के बिजनेस विकास अधिकारी साहिल ने बताया कि यह एप बिल्कुल अलग है, क्योंकि अब तक जो भी मेडिकल एप बनी हैं, वह शरीर को टच करके ही रिजल्ट बताती हैं। अगर शरीर को छुए बिना बीपी, शुगर, बुखार और खून की जांच हो जाए तो और क्या चाहिए। जी हां, यह संभव कर दिखाया है आईआईटी के शोधकर्ताओं ने। उन्होंने एक ऐसी मोबाइल एप तैयार की है, जो शरीर को छुए बिना आपकी पूरी हेल्थ हिस्ट्री बता देगी। यह एप कैमरे की मदद से एंबिएंट लाइट से मरीज के…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों से इसी साल से ग्रीन फीस की वसूली शुरू हो सकती है। नगर निगम सदन के फैसले के बाद निगम प्रशासन ने इस मामले में दस सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त बीआर शर्मा की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में चार पार्षदों, एनएचएआई और नगर निगम के विधि और तकनीकी अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। यह कमेटी ग्रीन फीस को लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी। शहर के…

Read More

चंडीगढ़  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )  इंडस्ट्रियल एरिया फेज -2 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में अचानक आग लग गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का आलम पैदा हो गया। आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी गई। जहां सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम फौरन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। दरअसल, आग इलेक्ट्रॉनिक गोदाम के बेसमेंट में लगी थी। जो कि धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थी और आसपास तेज धुआं फैलता जा रहा…

Read More

कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  हिमाचल प्रदेश में बारिश अभी भी अपना कहर बरपा रही है। कुल्लू के गड़सा घाटी में लगभग चार बजे के करीब पंचनाला में बादल फट गया। जिससे भारी नुकसान हुआ है। इसमें क्षेत्र के दो पटवार वृत में नुकसान हुआ है।पांच मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त बादल फटने से पांच मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं तथा 15 मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। सुबह होते ही ग्रामीणों को जैसे ही पता चला तो अफरा तफरी मच गई। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में मोबाइल नहीं चल रहे हैं जिस कारण पता नहीं…

Read More

ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ऊना जिले में पकड़ी गई नकली होलोग्राम व मार्का स्टीकर शराब जांच में पीने योग्य नहीं निकली है। इसका खुलासा कंडाघाट स्थित लैब की जांच रिपोर्ट में हुआ है।हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पकड़ी गई नकली होलोग्राम व मार्का स्टीकर शराब जांच में पीने योग्य नहीं निकली है। इसका खुलासा कंडाघाट स्थित लैब की जांच रिपोर्ट में हुआ है। लैब रिपोर्ट में साफ तौर पर शराब के सैंपल को पीने योग्य नहीं बताया है। दस दिन में नकली शराब का भंडाफोड़ न होता तो यह नकली होलोग्राम व स्टीकर वाली शराब कई घर…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   ऐतिहासिक बाबा भूतनाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोग अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तरह बाबा भूतनाथ मंदिर से चौहट्टा बाजार तक लंबी लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए। बाबा भूतनाथ के महंत देवानंद सरस्वती ने कहा कि सावन माह में बाबा भूतनाथ के मंदिर पट भक्तों को दर्शन के लिए सुबह चार बजे खोल दिए गए हैं और तब से लोग बाबा भूतनाथ के दर्शनों के लिए आ रहे हैं व विधिवत पूजा-अर्चना कर रहे हैं। उन्होंने…

Read More