ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) अंब-अंदौरा एवं ऊना से दिल्ली तक सुपरफास्ट वंदे भारत के माध्यम से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊना और चंडीगढ़ के बीच करीब चार दिन स्थगित रहने के बाद वंदे भारत एक बार फिर ऊना की पटरी पर लौटी। आज इस ट्रेन के ऊना रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय 10:35 बजे पहुंचने की संभावना है। इसके बाद मंगलवार को भी वंदे भारत यहां से दिल्ली जाएगी। फिलहाल इस ट्रेन को नंगल में रेलवे ट्रैक के कंप्यूटरीकरण तथा नंगल और रोपड़ के बीच मरम्मत किए गए ट्रैक पर गति सीमा…
Author: Himachal Varta
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धार क्यारी गांव के पदम बहादुर पर भारी बारिश ने आपदा की स्थिति पैदा कर दी है। जेल विभाग से सेवानिवृत्त पदम बहादुर का घर जमींदोज होने की तैयारी में आ गया है। पदम बहादुर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घर का बरामदा और पूरा आंगन जमीन सहित गहरी गहरी दरारों से खुलने लग पड़ा है।पदम बहादुर का कहना है कि अब तो यह स्थिति है कि मकान भी धीरे-धीरे धंसने लग पड़ा है। उन्होंने बताया कि यह स्थिति 13 जुलाई को पैदा हो गई…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- नाहन रोड सेफ्टी क्लब की विशेष बैठक का नाहन सर्किट हाउस में आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर के द्वारा की गई। रोड सेफ्टी क्लब के गठन के बाद यह पहली बड़ी बैठक है जिसमें क्लब के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नरेंद्र तोमर ने कहा कि मौजूदा समय क्लब के पास बेहतर टीम है और साथ ही ट्रैफिक पुलिस का सहयोग भी व्यवस्था में बेहतर सामंजस्य बनाए हुए हैं बैठक में भारी बारिश से आई आपदा में हुए नुक्सान को लेकर कल…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) प्राकृतिक आपदा त्रस्त हिमाचल में वायु सेना व एनडीारएफ के जवान देवदूत साबित हुए हैं। बेशक प्रदेश सरकार ने बरसात से पहले संभावित प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए कमर कसी हो, मगर 7 से 10 जुलाई तक प्रदेश में प्राकृतिक विपदा की तीव्रता इतनी अधिक रही कि सरकार के इंतजाम बेबस साबित हुए।भारी बारिश व बादल फटने की वजह से नदियों के उफान पर आने व भूस्खलन की वजह से जगह जगह फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए अफसरशाही खासतौर पर सामान्य प्रशासन विभाग व राजस्व तथा आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े अधिकारियों…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के फर्जी डिग्री मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने आरोपियों के खिलाफ सोलन कोर्ट में अंतिम अनुपूरक चालान पेश कर दिया है। इनमें विश्वविद्यालय के मालिक राजकुमार राणा, उसकी पत्नी और बेटी समेत 21 लोगों को आरोपी बनाया गया है। फोरेंसिक लैब जुन्गा से सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस एसआईटी ने अंतिम अनुपूरक चालान तैयार किया। विश्वविद्यालय पर 46,000 फर्जी डिग्रियां बेचने का आरोप है। एसआईटी का दावा है कि आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। लैब को भेजे गए फर्जी डिग्रियों के नमूने और…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) नाहन, 24 जुलाई। विधायक श्री रेणुका जी विनय कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सहित सिरमौर जिला में भारी बारिश के कारण करोड़ों रुपये की सार्वजनिक और निजी संपत्तियों का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा नियमानुसार प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के साथ उनका पुनर्वास भी किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन और सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को भारी बारिश से हुए नुकसान की जांच मौके पर पहुंच कर करने के लिए कहा ताकि नुकसान का सही आकलन करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि नुकसान…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक व्यक्ति जामुन के पेड़ से गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। फ़िलहाल व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। जानकारी के मुताबिक, पांवटा साहिब के किसान भवन के समीप एक व्यक्ति जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था।इसी दौरान व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गया। नीचे गिरने से वह बुरी तरह जख्मी हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां उपचार…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):- नाहन शहर में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएंगी। यह जानकारी नाहन में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दी।बैठक में रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों के अलावा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने भी हिस्सा लिया और निर्णय लिया गया कि यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।क्लब के अध्यक्ष ने कहा कि…