कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मनाली विधानसभा क्षेत्र की शलीन पंचायत में बादल फटने से लोगों के घरों में बारिश का मलबा घुस गया। 4 घरों को काफी नुक्सान हुआ है वहीं सेब के बगीचे भी प्रभावित हुए हैं। लोग लगातार बादल फटने से डर के साये में जीने को मजबूर हैं। शलीन पंचायत के गांव क्लाथ, छियाल व सवाई में बादल फटने से सेब के बगीचों में भारी नुक्सान हुआ है और 4 घरों में मलबा घुस गया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में…
Author: Himachal Varta
हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( राजीव कुमार ) आज श्रावण माह (अधिमास) के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन सोमवार है . आज रवि योग जैसा शुभ योग है. आज श्रावण अधिक मास का प्रथम सोमवार व्रत है.पंचांग में सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, ब्रम्ह मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, विजय महूर्त, गोधूलि मुहूर्त, अमृतकाल, निशिता मूहूर्त जैसे शुभ योग पर विचार करके सभी महत्वपूर्ण कार्य करने का समय सुनिश्चित करना चाहिए. सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग, पुष्कर योग विशेष शुभ योग माने जाते हैं. महत्वपर्ण कार्यों को तय करते समय राहुकाल, आडल योग, विडाल योग, गुलिक काल, वर्ज्य, यमगंड, दुर्मुहूर्त और…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं आपदा राहत कोष में दान कर रही हैं। 22 जुलाई तक 16.50 करोड़ रुपए से अधिक का अंशदान इस राहत कोष में प्राप्त हुआ है। वहीं, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी उपायुक्तों को राहत कार्यों के लिए 188.50 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि जुलाई के शुरुआत में आए प्रकृति के प्रकोप ने हिमाचल प्रदेश से शुरू होकर धीरे-धीरे पूरे देश को आगोश में ले लिया, परंतु भारी बारिश, भू-स्खलन और बाढ़ के कारण जितना…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बारिश बावजूद दर्जनों लोगों ने एनएच निर्माण कंपनी की कार्यशैली को लेकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस धरना -प्रदर्शन में शामिल ममता धूमल,मदन, कमल, हेमराज, नीमो, शांता, , राजेश, मीरां, अशोक, अजय, देशराज, मीरां, बंसी, सुषमा , सरोज , ब्यासा , राहुल इत्यादि ने बताया कि पूरी सड़क और रास्ते कीचड़ से भरे हुए हैं। कुछ दिनों के बाद स्कूल खुल रहे हैं, ऐसे में वे अपने बच्चों को किस तरह स्कूल भेज सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एनएच निर्माण कंपनी ने बरसात से पूर्व कुछ भी नहीं किया और अब हालात बद से…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से मरीजों व विशेषकर गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाऊंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस कारण रोगियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में एक निजी कंपनी के सहयोग से आधुनिक तकनीक से लैस अल्ट्रासाऊंड मशीन लगाई गई है। रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण रोगियों को नाहन, सोलन, शिमला या फिर निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। निजी अस्पतालों में लोगों को भारी भरकम राशि खर्च करनी पड़ती है। राजगढ़ अस्पताल में पिछले काफी समय से रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली पड़ा है। पहले अस्पताल में…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपमंडल अंब के तहत पड़ते झंगोली में शनिवार शाम को लगभग पौने पांच बजे संजीव कुमार पुत्र रघुबीर का स्लेटपोश मकान गिर गया। जिस कारण मकान के चार कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बरसात के कारण मकान के जर्जर हो जाने के कारण हादसा पेश आया। इसके साथ ही मकान के साथ लगते दो अन्य मकानों को भी क्षति पहुंची है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अंब डा. विवेक महाजन, नायब तहसीलदार कमलेश कुमार प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया। इस मौके पर प्रभावित परिवारों…
चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) चम्बा भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर तड़ोली के पास पहाड़ी दरकने से आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप्प रही। गनीमत यह रही कि पहाड़ी के मलबे की चपेट में कोई राहगीर या वाहन नहीं आया। रविवार सुबह करीब 9 बजे के करीब यह भूस्खलन हुआ। उस समय सड़क पर कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था। एनएच बाधित होने के कारण सड़क पर मिंजर मेले के लिए आने वाले सैंकड़ों लोगों के वाहन फंस गए। मेले के लिए जिला व अन्य राज्यों से छोटे- बड़े वाहनों में सवार लोगों को मार्ग…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बस अड्डा अब बसों की आवाजाही के लिए खुल गया है। इससे पहले दिल्ली की सडक़ों पर बाढ़ आने से जलमग्न होने से एचआरटीसी बसें यात्रियों को केवल सिंघु बॉर्डर तक ही छोड़ कर प्रस्थान कर रही थीं, लेकिन अब निगम की ऑर्डिनरी, डीलक्स, एसी(3&2), वोल्वो बसें स्टेट टर्मिनल कश्मीरी गेट दिल्ली बस अड्डा के लिए प्रस्थान कर रही हैं।हिमाचल प्रदेश की आम जनता की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से ऑनलाइन, एडवांस, करंट बुकिंग शुरू कर दी गई है तथा जिन यात्रियों ने दिल्ली आना व जाना…