Author: Himachal Varta

चंबा  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ऐतिहासिक चौगान में ध्वजारोहण की रस्म अदायगी के साथ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल विधिवत तरीके से मेले का शुभारंभ करेंगे। राज्यपाल मिंजर मेला के दौरान सजे विभिन्न विभागों के प्रदर्शनी स्टाल का अवलोकन करने के बाद खेलकूद गतिविधियों का शुभारंभ भी करेंगे…अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला को लेकर शहर के सुरक्षा घेरे को कड़ा करते हुए तमाम एंट्री प्वाइंट व चौगान में पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है। शनिवार को शहर के तमाम एंट्री प्वाइंट पर स्थापित अस्थाई नाकों के बाद ही वाहन को शहर में प्रवेश करने की इजाजत दी गई। इसके साथ ही…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश गुर्जर समुदाय के द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया गया है। आज शनिवार को हंसराज भाटिया की अध्यक्षता में गुर्जर समुदाय की विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में गुर्जर समुदाय के सभी लोगों के द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। हंसराज भाटिया का कहना है कि केंद्र सरकार हाटी आरक्षण बिल राज्यसभा में प्रस्तुत करने जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से गुर्जर समुदाय के संवैधानिक अधिकारों का हनन होगा।उन्होंने कहा कि गुर्जर समुदाय पहले से ही सामाजिक सुरक्षा में उपेक्षा…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    शिमला में हिमाचल रसोई रेस्तरां में हुए धमाके की जांच को लेकर रविवार को एनएसजी कमांडो की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने धमाके की जद में आए क्षेत्र को सील कर साक्ष्य जुटाए। शिमला पुलिस की विशेष जांच टीम भी इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि यह धमाका 18 जुलाई की शाम 7 बजकर 12 मिनट पर हुआ था। इस धमाके में एक कारोबारी अवनीश सूद की मौत हो गई थी, जबकि 13 अन्य घायल हुए थे।

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज शहर की गिरि पेयजल योजना भारी बरसात के कारण जमीन धंसने की वजह से अगले एक-दिनों तक बाधित रह सकती है। जल शक्ति विभाग के अधिकारी व कर्मचारी 21 जुलाई दोपहर बाद से लगातार इस योजना की बहाली के प्रयास हेतु वहीं पर रह रहे हैं। मौसम व ज़मीनी परिस्थितयां अनुकूल रहने की स्थिति में पेयजल योजना आज सांय तक बहाल हो सकती है।अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग नाहन आशीष राणा ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि गत दिनों से भारी बारिश के कारण जमीन धंसने के कारण राईजिंग मैन  पाइप तथा ग्रेविटी  पाइप …

Read More

कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश के मनाली में ब्यास नदी में बीते दिनों आई भयंकर बाढ़ में बहे वाहन अब पानी कम होने के बाद दिखने लगे हैं। पीआरटीसी की बस के टायर और बस का कुछ हिस्सा क्लाथ के समीप दिखा है। बस मलबे में दबी हुई है। जेसीबी के माध्यम से बस को निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। नदी का जलस्तर घटने और मौसम साफ होने के बाद पुनः बस को निकालने के प्रयास किए जाएंगे। गौरतलब है कि पटियाला रोडवेज की बस सहित कुल 37 वाहन बाढ़ में बह गए हैं।…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  पुलिस की एसआईयू टीम ने सुंदरनगर के डोडवां में एक युवक को 64.17 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राज कुमार उर्भ राजू (39) निवासी धगयारा डाकघर भोजपुर तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने शुक्रवार शाम को सुंदरनगर के डोडवां में नाका लगा रखा था। इसी दौरान एक युवक एसआईयू टीम को देखकर भागने लगा और चिट्टे के फेंक दिया। टीम…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )( एसपी जैरथ )देर शाम शुरू हुई भारी वर्षा ने अपना प्रभाव फिर से दिखाना शुरू कर दिया है। नाहन शहर में शिमला रोड पर झंडे के पास एनएच का डंगा गिर जाने से दो वाहन भी इसकी चपेट में आ गए हैं। वहीं रानीताल में एमसी के कॉम्प्लेक्स के साथ नाले पर बनाया गया लेंटर धंस गया है। जिसके चलते इस पर खड़ा एक वाहन भी नाले में गिर गया है।भारी बारिश के चलते जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहा है। शिमला रोड पर भी कई जगह लैंडस्लाइडिंग जारी है। फिलहाल नाहन शिमला रोड के बंद…

Read More

मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )                                                                                                                                                                  हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बारिश से हालात बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। प्रदेश के मंडी जिले के सात मील में दोबारा पहाड़ दरक गया है। इसके कारण मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है। मलबे की चपेट में आने से कई वाहन बाल बाल बचे।हाईवे पर चार दिन पहले ही शुरू हुई थी आवाजा ही लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार दिन पहले ही वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ था। मार्ग बाधित होने से दोनों ओर हजारों वाहन फंस गए हैं। कर्मचारी कार्यालय…

Read More