सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के लोग डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्योगिकी एवं वानिकी विवि नौणी में वाइन मेकिंग के व्यावसायिक पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकेंगे। विवि ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए अपने व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।यह पहली बार है जब विवि यह कार्यक्रम चलाएगा। वोकेशनल कोर्स की अवधि 12 सप्ताह होगी। इस पाठ्यक्रम का मुख्य फोकस वाइन प्रौद्योगिकी के बुनियादी अवधारणाओं के साथ-साथ व्यावहारिक पहलुओं पर होगा। प्रतिभागियों को पैकेजिंग, मैच्योरिटी, मिश्रण और गुणवत्ता पहलुओं सहित वाइन के उत्पादन के लिए सभी इकाई संचालन से भी परिचित करवाया…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सेब ढुलाई के लिए आने वाले वाहनों के लिए जीपीएस अनिवार्य कर दिया है। सीजन के दौरान सेब लेकर फरार होने वाले वाहनों पर नकेल कसने के लिए यह निर्णय लिया है। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने सेब सीजन कोलेकर अधिकारियों के साथ जो बैठक की थी उसमें इस पर विस्तृत चर्चा की गई थी। सेब सीजन में ढुलाई के लिए आने वाली हर गाड़ी में जीपीएस हो यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।फागू व शोघी में पुलिस ने सेब सीजन के लिए कंट्रोल रूम शुरू कर…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा ) सिरमौर जिला में भारी बारिश के कारण फलैश फल्ड और भूस्खलन से सार्वजनिक ढांचों एवं संपत्तियों को हुए नुकसान के दृष्टिगत जनहित में विभिन्न सड़क, पुल, एवं जन सेवाओं आदि की बहाली के लिए लोक निर्माण विभाग की 15 वर्ष पुरानी मशीनरी एवं वाहनों को चलाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह ऐसी मशीनरी और वाहन हैं जो कार्यशील तो हैं किन्तु केन्द्रीय मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत 15 वर्ष की कार्य अवधि पूर्ण करने पर इनके परिचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है।उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सिरमौर…
किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) रिकांग पिओ, किन्नौर की रोपा वैली में रोपा खड्ड का बार-बार रुख बदल रहा है। इससे ग्रामीणों के बाग बगीचों को भारी नुकसान हो रहा है व भविष्य में भी खड्ड के बड़ते हुए जल स्तर के कारण क्षेत्र की उपजाऊ भूमि व घरों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है, इसलिए क्षेत्र के लोगों ने सरकार से विशेष राहत पैकेज की मांग की है। गत दिनों रोपा खड्ड में आई बाढ़ ने जहां एक ओर रुशकलंग गांव के कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है वहीं दूसरी ओर लगभग आधा दर्जन डोगरियां…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सूचना आयोग ने सूचना के अधिकार के तहत सूचना देने में देरी करने पर कड़ा रुख अपनाया है। आयोग के मुख्य आयुक्त आरडी धीमान ने नगर निगम शिमला के जन सूचना अधिकारी पर 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।राज्य सूचना आयोग ने सूचना के अधिकार के तहत सूचना देने में देरी करने पर कड़ा रुख अपनाया है। आयोग के मुख्य आयुक्त आरडी धीमान ने नगर निगम शिमला के जन सूचना अधिकारी पर 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। पवन कुमार बंता की अपील को स्वीकार करते हुए आयोग ने ये आदेश दिए। आयोग ने…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पूर्व इंडियन कॉफी बोर्ड के सदस्य डॉ. विक्रम शर्मा ने अपने गृह क्षेत्र घुमारवीं में कॉफी उगाने का सफल ट्रायल किया है। उन्होंने चंद्रागिरी नामक किस्म का सफल ट्रायल किया है। इसके साथ ही वह क्षेत्र में मसालों के उत्पादन को भी बढ़ावा दे रहे हैं। उत्तर भारत में कॉफी का उत्पादन बड़े स्तर पर नहीं होता है, क्योंकि विशेषज्ञों का मानना है कि इसके लिए यहां की जलवायु अधिक अनुकूल नहीं है। इसके बावजूद बिलासपुर के डॉ. विक्रम ने चंद्रागिरी किस्म का सफल ट्रायल कर दिखाया है। उन्होंने बताया कि वह 1998 में…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मंडी जिला के उपमंडल गोहर में पिछले तीन महीनों से क्षेत्र के किसानों को खाद नहीं मिल रही है। जिस के कारण किसानों की मक्की की फसल खेतों में पीली पड़ना शुरू हो गई है। यहां पर करीब 15 पंचायतों के सैंकड़ों किसानों ने अपने खेतों में मक्की की बिजाई की हुई है लेकिन यूरिया खाद के नहीं मिल रही है। किसानों ने विभाग को दर्जनों मर्तबा खाद की मांग से अवगत करवाया लेकिन विभाग मौन साधे रहा।लेकिन जैसे ही आज सुबह चैलचौक में यूरिया खाद की तीन गाड़ियां हिमफेड के गोदाम में पहुंची…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जमकर अपना कहर बरपा रही है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से जान माल का बहुत नुक्सान हो चुका है। बता दें बीती रात से हो रही प्रदेश में भारी बारिश ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं इस भारी वर्षा की वजह से प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन का भी सिलसिला जारी है।वहीं एक ताजा मामला नाहन विकासखंड की बनकला पंचायत का सामने आया है, यहां भारी बारिश के चलते तालों खड्ड पर निर्मित पुल को जोड़ने वाली एप्रोच रोड…