नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):- नाहन शहर में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएंगी। यह जानकारी नाहन में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दी।बैठक में रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों के अलावा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने भी हिस्सा लिया और निर्णय लिया गया कि यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।क्लब के अध्यक्ष ने कहा कि…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सोलन ने अब मशरूम की एक ओर नई प्रजाति को उगाने में सफलता हासिल की है। आमतौर पर जंगलों में उगने वाले टर्की टेल मशरूम को अब लोग अपने घरों में भी उगा सकेंगे। तीन साल के गहन परीक्षण के बाद इस मशरूम को उगाने में वैज्ञानिकों को सफलता मिली है। खास बात यह है कि अनुसंधान में पाया गया है कि यह मशरूम औषधीय गुणों से भरपूर है। कैंसर के दौरान कीमोथैरेपी करवाने वाला मरीज अगर इसका सेवन करता है तो वह अन्य मरीजों से जल्दी रिकवर हो जाएगा। वैज्ञानिकों का दावा है…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन और प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) के अधिकारी पहली बार आज से मंडियों में आढ़तियों की तरह सेब की बोलियां लगाते नजर आएंगे। आज तक सी ग्रेड सेब की खरीद करने वाला एचपीएमसी पहली बार ए ग्रेड सेब की खरीद करेगा। शिमला की पराला, सोलन और परवाणू मंडी में एचपीएमसी सेब खरीद शुरू करने जा रहा है। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रबंध निदेशक सुदेश कुमार मोख्टा और महाप्रबंधक हितेश आजाद को मंडियों में बागवानों से सेब खरीद की व्यवस्था प्रभावी तरीके से लागू करने का जिम्मा सौंपा है।…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश मे 10 जुलाई को ब्यास पर आई भयंकर बाढ़ में बहे लोगों के शवों की तलाशी जारी है। मनाली पुलिस ने ब्यास किनारे सर्च अभियान चलाया है। जिला कुल्लू में अभी तक 20 शव बरामद किए है जबकि 27 लोग अभी भी लापता चल रहे हैं। मनाली से पांच किमी दूर आलू ग्राउंड के पास पंजाब रोडवेज की बस तलाश ली गई है।मलबे में दबी है। इस बस में 11 यात्री सफर कर रहे थे। उनका भी अभी कोई सुराग नहीं लगा है। मनाली पुलिस सहित एनडीआरएफ और एडवेंचर टूअर ओपरेटर एसोसिएशन…
चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सलूणी-लंगेरा मार्ग पर कार दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायल की पहचान व्यास देव निवासी गांव भडुरी के रूप में हुई है जो शनिवार रात को अपनी कार लेकर सलूणी-लंगेरा मार्ग पर जा रहा था। उसी दौरान जब वह टैक्सी स्टैंड के पास पहुंचा तो उसने कार से नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उसे गंभीर चोटें लगी हैं। घायल को उपचार के लिए रात को सिविल अस्पताल सलूणी में पहुंचाया…
करनाल ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पंजाब और हरियाणा के किसान संगठन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए सरकारों द्वारा की गई घोषणाओं से सहमत नहीं है। किसान नेताओं ने सरकार की घोषणाओं को ऊंट के मुंह में जीरे के समान बताया है। बैठक में एलान किया गया कि अगर सरकार किसान संगठनों की सिफारिश के अनुसार घोषणाएं नहीं करती तो 22 अगस्त को दोनों राज्यों के किसान चंडीगढ़ कूच करेंगे। मोहाली में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के किसान संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। हरियाणा से भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के प्रवक्ता बहादुर मेहला बलड़ी…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सड़क को दोबारा बनाने से पहले एनएचएआई ब्यास चैनेलाइजेशन की रिपोर्ट को स्टडी करेगा। बाढ़ में जहां-जहां फोरलेन और डबललेन सड़क ध्वस्त हुई है वहां पर फिलहाल टैंपरेरी सड़क निर्माण के जरिए मनाली तक वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई जाएगी। इसके बाद जब सड़क का सही तरीके से निर्माण शुरू होगा, उसमें ब्यास चैनेलाइजेशन की रिपोर्ट से इनपुट लेकर काम होगा। बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील बिंदुओं पर इस तर्ज पर कार्य होगा कि सड़क के साथ ब्यास का भी उन जगहों पर तटीकरण होगा जिससे सड़क बाढ़ की भेंट नहीं चढ़ेगी। डीसी कुल्लू…
चंडीगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) चंडीगढ़ द्वारा आज लॉ भवन के ऑडिटोरियम सेक्टर 37 चण्डीगढ़ में भारत सरकार के अपर महासॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन की अध्यक्षता में आयोजित भव्य संगीतमय स्वागत एवं सम्मान समारोह मे मुख्यअतिथि मेघालय एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय से रिटायर्ड मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल एवं दिल्ली सरकार के एडीशनल अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण बांसल ने ज्योति प्रज्जवलित करने की रस्म अदा की। इस अवसर पर संस्थापक मंडल में संरक्षक रिटा. न्यायाधीश एसएन अग्रवाल, रिटा. न्यायाधीश आरके गर्ग, रिटा. आईएएस डा. वीसी गुप्ता, रिटा. आईएएस जेबी गोयल, संस्था के चंडीगढ़ प्रभारी एससी अग्रवाल सहित अन्य सभी…