चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) चम्बा जिला के उपमंडल भरमौर की चन्हौता पंचायत के मछेतर नाले में बादल फटने से नाले का जलस्तर बढ़ गया, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं उसके अन्य साथियों ने भागकर अपनी जान बचाई। मृतक की पहचान विनय (65) पुत्र लेली राम निवासी गांव सलाबाग डाकघर कुनेड तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पेड़ की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसे उसके साथी सड़क की तरफ ला रहे थे तथा रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। व्यक्ति वन…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचाल्म वार्ता न्यूज़ ) शिमला के पंथाघाटी के रहने वाले सवा 2 साल के युवान ने कुछ ऐसा कारनामा किया कि उनका नाम इंडियाज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।9 अप्रैल 2021 को जन्मे इस बालक ने जनवरी में अपने माता पिता के साथ जयपुर की फ्लाइट में महज मोबाइल फोन पर एक ऐप के माध्यम से इन गाड़ियों के फोटो देखे थे।युवान के माता-पिता ने बताया कि जनवरी में युवान उनके साथ जयपुर घूमने के लिए गया। फ्लाइट में उसके पिता ने उसे व्यस्त रखने के लिए अपने मोबाइल पर गाड़ियों की ऐप खोल कर उसे व्यस्त…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना आरंभ करने पर फैसला लिया गया। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी ज़िलों में स्थित बंजर चोटियों एवं पहाड़ियों को शामिल करते हुए राज्य में हरित आवरण को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त तीखी ढलानों में भूक्षरण इत्यादि पर भी रोक लगाई जा सकेगी। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रधान मुख्य अरण्यपाल, वन सह वन बल प्रमुख की अध्यक्षता में एक कार्यबल का भी गठन किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) शिमला के चौड़ा मैदान के समीप मंगलवार को दो छात्र संगठनों में मारपीट हो गई। इस घटना में कई छात्र घायल हुए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा छात्रों के ब्यान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात मंगलवार दिन में चौड़ा मैदान के समीप हुई, जिसमें छह के करीब छात्र घायल बताए जा रहे हंै। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व इसमें दस के करीब छात्र आरोपी बताए जा रहे है।दूसरी…
हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( राजीव कुमार ) देवभूमि हिमाचल प्रदेश के कई मंदिर रहस्यों से भरे पड़े हैं। इन मंदिरों से जुड़ी देव आस्था की बातें हर किसी को हैरान कर देती हैं। हिमाचल में ऐसे सैंकड़ों मंदिर हैं जिनकी पौराणिक मान्यताएं और दैवीय शक्तियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं। प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र नादौन शहर के पत्तन बाजार के समीप बना लंबलेश्वर महादेव मंदिर यहां का सबसे प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर लगभग 400 वर्ष पुराना है। इस मंदिर का निर्माण राजा राजेंद्र चंद कटोच की ओर से करवाया गया। इस मंदिर की स्थापना के पीछे एक पौराणिक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) -जिला परिषद सिरमौर की त्रैमासिक बैठक आज मंगलवार को नाहन में अध्यक्ष, सीमा कन्याल की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें विभिन्न एजेंडा आईटम पर जिला परिषद सदस्यों ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा में भाग लिया। जिला परिषद की बैठक में सिरमौर जिला में भारी बारिश से हुये नुकसान पर चिंता जाहिर की गई। बैठक में सभी विभागों विशेषकर लोक निर्माण, जल शक्ति, बिजली, कृषि, बागवानी आदि ने भारी बरसात के कारण हुये नुकसान से अवगत करवाया और अपने-अपने विभागों की नुकसान सम्बन्धी रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कुल्लू-मनाली की तरफ जाने का एकमात्र यही माध्यम है। हर यात्री इसी गुफानुमा ट्रैफिक टनल से गुजरने को विवश है। बरसात के मौसम में ट्रैफिक टनल हर वर्ष खतरा उत्पन्न करती है। बिजली बोर्ड द्वारा बनाई गई इस सुरंग में पानी का रिसाव इतना है कि तीन किलोमीटर के दायरे के भूगर्भ में पानी ही पानी टपक रहा है, जिससे सुरंग के भीतर हर वक्त दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।उल्लेखनीय यह है कि सामरिक दृष्टि से बनाई गई यह यातायात सुरंग सेना के लिए सीमा पार जाने एवं बाहरी राज्यों से आने वाले…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र की सेगली पंचायत खतरे की जद में आ गई है। यहां बागी खड्ड के दोनों किनारों पर तीन किलोमीटर तक भूस्खलन हो रहा है। संभावित खतरे को भांप प्रशासन ने 10 घर खाली करवा लोगों को सुरक्षित स्थानोें पर भेज दिया है।भूस्खलन का मलबा थोड़ी सी वर्षा में यहां कहर बरपा सकता है। मलबे से बागीनाला पुल के नीचे का हिस्सा पूरी तरह से भर गया है। इससे पुल को भी खतरा पैदा हो गया है। पिछले दिनों बादल फटने से पुल की नींव पहले…