Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के ग्रामीण इलाकों में जनजीवन मानों ठहर सा गया है। खासकर यदि किसानों की बात करते हैं तो किसानों की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। आलम यह है कि जिला सिरमौर की गिरिपार क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के अधिकतर सड़क मार्ग पिछले करीब 2 सप्ताह से बंद पड़े हुए हैं। मजेदार बात तो यह है कि शिलाई  निर्वाचन क्षेत्र की करीब 2 दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतें ऐसी है , जिन पंचायतों में इन दिनों टमाटर का सीजन चरम पर है , लेकिन इन इलाकों की सुध लेने वाला कोई नहीं…

Read More

कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  जिला कुल्लू में प्राकृतिक आपदा थमने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक क्षेत्र में बादल फटने की सूचना आ रही है। अब कुल्लू के काईस गांव में कोटा नाला में रात को करीब तीन बजे बादल फटा है।बादल फटने से बाढ़ आ गई और नाले के आस-पास रह रहे मकान व दुकानें बहा ले गई। सड़क किनारे खड़ी बोलेरो कैंपर गाड़ी नंबर एचपी 34ए 9595 में सोए हुए चार व्यक्ति को बहा ले गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव की पहचान 28 वर्षीय बादल शर्मा पुत्र…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )  प्रदेश में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर स्कूलों में मानसून ब्रेक को एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। स्कूलों में सोमवार यानि 17 जुलाई को भी छुट्टी घोषित की गई है। निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग डॉ. अमरजीत शर्मा की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों के अलावा, चंबा जिला के पांगी व भरमौर में भी 17 जुलाई को अवकाश रहेगा। राज्य में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रदेश में कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर…

Read More

चंबा (  हिमाचल वार्ता न्यूज़  )  चम्बा के भरमौर उपमंडल में भरमौर से पांगी की तरफ जा रही करीब 150 भेड़-बकरियां ग्लेशियर गिरने से इसकी जद्द में आकर दफन हो गईं जबकि 50 से अधिक भेड़-बकरियों के घायल होने की सूचना है। पीड़ित भेड़पालकों के रिश्तेदार ने भरमौर प्रशासन को घटना की सूचना दी। इसके बाद मौके पर राजस्व विभाग की एक टीम रवाना की गई है।जानकारी के अनुसार भरमौर उपमंडल की ग्राम पंचायत उल्लांसा के प्रीतम चंद पुत्र मनख गांव सतनाला डाकघर उल्लांसा, उत्तम चंद पुत्र मनख गांव सतनाला डाक घर उल्लांसा, भूपिंद्र पुत्र बेहमी गांव व डाकघर उल्लांसा…

Read More

काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की मार्कशीट में हुई गलतियों को सुधारने के लिए प्रदेश के समस्त स्कूल प्रधानाचार्यों को प्रमाण पत्र वापस करने का फरमान जारी किया है। इन मार्कशीट में विज्ञान संकाय के फिजिक्स विषय में लिखित और प्रेक्टिकल के अंक अलग-अलग मुद्रित नहीं किए गए हैं।प्रधानाचार्यों को लिखे पत्र में कहा गया है कि यदि ऐसे प्रमाण पत्र स्कूल को प्राप्त हुए हैं तो उनको बोर्ड कार्यालय में वापिस जमा करवा दिया जाए, जिससे नए प्रमाण पत्र जारी किए जा सकें। गौरतलब है कि बोर्ड की ओर से…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  पंचकूला से बद्दी की ओर स्पिनिंग मिल्स में आ रही कंपनी की बस बरोटीवाला के निकट मंधाला में पलट गई, जिसमें ड्राइवर समेत 19 लोग घायल हो गए। हादसे में 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें चंडीगढ़ के अस्पताल में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचकूला से बद्दी की एक धागा कंपनी की बस सुबह करीब साढ़े 6 बजे महिला कर्मचारियों को लेकर आ रही थी। जैसे ही यह बस मंधाला पंचायत घर के सामने पहुंची तो अनियंत्रित होकर साथ लगती ढलान में गिर गई।इस हादसे मे 15 महिला…

Read More

शिमला  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित लोगों की सहायता के उद्देश्य से एक डिजिटल प्लेटफार्म का शुभारम्भ करते हुए आपदा राहत कोष-2023 वेबसाइट लांच की। उन्होंने कहा कि दानी सज्जन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, क्यूआर कोड और यूपीआई जैसी विभिन्न भुगतान विधियों का उपयोग करके कहीं से भी इस आपदा राहत कोष-2023 में अंशदान कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में भारी बारिश के कारण आई विपदा से प्रदेश को उबारने के लिए देश और विदेश से लोगों ने सहायता करने की इच्छा व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  शिमला राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्य सरकार को आपदा राहत के तहत केंद्र सरकार की ओर से 400 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान किए जाने के केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राजस्व मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक भयंकर त्रासदी के दौर से गुजर रहा है और ऐसे में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर को राजनीतिक हितों को परे रखते हुए केंद्र सरकार से इस राशि को दिलाने में प्रदेश सरकार की…

Read More