ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत हरोली विकास खंड के पंचायत प्रधानों व सचिवों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बीडीओ मुकेश ठाकुर ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में नशा मुक्त वातावरण बनाने का आह्वाहन किया। उन्होने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों की दिनचर्या और उनकी हर गतिविधि पर ध्यान रखना होगा। बच्चे घर से बाहर किसी गलत संगत में न पड़े इसके लिए बच्चों से बातचीत करनी पड़ेगी।नशा मुक्त ऊना अभियान की तकनीकी मुख्य समन्वयक जयेंद्र हीर ने पंचायत प्रधानों से सीधे संवाद से बातचीत शुरु करते हुए…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने आज सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नवगांव के गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का कुशलक्षेम जाना और त्रासदी में उनके पशुधन की मृत्यु पर राहत राशि प्रदान की।गोदन गांव में भारी वर्षा के कारण बाढ़ प्रभावित परिवारों के पशुधन की मृत्यु हो गई थी।मुख्य संसदीय सचिव ने प्रभावित राकेश कुमार सुपुत्र स्व. दया राम निवासी गांव गोदन को पशुधन की मृत्यु पर 30 हजार रुपये प्रदान किए। प्रभावित व्यक्ति को त्वरित…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) रावमापा जुनगा में होंगा हॉकी खिलाड़ियों का चयन जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी राकेश धौटा ने जानकारी देते हुए बताया 26 अगस्त, 2023 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुनगा में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष पर आयोजित की जा रही है। चयनित खिलाड़ी ऊना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के भाग लेंगे।उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का जन्म 01 जनवरी, 2005 के बाद होना चाहिए।
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज शुक्रवार को डीसी ऑफिस धर्मशाला से कौशल विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह रथ जिला कांगड़ा की विभिन्न पंचायतों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, पाठशालाओं, महाविद्यालयों, मुख्य बाजारों और निजी प्रशिक्षण संस्थानों से गुजरते हुए युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के बारे में जागरूक करेगा।उन्होंने बताया कि कौशल विकास रथ हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के अंतर्गत संचालित किए जा रहे विभिन्न पूर्णतया प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जिले के युवाओं को अवगत करवाएगा। उन्होंने कहा कि इसके तहत जिले के…
मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) डीसी ने बताया कि शुक्रवार को वायुसेना के हेलीकॉप्टर की 8 उड़ाने हुईं। इनमें जिले के बालीचौकी और थुनाग उपमंडल के आपदा प्रभावित गांवों में राशन की 703 किट, 100 तिरपाल तथा दवाइयों और अन्य सामग्री के 27 बक्से पहुंचाए गए। इनमें बालीचौकी उपमंडल के करथाच में राशन के 214 किट, दवाइयों और अन्य सामग्री के 8 बक्से तथा 25 तिरपाल पहुंचाए गए। कशौड़धार में राशन के 157 किट, दवाइयों और अन्य सामग्री के 10 बक्से तथा 25 तिरपाल तथा ओड़धार में 262 राशन किट, दवाइयों और अन्य सामग्री के 3 बक्से तथा 25 तिरपाल…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां जिला वन अधिकार अधिनियम समिति की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वन अधिकार अधिनियम (एफसीए) से संबंधित लगभग 155 मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई।अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला में एफसीए संबंधित अधिकतर मामले यूजर एजेंसी के स्तर पर लंबित पड़े हुए है। उन्होंने यूजर एजेंसी और विभागों को लंबित एफसीए मामलों का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि एफसीए से संबंधित मामले अगर वापस या रद्द किए जाने हैं, तो उन मामलों पर समयबद्ध उचित कार्यवाही की जाए…
चंबा, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यह बात आज उपायुक्त ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभिन्न उपमंडलों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा हस्त निर्मित राखियों के जिला मुख्यालय में आयोजित मेले के शुभारंभ के उपरांत प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कही। मेले के दौरान जिला स्तरीय राखी थाली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाई गई राखियों का अवलोकन भी किया।…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल 26 अगस्त, 2023 को सोलन के प्रवास पर रहेंगे।डाॅ. शांडिल 26 अगस्त, 2023 को प्रातः 11.30 बजे सोलन ज़िला के कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग के गांव जडोन में भारी वर्षा से हुए नुकसान के प्रभावित परिवारों को राज्य आपदा निधि के तहत राहत राशि के चैक वितरित करेंगे।स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत इसी दिन दोपहर 01.00 बजे प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सायरी का दौरा करेंगे। डाॅ. शांडिल तत्पश्चात पुलिस चौकी सायरी का…