चम्बा (हिमाचल वार्ता न्यूज). हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है. कुल्लू के बाद अब चंबा के सलूणी में बादल फटा है. यहां पर बजोतरा करवाल इलाके में भारी बारिश से काफी तबाही हुई है. सेरी पंचायत में नाले में बाढ़ आने से दो गाड़ियां बही हैं. वहीं, सलूणी कॉलेज के पास भी एक बाइक और कार बही है. वहीं, सलूणी के डिभरु गांव में बारिश का कहर से एक रसोईघर गिर गया है. राहत की बात है कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है.
Author: Himachal Varta
नाहन-( हिमाचल वार्ता न्यूज)-(राजीव कुमार)उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने बुधवार को अपने दो दिवसीय शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के प्रथम दिन विधानसभा क्षेत्र में भारी बरसात से प्रभावित गांवों का दौरा किया।हर्षवर्धन चैहान को अपनी व्यथा सुनाने के लिए दिनभर जगह-जगह भारी बारिश से प्रभावित फरियादियों का जमघट लगा रहा। इन प्रभावित लोगों में किसी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया, किसी का डंगा गिर गया और किसी के खेत की खड़ी फसल नष्ट हो गई। हर्षवर्धन चैहान लोगों की व्यथा के प्रति काफी संवेदनशील दिखाई दिए। उद्योग मंत्री ने सभी प्रभावित लोगों से मिलकर उन्हें…
जिला में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)जुलाई-उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज बुधवार को नाहन में अवैध खनन की रोकथाम के लिए अधिकृत सभी अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा अवैध खनन को रोकने के लिए समय-समय पर मिलने वाले दिशा-निर्देशों और माईनिंग एक्ट के अनुरूप मुस्तैदी से कार्य करने का निर्णय लिया गया।उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अवैध खनन को रोकने के निर्देश मिले हैं। उन्होंने कहा कि हमने आज अवैध खनन को रोकने के लिए अधिकृत…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब राजबन स्थित सीसीआई फैक्टरी के गेट के समीप सड़क हादसे में ट्रक क्लीनर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सीसीआई इकाई से ट्रक नंबर एचपी 71-6266 निकल रहा था। ट्रक को चालक राम स्वरूप चला रहा था।ट्रक क्लीनर सुनील कुमार(20) पुत्र गुमान सिंह निवासी पंचायत क्यारी गुंडाह के ग्राम कुराया ने कंपनी गेट के पास ट्रक के बाहर जाने की एंट्री करवाई और उसके बाद ट्रक में चढ़ गया। इस बीच चालक ने ट्रक को आगे लापरवाही से चला दिया। ट्रक को एक दम चलाने के कारण…
चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) चाटा नाला में अस्थायी पुल बना दिया है, जिसके बाद चारागाहों में मूसलाधार बारिश के चलते फंस कर रह गए भेडपालकों की जान में जान आ गई है। दरअसल होली घाटी को धर्मशाला से जोडऩे वाले इंद्रहार जोत के साथ लगती चारागाहों पर क्षेत्र के आधा दर्जन के करीब भेड़पालक अपने पशुधन के साथ हैं।बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण यहां पडऩे वाला चाटा नाला उफान पर आ गया और भेड़पालकों के आर-पार होने के चलते यहां बनाया अस्थायी पुल बह गया। इसके बाद एसडीएम भरमौर कुलवीर राणा ने ग्राम पंचायत क्वारसी की…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) राजधानी शिमला के माल रोड में बीते दिन ब्लास्ट की घटना को शक के दायरे से देखा जा रहा है। आज डीजीपी संजय कुंडू खुद मौके पर पहुंचे। इस दौरान डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि शिमला ब्लास्ट को लेकर एसआईटी गठित की गई है, वह अपने नजरिए से जांच करेगी। उन्होंने एसपी शिमला को एसआईटी गठित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही बम स्क्वायड की टीम भी तैनात की गई है।संजय कुंडू ने कहा की शिमला एक पर्यटक स्थल भी है। इस घटना को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। डीजीपी…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) गुजरात से सीधे हिमाचल के लिए सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) और पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सप्लाई होने जा रही है। इससे हिमाचल को सीएनजी की निर्बाध सप्लाई मिलेगी। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के बाथू में बने मदर स्टेशन का कनेक्शन गुजरात से मिलने वाली सप्लाई के साथ जुड़ेगा। गुजरात को यह सप्लाई विदेश से मिलती है। बाथू मदर स्टेशन आगामी 15 अगस्त से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। गुजरात से सीधी सप्लाई के लिए ऊना जिले के हरोली उपमंडल में बाथू गांव में बना मदर स्टेशन पंजाब के मेहंदावल एसबी…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला शिमला की मकड़ोग पंचायत के सिहाणा गांव में पहाड़ी से चट्टान गिरने से दो मंजिला मकान पूरी तरह नष्ट हो गया। मकान में तीन परिवार रहते थे। गनीमत यह रही कि ग्रामीणों ने इस खतरे को पहले ही भांप लिया था तथा पहाड़ी के नीचे के घर खाली करवा लिए थे। यह चट्टान घर की छत को नष्ट करते हुए एक कमरे में जा गिरी, जबकि एक अन्य बड़ी चट्टान सडक़ से टकरा कर छत को पार करते हुए एक दूसरे मकान के समीप जा गिरी। फिलहाल यह तीनों परिवार गांव में अन्य…