Author: Himachal Varta

मंडी  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में वर्ष सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 31 अगस्त तक कर सकते हैं । यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के प्राचार्य एस.डी. शर्मा ने दी । उन्होंने बताया कि पहले आवेदन 25 अगस्त तक आमंत्रित किए गए थे, जिसे अब 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है ।उन्होंने बताया कि मंडी जिला में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर सरकारी स्कूल में वर्ष 2023-24 में पांचवी कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2024-25 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश…

Read More

सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 31 अगस्त, 2023 को 242 विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने दी।उन्होंने कहा कि इन 242 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों तथा दस्तावेज़ों सहित ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 31 अगस्त, 2023 को प्रातः 10.30 बजे पहंुचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।संदीप ठाकुर ने कहा कि मैसर्ज़ कोरोना रेमिडिज़ प्राईवेट लिमिटिड सोलन में 14 पद, मैसर्ज़ टेक्निको एग्री लिमिटिड बद्दी में 13 पद, मैसर्ज़ गेबरियल इंडिया परवाणू के…

Read More

सोलन  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   सोलन ज़िला के अर्की उपमण्डल का सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक सायर मेला इस वर्ष 17 से 19 सितम्बर, 2023 तक अर्की के चैगान मैदान में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य ससंदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने दी।संजय अवस्थी ने कहा कि इस वर्ष हिमाचल विकट प्राकृतिक संकट का सामना कर रहा है। प्रदेश सरकार आपदा के प्रभाव एवं कारकों को न्यून करने, राहत एवं पुनर्वास सुनिश्चित बनाने और प्रभावितों को आश्वस्त करने की…

Read More

शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) प्राकृतिक आपदा के चलते सैकड़ों भवन ढह गए हैं। इससे सबक लेते हुए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती की है।हिमाचल में अवैध निर्माण करने वाले भवन मालिकों पर कार्रवाई होगी। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की ओर से अवैध निर्माण करने वाले भवन मालिकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अवैध निर्माण न हटाया तो बिजली और पानी के कनेक्शन भी काटे जा सकते हैं। प्राकृतिक आपदा के चलते सैकड़ों भवन ढह गए हैं। इससे सबक लेते हुए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती की है। जिन लोगों के पूरे नियमों…

Read More

किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    98 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर वितरित की गई निःशुल्क दवाईयां  01 सितम्बर को सुंगरा तथा 02 सितम्बर को निचार पंचायत में आयोजित किया जाएगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर किन्नौर जिला के निचार उपमण्डल की ग्राम पंचायत चैरा में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें चैरा पंचायत तथा आस-पास के कुल 98 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। इस दौरान लोगों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई।यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी ने देते हुए बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर में संचारित और…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सुक्खू सरकार ने आपदा पीड़ितों को उपलब्ध कराई हेली सेवा, हेलीकॉप्टर से 2 गर्भवती महिलाओं को किया गया एयरलिफ्टमहिलाएं बोलीं…हमारी चिंता करने, तत्परता से मदद के लिए सीएम का आभारसंकटग्रस्त लोगों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण और मानवीय सहायता के एक उल्लेखनीय उदाहरण में, सरकार ने शनिवार को बाली चौकी उपमंडल के आपदाग्रस्त क्षेत्र खोलानाला की दो गर्भवती महिलाओं रेश्मा और बोलमां को एयरलिफ्ट कर जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया ।ये महिलाएं अपने परिवारों के साथ बीते कल से नगवाईं राहत शिविर में थीं।मुख्यमन्त्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश के अनुपालन में जिला प्रशासन ने…

Read More

शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो विद्यार्थियों की संख्या वाले 143 स्कूल बंद कर दिए हैं। 117 प्राइमरी और 26 मिडल स्कूलों को शिक्षा विभाग ने डिनोटिफाई किया है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चे नजदीकी स्कूलों में शिफ्ट होंगे। यहां पढ़ाने वाले शिक्षक नजदीकी स्कूलों में नहीं, बल्कि ऐसे स्कूलों में भेजे जाएंगे, जहां एक या दो शिक्षक ही नियुक्त हैं। शिक्षा में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। बिलासपुर जिले में 6, चंबा में 8, हमीरपुर में 4,…

Read More

ऊना  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  खंड विकास कार्यालय हरोली के सम्मेलन कक्ष में जिला बाल संरक्षण इकाई ऊना द्वारा बाल सुरक्षा के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने की। एसडीएम विशाल शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया की योजना के अंतर्गत ऐसे बच्चे जो पूर्णतः अनाथ है सरकार उन्हें वितीय सहायता तथा सामाजिक सुरक्षा के तहत 0 से 14 साल के बच्चे को एक हज़ार रूपये प्रति बच्चा प्रति माह व् 15 से 18 साल को प्रति बच्चा प्रति माह 25 सौ रुपए दिया…

Read More