Author: Himachal Varta

शिमला  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  ) हिमाचल प्रदेश में 1 अगस्त से यूविन पोर्टल पूरी तरह से शुरू होगा। इससे बच्चों का टीकाकरण कहीं भी कराना आसान हो जाएगा। खास बात यह है कि पोर्टल का ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अधिक फायदा मिलेगा। पोर्टल पर नजदीकी अस्पताल में टीकाकरण शिविर की जानकारी मिलेगी। साथ ही टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुक कर सकेंगे। यूविन को कोविन पोर्टल की तर्ज पर बनाया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी कर्मचारियों को पोर्टल को ऑपरेटर करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पोर्टल का उद्देश्य गर्भवती महिला और बच्चे…

Read More

कुल्लू (  हिमाचल वार्ता न्यूज़  )  निखिल का कुछ दिन पहले मनाली में ब्यास नदी में शव बरामद हुआ था। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मनाली घूमने आए थे। उनके दोनों साथी अभी भी लापता हैं। पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से शिनाख्त करवाई।ब्यास नदी की बाढ़ ने ऐसे जख्म दिए हैं, जो नासूर बनकर जीवनभर दर्द देते रहेंगे। नदी का जलस्तर घटने के बाद जो तस्वीर सामने आ रही है, वह भयावह करने वाली है। गजियाबाद से आए एक युवक को मौत के बाद अपने गांव की मिट्टी भी नसीब नहीं हुई। मनाली में ब्यास में समाए…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):-   10 व 11 जुलाई को कोर्ट अवकाश के सभी केसों की 12 अगस्त को होगी सुनवाई हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा 10 व 11 जुलाई को प्रदेश में हुई भारी बारिश के चलते पूरे प्रदेश के सभी न्यायालयों में अवकाश घोषित कर दिया था। साथ ही हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने प्रत्येक जिला के जिला एवं सत्र न्यायाधीश को इन 2 दिनों के अवकाश को अन्य किसी अवकाश को वर्किंग डे निर्धारित करने के निर्देश दिए थे।जिस पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला सिरमौर आरके चौधरी ने 12 अगस्त को जिला सिरमौर के सभी कोर्ट…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) शिमला राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार को पनपने न देने के लिए पूरे प्रदेश में अभियान को और तेज कर दिया है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों की गठित टीमें अलग-अलग जगह कारवाई कर रही हैं, वहीं विभाग की एक विशेष टीम ने भी पूरे प्रदेश में अवैध शराब के कारोबारियों पर शिकंजा कसा है। आबकारी आयुक्त यूनुस ने आज यहां जानकारी दी कि इस विशेष अभियान में टीम ने जिला बिलासपुर में गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग जगह छापेमारी कर लगभग 408 पेटी अंग्रेजी व देशी…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  शनिवार शाम को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कास सवार पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि बेटे सहित तीन अन्य घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान खेम सिंह (26) और लता देवी (24) पत्नी खेम सिंह के तौर पर हुई है, जबकि घायलों में चंद्रमणि (29), संजय कुमार (20) और रुद्रांश (4) पुत्र खेम सिंह शामिल हैं। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार हादसे के समय…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  ( रंजना शर्मा  ):- अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन तथा उसके आसपास के क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 150 छात्र भाग ले रहे है। ग्रीष्मावकाश के दौरान आयोजित समर कैंप में छात्र विभिन्न खेलों जैसे बैडमिंटन, फुटबाल, स्केटिंग, शूटिंग के नियमों को बारीकी से जान पाएँगे। आर्ट एंड क्राफ्ट , कैलीग्राफी, नृत्य, संगीत, योगा, थिएटर , जूडो, ऐरोबिक्स , जैसी गतिविधियों में भाग लेकर अपने अवकाश के समय को सुनियोजित कर सकेंगे। इस वर्ष अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में जिले की पहली स्टेमलैब का शुभारंभ भी हुआ है। स्टेमलैब की गतिविधियों में भी छात्रों ने बढ़चढ़ कर उत्साह…

Read More

चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )   उत्तर भारत के प्रसिद्ध मणिमहेश धाम की तरफ यात्रियों के जाने पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। बारिश के कारण मार्गों के जगह-जगह अवरुद्ध होने के चलते यह फैसला प्रशासन ने लिया है। साथ ही प्रशासन ने यात्रा के अवरुद्ध होने के बावत जगह-जगह बोर्ड भी चस्पां कर दिए हैं। प्रशासन ने कहा है कि सडक़ मार्गों के बहाल होने के उपरांत ही यात्रा पर श्रद्धालुओं के जाने की अनुमति होगी।भारी बारिश के बीच मणिमहेश डल झील की ओर निकले अस्सी से अधिक यात्री बीच राह में फंस गए थे, जिन्हें प्रशासन ने…

Read More

लाहौल स्पीति ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  ) शनिवार देर रात सीमा सड़क संगठन में संतरी के पद पर तैनात बहादुर सिंह केलोंग के पास मनाली लेह हाईवे में अजंगलुपा नामक जगह से नीचे गिर गया, जिस कारण उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रात भर माउंटेनियरिंग, पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेकी कर रविवार सुबह 4 बजे शव को ढूंढकर सड़क तक पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग ले जाया गया और औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक शख्स नेपाल का रहने वाला था। ग्रामीण राजस्व अधिकारी संजू राणा ने बताया कि सरकार…

Read More