बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) राजकीय नर्सिंग स्कूल बिलासपुर की छात्रा की ओर से लगाए गए रैगिंग के आरोप निराधार पाए गए हैं। एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार यह विवाद छात्राओं में काम करने को लेकर निकला है। रिपोर्ट में बताया गया है कि छात्राओं को स्कूल में स्टाफ की कमी के कारण कई काम खुद करने पड़ते हैं। काम करने और कराने को लेकर छात्राओं में विवाद हुआ। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से मामले की रिपोर्ट संलग्न कर एक बार फिर रिक्त पदों को भरने के लिए निदेशालय को पत्र भेजा जाएगा। दूसरी ओर पुलिस…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में खनन विभाग की टीम ने जंबूखाला में अवैध खनन करते एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। खनन विभाग के द्वारा खनन अधिनियम के तहत जेसीबी संचालक पर 50,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है साथ ही ट्रैक्टर को चालान की कार्यवाही के लिए अदालत में भेज दिया गया है।जानकारी के मुताबिक, खनन विभाग को पांवटा के जंबूखाला में अवैध खनन की सूचना मिली थी। जिस दौरान मंगत राम शर्मा खनन निरीक्षक की अगुवाई में खनिज रक्षक अनुज कुमार, राजेश कुमार और मुकेश…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- बीते दो माह से राणाघाट-देवठी-राजगढ़ बस सेवा बंद होने से क्षेत्र की दो पंचायतों के लोगों और विशेषकर स्कूली बच्चों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। राणाघाट निवासी जीवन सिंह तोमर, ओम सिंह, इंद्र सिंह, प्रताप सिंह सहित अनेक लोगों ने बताया कि बीते कुछ वर्षों से यह बस सेवा राजगढ़ से तीन बजे वाया धार बघेड़ा होते हुए राणाघाट देवठी पहूंचती है । जीवन सिंह तोमर ने बताया कि राणाघाट, धाईला देवठी, ढाया पीतली के करीब चालीस बच्चे प्रतिदिन शरगांव पढ़ने जाते हैं। इन सभी बच्चों के बस के पास बने हुए…
नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा ) मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु के 18 अगस्त 2023 शुक्रवार को सिरमौर जिला के प्रवास कार्यक्रम की समय सारिणी में आंशिक परिवर्तन हुआ है। मुख्यमंत्री आज प्रातः सवा 11 बजे हेलीकाप्टर से सतौन हैलीपेड पहुंचेंगे और 11.55 बजे अम्बोण गांव प्रभावित परिवारों से मिलेंगे तथा राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेंगे। इसके उपरांत 12.50 बजे कच्ची ढांक सड़क का निरीक्षण करेंगे। वह दोपहर 1.05 बजे सिरमौरी ताल में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। मुख्यमंत्री 1.30 बजे सीसीआई राजबन में स्थापित आपदा प्रभावित राहत शिविर का…
चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) शाम तक भारी वाहनों के परिचालन को शुरू करने के प्रयास जारी चक्की वाया दुनेरा- चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग को आज हल्के वाहनों के परिचालन के लिए बहाल कर दिया गया है । उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब राज्य के दुनेरा क्षेत्र की सीमा में क्षतिग्रस्त उच्च मार्ग को आज हल्के वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि आज शाम तक इस मार्ग को भारी वाहनों के परिचालन को शुरू करने के प्रयास भी जारी हैं । उपायुक्त ने बताया…
नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा ) सिरमौर प्रेस क्लब द्वारा आज गुरुवार को नाहन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिविर में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर प्रथम बार रक्तदान भी किया। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि सिरमौर प्रेस क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन अत्यंत ही सराहनीय और प्रेरणादायक कार्य है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए कुछ न कुछ योगदान करना हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और सभी को…
चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) चंबा जिले में सारना के पास खड्ड में 14 वर्षीय लापता किशोर का शव चट्टान में फंसा मिला है। मंगलवार शाम को नहाते उतरा किशोर कलम खड्ड में बह गया था। किशोर की तलाश में ग्रामीणों, पुलिस टीम ने सर्च अभियान चलाए रखा। ड्रोन भी उड़ाया लेकिन सफलता नहीं मिली। किशोर का शव घटनास्थल से करीब ढाई किमी दूर मिला है। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रदेश में स्वचालित मौसम केंद्र ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन (एडब्ल्यूएस) की संख्या बढ़ाने के लिए उपयुक्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वह बुधवार सायं यहां आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एडब्ल्यूएस स्थापित करने से मौसम से संबंधित अद्यतन (रियल टाइम) डाटा उपलब्ध होगा, जिससे मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में समय पर उचित कदम उठाने में मदद मिलेगी। उन्होंने प्रदेश में ऑब्जर्वेटरी सेंटर स्थापित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। मुख्यमंत्री ने राज्य में राज्य आपदा…