किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) राहत एवम पुनर्वास कार्य की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की जिला किन्नौर में भारी बारिश, भूस्खलन व बाढ़ के कारण अब तक लगभग 107.354 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के आई.टी.डी.पी भवन में राहत एवम पुनर्वास कार्य को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आपदा के समय जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग, राजस्व विभाग, भारतीय सेना, आईटीबीपी, होम गार्ड, पुलिस इत्यादि द्वारा किए…
Author: Himachal Varta
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सिरमौर जिला के अपने प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने विश्राम गृह पांवटा साहिब में लोगों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर उन्होंने विशेष तौर पर सक्षम सतौन निवासी शशिकांत शर्मा को अपनी ओर से एक स्कूटी भेंट की। दोनों टांगों से अपाहिज होने के कारण शशिकांत पिछले 20 सालों से अपने गांव से बाहर नहीं निकल पा रहा था किन्तु अब तिपहिया स्कूटी की सुविधा होने के बाद अपनी इच्छा अनुसार कहीं पर भी आवाजाही कर सकेगा। शशिकांत ने इतनी बड़ी सुविधा प्रदान…
नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- सीएम सुक्खू के करीबी नेता बृजराज ठाकुर के भाई राजेंद्र ठाकुर उर्फ पप्पू की सनसनीखेज हत्या के आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोच लिया है। प्रभावशाली शख्स की हत्या के आरोपी महज 19 साल के शिलाई तहसील के जासवी गांव के लक्की व शिमला जिला की कुपवी तहसील के गौंठ गांव के सौरभ मांटा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी मुकेश कुमार डडवाल ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल सौरभ के पिता की गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। वहीं आरोपियों को आज कोर्ट…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) चीन सीमा तक जाने वाली सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण समदो काजा ग्राम्फू डबललेन सड़क 1400 करोड़ से डबल लेन बनेगा जा रही है। 205 किमी लंबी इस सड़क के कार्य को बीआरओ तीन चरणों में पूरा करेगा। 2026 में सड़क को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। तीन साल के भीतर सड़क बनकर तैयार होगी।पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा सड़क के डबल लेन बनने से सेना सहित पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अब सेना के जवान किन्नौर के बजाय सीधे मनाली से कुंजुम होकर समदो जा सकेंगे। सड़क को चौड़ा करने की सभी औपचारिकताएं पूरी…
नहान ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत नेहली धीड़ा पंचायत के मलगांव व गरजड़ा ग्राम में जाने का मौका मिला व चेही मेहडोग गांव में हुए नुक्सान का जायजा लिया। बिंदल ने कहा की 12 जूलाई 2023 से लेकर 18 जूलाई 2023 के मध्य इन दोनों गांव में मकानों को भारी क्षति पहुंची, फसलों को, खेतों को भारी नुक्सान हुआ। परन्तु घरों को जो क्षति हुई है वह अपूरणीय है। मलगांव के रत्तन सिंह, रघुबीर सिंह, टीका राम, सुरेन्द्रर सिंह, दिला राम, कृष्ण दत्त, कपूर सिंह, बलवन्त सिंह, दीप…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हाईवे मैगल नामक स्थान पर भारी लैंडस्लाइड के चलते बंद था, जिस कारण स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं द्रंग विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय लोगों को मंडी पहुंचने के लिए 30 किलोमीटर दूसरे मार्ग से सफर करना पड़ रहा था, जिससे अब राहत मिल गई है। लैंडस्लाइड से कई पंचायतों में पिछले तीन दिनों से बिजली पानी बंद है और लोगों के मोबाइल फोन बंद होने से उनका अपने परिजनों के साथ संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। ट्रक चालकों ने बताया कि वे बरमाणा से सीमेंट…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज यहां राधा स्वामी सत्संग व्यास के प्रतिनिधियों एवीएम (सेवानिवृत्त) डी.एस. गुरम और क्षेत्रीय सचिव सुनील तलवार ने आपदा राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने अंशदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में इस तरह के योगदान पीड़ितों की मदद के लिए सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर डी.एस. गुरम ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में राधा स्वामी सत्संग व्यास प्रदेश के लोगों और राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तैयार…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर आज यहां रिज पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक कुशल वक्ता और स्पष्टवादी नेता थे। सभी राजनीतिक दलों के नेता उनका आदर करते थे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्श सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पार्षदगण, उपायुक्त आदित्य…