नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) :- सिरमौर जिला में व्यवस्था परिवर्तन के चलते कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और ग्रामीण इलाकों में भी सरेआम हत्या और गुंडागर्दी की वारदातें सामने आ रही है। यह बात आज हरिपुरधार में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंचायत समिति संगड़ाह के निवर्तमान अध्यक्ष मेलाराम शर्मा, जिला भाजपा के महासचिव बलवीर ठाकुर और रेणुका भाजपा मंडल के सचिव दिनेश ठाकुर , धर्मपाल ठाकुर आदि ने कही। भाजपा नेताओं ने कहा कि जब से प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन वाली कांग्रेस सरकार आई है तब से कानून व्यवस्था नाम की चीज ही खत्म…
Author: Himachal Varta
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला कुल्लू के पेट्रोल पंप में आम जनता को पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना यहां पर करना पड़ रहा है। पंप संचालकों ने अपने पेट्रोल पंप के बाहर रस्सी लगाकर बंद कर रखा है, ताकि कोई भी वाहन चालक पेट्रोल पंप के अंदर न आ सके। प्रशासन द्वारा भी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि जिनके पास अढ़ाई से 3000 लीटर तक की कैपेसिटी है, वह केवल एमर्जेंसी के दौरान ही एसडीएम की अनुमति पर एंबुलेंस व दमकल गाडिय़ों को पेट्रोल दें।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) (एसपी जैरथ): प्रारम्भिक शिक्षा विभाग सिरमौर में सीएण्डवी श्रेणी के अध्यापकों की भर्ती हेतु काऊसलिंग शैडयूल जारी कर दिया गया है। सभी पात्र अभ्यर्थी 22 अगस्त से 24 अगस्त 2023 तक आयोजित होने वाले काउसंलिग में जिलावार भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर ने बताया कि सिरमौर, सोलन, शिमला और लाहुल स्पीति जिला के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 22 अगस्त की जायेगी। कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर और बिलासुपर जिला के अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग 23 अगस्त को रखी गई है। इसी प्रकार मंडी, किन्नौर, कुल्लु और चंबा जिला के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ( रंजना शर्मा ) 77वें स्वंतत्रता दिवस और जल जीवन मिशन के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिल्ली में देश के विभिन्न राज्यों से आये और मिशन से जुड़े विशिष्ट अतिथियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जल शक्ति नाहन मंडल के अधिशासी अभियंता आशीष राणा ने बतौर स्टेट नोडल आफिसर भाग लिया। आशीष राणा ने बताया कि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, सचिव विन्नी महाजन, सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) आखिरकार दो माह तक मत्स्य आखेट से प्रतिबंध हट गया तथा मंगलवार को सुबह ही मछुआरे झील किनारे जाल व किश्तियों को लेकर पहुंच गए। शाम को मछुआरों ने झील में जाल लगा दिए तथा मछुआरों के चेहरे भी खिल उठे। इसके अलावा काफी संख्या में लोग भी झील किनारे पहुंचे थे। इस बार जलस्तर भी काफी ऊपर है। मछुआरों द्वारा किश्तियों को झील में डाले जाने से झील भी गुलजार हो गई। मछुआरों ने मत्स्य सोसायटीज में मछली पहुंचाई तथा वहां पर मछली खरीदने के लिए काफी मछली शौकीन पहुंच गए थे। मछली…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज ( लक्ष्य शर्मा)। जिला दण्डाधिकारी सुमित खिमटा ने लगातार बरसात के कारण जन जीवन और संपति को नुकसान की आंशका के दृष्टिगत सिरमौर जिला के सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों, प्री नर्सरी, आंगनवाड़ी व आई.टी.आई को 16 अगस्त, 2023 को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा सिरमौर जिला के कुछ भागों में 16 अगस्त को भारी वर्षा का अनुमान लगाया है। बर्षा के चलते बाढ़ तथा भूस्खलन जैसी आपदाओं की शंका भी जताई गई है। शिक्षण संस्थानों के बच्चों की सुरक्षा जरूरी है,…
किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) , बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने की अध्यक्षता 30 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले पंचायत घर युवारंगी तथा 31 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन युवारंगी का शिलान्यास कियाराजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता की और जिला किन्नौर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण किया तथा भव्य परेड की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि आज का दिन…
मंडी, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मंडी जिले के सभी शिक्षण संस्थान 16 और 17 अगस्त को भी बंद रहेंगे। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जिले में बारिश और भूस्खलन के कारण अवरुद्ध सड़कों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 16 और 17 अगस्त को सभी निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी रहेगी। अरिंदम चौधरी ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से आदेशों की अनुपालन सुनिश्चित बनाने को कहा है । बता दें, प्रशासन ने बीते 14 अगस्त को भी भारी बारिश…