मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मंडी-कुल्लू एनएच आज भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाएगा। आज सुबह से लगातार बारिश होने और पहाडिय़ों चट्टाने गिरने के कारण इस मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने का काम प्रभावित हुआ है, जिससे इस मार्ग के आज भी यातायात के लिए बहाल होने की संभावना काफी कम है। इसके साथ बजौरा-कटौला-मंडी मार्ग भी कई जगहों पर बंद है। इस कारण अभी भी मंडी-कुल्लू में हजारों पर्यटक व लोग फंसे हुए हैं। पर्यटकों ने होटल-ढाबों व लोगों के घरों में शरण ली है, जबकि बड़ी संख्या में पर्यटकों की रविवार की…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण एचआरटीसी बसों के पहिए थम गए है। प्रदेशभर में 1007 रूटों पर एचआरटीसी की सेवाएं बंद हो गई है। इसके अलावा प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में एचआरटीसी की 452 बसें फंसी हुई हैं। हिमाचल से बाहर भी एचआरटीसी की कई बसें फंसी हुई हैं एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रदेश में नाहन यूनिट की एक बस देहरादून पांवटा सडक़ पर फंसी हुई है। वहीं एक बस सुंदरनगर यूनिट की सहारनपुर अंबाला के बीच फंस गई है।भुंतर में जो एक बस के बहने का…
पाँवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के भगानी मेहरूवाला में टापू में तीन परिवार के 32 लोग फंस गए। देर रात करीब 2:30 बजे सूचना मिलने पर एसडीएम पांवटा जीएस चीमा रेस्क्यू टीम सहित मौके पर पहुंचे। टीम ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया है।हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के भगानी मेहरूवाला स्थित टापू में तीन परिवार के 32 लोग फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीएम रेस्क्यू टीम के साथ पहुंचे। टीम ने सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। रेस्क्यू किए लोगों में महिलाएं, छोटे बच्चे भी शामिल…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कुल्लू जिला के निरमंड में हुए इस हादसे में बेटा- बहू व पिता सहित पांच लोगों की मौत हो गई है । हादसा निरमंड-केदस रोड़ में ओडीधार के पास हुआ है। हादसे का पता चलते ही लोगों ने पुलिस को सूचित किया है। इस हादसे में चार लोगों ने मौके पर जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार केदस निवासी वेटरनरी फार्मासिस्ट कुलदीप कार(HP 35- 4332) में ड्यूटी पर जा रहे थे और उनके साथ पत्नी वर्षा और पिता हरदयाल भी थे। इसी बीच रंजना पत्नी गणेश नेगी, गांव नोगली तहसील…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बद्दी में पुलिस की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बिहार के एक व्यक्ति से 30.376 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बिहार राज्य का रहने वाला गौतम कुमार बद्दी के समीप एक किराये के मकान से गांजे का कारोबार करता है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। वहीं जब कमरे की तलाशी ली गई तो पुलिस ने कमरे से 30.376 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है। इसके बाद पुलिस ने गौतम…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सिरमौर में पिछले 40 घंटे से लगातार हो रही बारिश से प्रमुख नदियां, यमुना और गिरि नदी खतरे में निशान से महज तीन से चार मीटर नीचे हैं। बारिश जारी रही तो रात को नदियां खतरे के निशान तक पहुंच जाएगी। गिरि नदी का जल स्तर बढऩे से जटोन बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। इससे निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गईजिले में HRTC के 70 फीसदी रूट बंद पड़ गए हैं। लोक निर्माण विभाग (PWD) की 82 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा जिलेमें एनएच भी जगह-जगह बंद पड़ रहे…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) प्रदेश में फोरलेन निर्माण के दौरान मलबे के ढेर अब बर्दाश्त नहीं होंगे। एनएचएआई ने निर्माता कंपनी को सख्त निर्देश दिए हैं। चिन्हित जगह से बाहर कंपनियां मलबा फेंकती हैं, तो उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जा सकता है। एनएचएआई ने बरसात को देखते हुए यह कदम उठाए हैं। जगह-जगह मलबा फेंकने की वजह से सडक़ से निचले क्षेत्रों में बाढ़ आने के हालात बने हुए हैं। इन्हें देखते हुए यह निर्देश जारी किए हैं। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित ने बताया कि फोरलेन पर मलबे के ढेर अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। प्रदेश…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) राजधानी शिमला में वर्ष 2018 में सबसे ज्यादा 118 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।रेड अलर्ट के बीच प्रदेश में बारिश ने तबाही मचा दी। एक ही दिन में बारिश के कई रिकॉर्ड भी टूट गए। ऊना जिले में 30 साल बाद 24 घंटे में सबसे अधिक 166 मिलीमीटर बारिश हुई है। शिमला में भी पांच साल बाद एक दिन में 79 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। ऊना में वर्ष 1993 में 188 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जबकि राजधानी शिमला में वर्ष 2018 में सबसे ज्यादा 118 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। यह…