Author: Himachal Varta

नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़  राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री एवं औषधीय व औद्योगिक उपयोग हेतु भांग की खेती को वैधता प्रदान करने की समिति के अध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने कहा कि भांग का पौधा एक करिश्माई पौधा है जिसका प्रत्येक भाग उपयोग में लाया जा सकता है तथा इससे हजारों उत्पाद भी तैयार होते हैं। जगत सिंह नेगी आज जिला सिरमौर के राजगढ में हिमाचल प्रदेश में औषधीय व औद्योगिक उपयोग के लिए भांग की खेती को वैधता प्रदान करने के सम्बन्ध में प्राधिकृत समिति द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( ( रंजना शर्मा )   हिमाचल प्रदेश जमाखोरी और मुनाफाखोरी रोकथाम और आवश्यक वस्तुओं के मूल्यांकन और प्रदर्शन आदेश, 1977 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने आज यहंा अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि आवश्यक वस्तुओं के संबंध में सभी प्रासंगिक शुल्कों सहित खुदरा कीमतों को निर्धारित किया गया है, जो सिरमौर जिला में डीलरों तथा खुदरा विक्रेताओं के लिए तत्काल प्रभाव से लागू होगा। अधिसूचना के अनुसार जिला सिरमौर में बकरे तथा भेड़ा का मीट पांच सौ रूपये प्रति किलोग्राम, सुअर का मीट 240 रूपये,…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  पुलिस विभाग द्वारा तैयार किए गए ट्रैफिक प्लान को ‘एप्पल ऑन व्हील्स’ योजना का नाम दिया गया है। सेब सीजन 15 जुलाई से शुरू होकर अक्तूबर के अंत तक चलेगा। ऐसे में शिमला पुलिस द्वारा तैयार किया गया ट्रैफिक प्लान भी 15 जुलाई से शुरू होकर अक्टूबर के अंत तक लागू रहेगा। पिछले वर्ष ट्रांसपोर्ट के लिए करीब 45 हजार वाहन चलन में थे और लगभग चार करोड़ सेब की पेटियां बाजार में थीं। इस सीजन में सेब की फसल के यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए शिमला पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  आईजीएमसी शिमला की ओर से किया गया एक अध्ययन चौंकाने वाला है। छठी से बारहवीं कक्षा तक के 300 बच्चों पर किए अध्ययन से यह बात सामने आई है कि यहां पर केवल चार बच्चों में ही विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में थी। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बच्चों को धूप का एक्पोजर नहीं मिलने से विटामिन डी की भारी कमी है। आईजीएमसी शिमला की ओर से इस संबंध में किया गया एक अध्ययन चौंकाने वाला है। छठी से बारहवीं कक्षा तक के 300 बच्चों पर किए अध्ययन से यह बात सामने आई…

Read More

कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज) कठिनतम यात्रा में से एक श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए इंतजार अब समाप्त हो गया है।  आज सुबह सिंहगाड से श्रीखंड महादेव की यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना होगा।लगभग 35 किलोमीटर की यात्रा के लिए हर वर्ष देश विदेश के सैकड़ों श्रदालु यात्रा करते हैं। अब तक यात्रा के लिए लगभग 4100 लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं।इसके अलावा मौके पर भी पंजीकरण कर यात्रा को श्रद्धालु जा सकते हैं। इस बार यात्रा के लिए 250 रुपये पंजीकरण शुल्क रखा है। 18,570 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड यात्रा के लिए 18 से…

Read More

ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   विधानसभा क्षेत्र ऊना के तहत गांव चड़तगढ़ के ग्रामीणों को उस समय मुसीबतों का सामना करना पड़ा जब वे गांव के ही एक व्यक्ति की मौत के बाद संस्कार के लिए खानपुर हनुमान मंदिर के पास श्मशानघाट गए हुए थे। ग्रामीणों ने पूरी प्रथा के बाद शव को अग्नि के हवाले किया और इसी दौरान बारिश शुरू हो गई और बाढ़ का पानी श्मशानघाट में घुस आया। इस दौरान दर्जनों लोग श्मशानघाट में फंस गए और चिता की लकड़ियां भी उसकी चपेट में आ गईं।

Read More

कुल्लू  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )  अपने साथ 11 लावारिस पशुओं को पाल रहीं कुल्लू जिले के आनी की कमांद पंचायत के घढ़ारी गांव की लूरमा देव पर सुक्खू सरकार मेहरबान हो गई है। लूरमा देवी के टूटे-फूटे मकान में लाइट, पानी मुहैया कराने और उनका आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे लूरमा देवी को सरकार की हर योजना का लाभ मिलेगा।गुरुवार को एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने आठ विभागों के विभागाध्यक्षों को लूरमा देवी (73) के लिए हर विभाग में सरकारी योजनाओं को लाभ दिलवाने के निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम ने कहा कि बीडीओ…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   किसानों को टमाटर के साथ शिमला मिर्च के भी अच्छे दाम मिल रहे हैं। शिमला मिर्च की बाहरी राज्यों से मांग बढ़ रही है। किसानों को उत्पादों के सही दाम मिल रहे हैं।टमाटर के बाद अब शिमला मिर्च के दामों में भी तेजी आ गई है। वीरवार को सब्जी मंडी सोलन में शिमला मिर्च 50 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी, जबकि इसके दाम 10 से 20 रुपये के बीच थे। वीरवार को सोलन शहर के आसपास के क्षेत्रों से करीब 20 क्विंटल शिमला मिर्च पहुंची। जिसकी बोली 30 रुपये से शुरू हुई। वहीं 50…

Read More