शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला शिमला में पिछले 2 दिन से हो रही मूसलाधार बारिश और आगामी दिनों की मौसम रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए तथा स्कूली बच्चों व स्कूल कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर, शिमला शहरी और ग्रामीण उपमंडल के सभी स्कूल जिसमें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सभी सरकारी प्राइमरी, मिडिल, उच्च, वरिष्ठ माध्यमिक और सीबीएसई व आईसीएसई से संबद्ध सभी प्राइवेट स्कूल तथा शिमला ग्रामीण एवं शहरी स्थित अन्य शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूल 14 अगस्त 2023 को बंद रहेंगे। इस संबंध में उपमंडल दंडाधिकारी शिमला शहरी एवं उपमंडल…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) प्रदेश में हो रही भारी बरसात के चलते के जगह-जगह भारी भूस्खलन और मार्ग अवरुद्ध होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इससे जिला सोलन का कुनिहार क्षेत्र भी अछूता नहीं है। यहां रविवार सुबह भारी बरसात के चलते कुनिहार-नालागढ़ मार्ग पर गंभरपुल में भारी भूस्खलन की चपेट में 3 मंजिला मकान आ गया। गनीमत रही कि उस समय मकान में कोई भी नही था क्योंकि भूस्खलन होने से कुछ समय पहले मकान मालिक शशिपाल गांव बनोह अपने परिजनों के साथ किसी जरूरी काम से चले गए थे व उनके जाने के करीब आधे…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) रविवार को नाहन तथा आस-पास के क्षेत्रों में लगातार भारी बरसात हो रही है। नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कंडईवाला में बाढ़ से भारी नुकसान की रिपोर्ट है। राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार लगभग 30 से 40 बीघा जमीन बह गई है। एक गौशाला सहित तीन पशुओं के भी बहने की खबर है। इसके अलावा एक ट्रैक्टर, एक ट्रॉली तथा एक दुकान जलमग्न होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त सुमित खिमटा ने एसडीएम रजनेश कुमार, पुलिस, होम गार्ड, स्वास्थ्य विभाग तथा राजस्व विभागों के अधिकारियों को मौके पर…
काँगड़ा ( हिमचल वार्ता न्यूज़ ) ज़िले हो रही लगातार बारिश के चलते नदियां, नालें और खड्डें उफान पर हैं। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निुपण जिंदल ने बताया कि भारी बारिश के चलते पौंग जलाशय के जल स्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि परिणामस्वरूप बीबीएमबी प्रशासन द्वारा 14 अगस्त, 2023 (सोमवार) सुबह 8 बजे से पौंग डैम से निरंतर पानी छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया इस दौरान 14 अगस्त को सुबह 8 बजे से 25 हज़ार क्यूसेक, 10 बजे के बाद 40 हज़ार क्यूसेक तथा दोपहर 12 बजे बाद से 50 हज़ार क्यूसेक पानी पोंग डैम से छोड़ा जाएगा।…
चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) 74वें मंडल स्तरीय वन महोत्सव में विधानसभा अध्यक्ष ने रोपित किया चंपा का पौधा डलहौजी वन मंडल में 174.67हेक्टेयर वनभूमि में विभिन्नप्रजातियों के 1लाख 61 हजार पौधे रोपित किए जा रहे हैं 80 प्रतिशत पौधारोपण कार्य पूर्ण वन पर्यावरण संरक्षण को बल देते हैं किसी भी क्षेत्र में वनों के संरक्षण और विस्तार के लिए स्थानीय जनता का पौधारोपण कार्यों में सहयोग महत्वपूर्ण होता है यह बात आज विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गड़ाना के गाँव भराडी में 74वें मंडल स्तरीय वन महोत्सव के उपलक्ष्य पर वन…
किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला की नमज्ञा, डूबलिंग व पूह पंचायत का किया दौरा। नमज्ञा में 98 लाख 46 हजार रुपए की राशि से निर्मित संयुक्त भवन का लोकार्पण किया। पूह में 34 लाख 34 हजार रुपए की राशि से निर्मित गुरुकुल आवास योजना का लोकार्पण किया। बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुऐ मकानों के मालिकों को प्रदान किए जाएंगे एक लाख 36 हजार रुपए।राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर के प्रवास के दौरान जिला के पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत नमज्ञा का दौरा करते हुए आम जनता की सुविधा के…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की गड़सा घाटी की पंचायत पारली का संपर्क कुल्लू से कट गया है। राउली नाम स्थान के समीप शिलानाल सड़क पूरी तरह से धंस चुकी है। ऐसे में सड़क के दोनों छोरों को जोड़ने के लिए लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाई गई है, लेकिन यह पुलिया जमीन से करीब 30 फीट ऊंची है। जरा सी चूक जान पर भारी पड़ सकती है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गर्भवती महिलाओं और शून्य से पांच साल तक के बच्चों को टीका लगाने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र नजां पहुंची,…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मंडी जिले के सभी शिक्षण संस्थान 14 अगस्त सोमवार को बंद रहेंगे। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जिले में लगातार जारी बारिश और अगले 24 घंटों में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 14 अगस्त को सभी निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी रहेगी। अरिंदम चौधरी ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से आदेशों की अनुपालन सुनिश्चित बनाने को कहा है । आदेश में कहा गया है कि जिले में पिछले 24…