Author: Himachal Varta

बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान 15 जुलाई तक मक्की और धान की फसल का बीमा करवा सकते हैं। बीमा की राशि 60,000 रुपये प्रति हेक्टेयर सुनिश्चित की गई है, इसमें से किसान को केवल दो फीसदी भुगतान करना पड़ेगा। फसल बीमा में किसान और सरकार बीमा कंपनी को प्रति हेक्टेयर 11 फीसदी अनुदान देगी। इसमें नौ फीसदी सरकार की ओर से दिया जा रहा है। इस नौ फीसदी अनुदान में 90 फीसदी केंद्र और 10 फीसदी प्रदेश सरकार सहयोग दे रही है। कृषि विभाग की ओर से किसानों से आग्रह किया जा…

Read More

नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( लक्ष्य शर्मा )   नाहन का चौगान मैदान आगामी 31 अगस्त तक खेलकूद व अन्य गतिविधियों के लिए पूर्णतयः बंद रहेगा। यह जानकारी नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने दी। उन्होंने बताया कि नाहन के चौगान मैदान को बंद रखने का निर्णय बरसात के मौसम में होने वाले मृदा बहाव से सुरक्षित रखने की दृष्टि से लिया गया है। उन्होंने नाहन वासियों से आगामी 31 अगस्त तक चौगान मैदान में खेलकूद आदि गतिविधियां संचालित ना करने के लिए सहयोग करने कि अपील की है।

Read More

चंडीगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य में दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क विकसित किया जाएगा। इसके बनने के बाद एक ओर जहां अरावली पर्वत श्रृंखला को संरक्षित करने में मदद मिलेगी वहीं दूसरी ओर गुरुग्राम व नूंह क्षेत्रों में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को 7 दिन के अंदर-अंदर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री आज यहां नई दिल्ली में अरावली सफारी पार्क के संबंध में समीक्षा बैठक करने के उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहे थे।…

Read More

नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( राजीव कुमार )   5 व 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट करवाना तथा 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनवाना भी अति आवश्यक है, जिन बच्चों ने 7 व 17 वर्ष पूर्ण होने पर अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाया है उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो सकता है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय आधार निगरानी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी । उन्होंने बताया कि 5 व 15 वर्ष के पश्चात बच्चों के चेहरे…

Read More

( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार टोल प्लाजों पर ताले लगा रही है। जहां इसी कड़ी में अब एक और टोल प्लाजा बंद कर दिया गया है। सूबे के सीएम भगवंत मान ने मोगा-कोटकपूरा रोड पर स्थित सिंघांवाला टोल प्लाजा बंद किया है। इससे पहले सीएम मान 9 टोल प्लाजा बंद कर चुके हैं। यह 10वां टोल प्लाजा है जिसे सीएम भगवंत मान ने बंद किया। सीएम मान बुधवार को खुद टोल पर पहुंचे और इसे बंद किया. सीएम मान ने कहा कि, सिंघांवाला टोल प्लाजा के बंद होने से लोगों के रोजाना 4…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )   प्रदेश सरकार सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित कर लोगों को सुलभ सेावएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों में 1000 लोकमित्र केंद्र खोलने पर विचार कर रही है। इस पहल से राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं के लिए उनके घर-द्वार के निकट रोज़गार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार इन केन्द्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय और उच्च गति की संचार…

Read More

दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  दिल्ली परिवहन विभाग का आदेश है कि उम्र पूरी कर चुके सभी वाहनों को जब्त किया जाए, जिन्हें NOC मिले महीने भर से ज्यादा का वक्त हो चुका है.दिल्ली परिवहन विभाग का आदेश है कि उम्र पूरी कर चुके सभी वाहनों को जब्त किया जाए, जिन्हें NOC मिले महीने भर से ज्यादा का वक्त हो चुका है.नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद दिल्ली में प्रदूषण से निपटने की कवायद में परिवहन विभाग उम्र पूरी कर चुके वाहनों को जब्त कर स्क्रैप कर रही है. परिवहन विभाग ने लोगों को…

Read More

काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) एक्सपर्ट कमेटी ने निष्कर्ष निकाला है कि अगर एयरपोर्ट का निर्माण कहीं और नए सिरे से किया जाता है तो इस पर खर्च भी बहुत आएगा। कई विभागों से एनओसी लेने और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के चलते यह प्रोजेक्ट 15 से 20 साल तक खिंच जाएगा।अगर कांगड़ा एयरपोर्ट को कहीं और शिफ्ट किया गया तो यह बड़ा प्रोजेक्ट 15-20 साल तक आगे खिसक जाएगा। नया एयरपोर्ट बनाने का खर्च भी कई गुना बढ़ जाएगा। साथ ही पुरानी हवाई पट्टी भी पूरी तरह से बेकार हो जाएगी। यह निष्कर्ष गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण के…

Read More