कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) आनी:उत्तर भारत की कठिनतम यात्राओं में से एक श्रीखंड महादेव यात्रा पर प्रशासन की अनुमति के बिना निकले एक श्रद्धालु की भीमडवारी में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के विपरीत श्रीखंड महादेव यात्रा पर निकला था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल शर्मा पुत्र ठाकुरदास गांव गांव डा.कोटी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के तौर पर हुई है। इस संबंध में एसडीएम निरमंड मनमोहन शर्मा ने बताया कि प्रशासन द्वारा आधिकारिक तौर पर 7 जुलाई से श्रीखंड महादेव यात्रा शुरू…
Author: Himachal Varta
नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा ) सिरमौर जिला में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उददेश्य से नाहन में 7 करोड रूपये की लागत से खेल इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया है ताकि जिला के प्रतिभावान खिलाड़ी यहां अभ्यास कर प्रदेश तथा राष्ट्र स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिला सिरमौर तथा हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। यह उद्गार उपायुक्त एंव अध्यक्ष जिला खेल परिषद सिरमौर सुमित खिमटा ने आज उपायुक्त कार्यालय में आयोजित खेल परिषद की बैठक के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि खिलाडियों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना जिला खेल परिषद…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कालका शिमला हेरिटेज रेल मार्ग के माध्यम से मैदानी इलाकों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी आने लगी है। कालका से आने वाली ट्रेनों में भीड़ कम होने लगी है। जबकि शिमला से आने वाली ट्रेनों में पर्यटकों की भीड़ देखी जा सकती है। पर्यटकों की कमी के चलते अब कंडाघाट रेलवे स्टेशन पर भी पर्यटक ट्रेनों से कम ही आ रहे है। पर्यटकों की संख्या में कमी आने के कारण रोजाना टै्रक पर दौडऩे वाली ट्रेनों की संख्या में कमी आ गई है। जानकारी अनुसार ट्रैक पर दौडऩे वाली अप ट्रेनों…
(कांगड़ा) ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पालमपुर मे पिछले कई दिनों से सिविल अस्पताल पालमपुर में शिशु रोग विशेषज्ञ के चल रहे खाली पद को भर दिया गया है। इस पद पर डाॅ. अरविंद शर्मा ने ज्वाइन कर लिया है। जिससे अब यहां लोगों को काफी राहत मिलेगी। अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ का पद पिछले कई माह से खाली चल रहा था। इससे लोगों में आक्रोश था। अस्पताल में रिक्त चले इस पद को लेकर स्थानीय लोग बहुत परेशान थे।डाॅ. अरविंद्र शर्मा ने सोमवार को अपना पदभार संभाल लिया है। वहीं, पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीण कुमार ने भी…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला मंडी के पंडोह गुरुद्वारा के पास एनएच 21 पर एक कार ने बाइक को टक्कर मारी जिसमें बाइक सवार जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एक गाड़ी मंडी से कुल्लू की तरफ जा रही थी और बाइक सवार कुल्लू से मंडी की तरफ जा रहे थे । इतने में गाड़ी गलत दिशा की ओर से आकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी । जैसे ही हादसा हुआ तो इसकी पुलिस को जानकारी दी गई। पंडोह पुलिस चौकी के जवान मौके पर पहुंचे और घायल बाइक सवार को एंबुलेंस के माध्यम से जोनल…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कर्मचारी चयन आयोग के भंग होने के बाद प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए रोजगार की राह में दिक्कतें पैदा हो गई हैं। आयोग के माध्यम से पहले हर साल विभिन्न श्रेणियों के 3000 पदों पर भर्तियां होती थीं। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के भंग होने के बाद प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए रोजगार की राह में दिक्कतें पैदा हो गई हैं। आयोग के माध्यम से पहले हर साल विभिन्न श्रेणियों के 3000 पदों पर भर्तियां होती थीं। 23 दिसंबर 2022 को भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के कारण चयन आयोग को…
चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) विजिलेंस विभाग की टीम ने शहर के पुराना बस अड्डा पार्किंग स्थल में मनमाने तरीके से पार्किंग शुल्क वसूले जाने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। इस दौरान विजिलेंस टीम ने पार्किंग स्थल पर मौजूद कर्मचारी से पार्किंग शुल्क से पूछताछ करने के साथ वाहन पार्किंग की काटी गई रसीदों सहित अन्य रिकार्ड को भी कब्जे में लिया।इस मामले में अब जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई विजिलेंस विभाग के एएसपी अभिमन्यु वर्मा की अगवाई में अमल में लाई गई। बताते चलें कि चंबा शहर के पुराने…
दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) देश की राजधानी दिल्ली समेत इलेक्ट्रिक व्हीकल का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है. केंद्र और दिल्ली सरकार भी ज्यादा से ज्यादा ग्रीन एनर्जी से चलने वाले वाहनों के इस्तेमाल के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है. साथ ही पेट्रोल-डीजल जैसे ईंधनों से चलने वाले वाहनों के अन्य विकल्पों को अपनाने पर भी काम कर रही है. इसी कड़ी में अब बिजली से दौड़ने वाली बसों की योजना पर विस्तृत पैमाने पर काम किया जा रहा है. इसके लिए ई-हाइवे बनाया जा रहा है. ई-हाईवे पर आने वाले कुछ वर्षों में…