कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। बबेली के समीप दो वाहनों की टक्कर हुई है। दुर्घटना में दिल्ली की एक महिला की मौत हुई है। हादसे में घायल दो लोगों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Author: Himachal Varta
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा ) सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व,बागवानी तथा जनजातीय विकास मन्त्री जगत सिंह नेगी 7 जुलाई 2023 को दोपहर 3 बजे राजगढ में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों जिनमें जिला परिषद,ब्लॉक समिति तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ भांग की खेती के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेगें।
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आज से आठ जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में गर्जना के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं।हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बुधवार सुबह हुई भारी बारिश के बाद स्वां नदी के साथ लगती सभी खड्डें उफान पर हैं। खड्डों में एकाएक जलस्तर बढ़ गया। गांवों में लोगों के घरों में बारिश का पानी जा घुसा। सड़कें लबालब हो गईं। हरोली थाने के साथ लगती खड्ड में एक स्कॉर्पियो गाड़ी पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई। गाड़ी…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपुओं में अगस्त में आटा और चावल दो-दो किलोग्राम ज्यादा मिलेगा। प्रदेश के मैदानी जिलों से राशन की कम मांग के चलते उपभोक्ताओं का कोटा बढ़ेगा।हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपुओं में अगस्त में आटा और चावल दो-दो किलोग्राम ज्यादा मिलेगा। प्रदेश के मैदानी जिलों से राशन की कम मांग के चलते उपभोक्ताओं का कोटा बढ़ेगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग उपभोक्ताओं को दो किलो बढ़ाकर आटा 13 और चावल सात किलो देगा। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के लिए भी अतिरिक्त राशन का कोटा आवंटित किया गया है। सरसों…
सोलन (हिमाचल वार्ता न्यूज): प्रदेश में सीमैंट कंपनियों ने दाम बढ़ाने की तैयारी कर ली है। प्रदेश में सीमैंट के दाम 10 रुपए प्रति बैग तक बढ़ाए जा सकते हैं। कंपनियों ने अपने डीलरों को सीमैंट के 10 रुपए तक दाम बढ़ाने का मैसेज भेज दिया है। इससे पूर्व 3 दिसम्बर को भी इसी तरह का मैसेज भेजा गया था और 12 दिसम्बर को सीमैंट के दाम 5 रुपए बढ़ गए थे। हालांकि दिसम्बर माह के बाद प्रदेश में सीमैंट के दाम नहीं बढ़े हैं क्योंकि दिसम्बर माह में मालभाड़े के विवाद के चलते अडानी ग्रुप ने अम्बुजा सीमैंट व…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल में अब कोई भी गाड़ी के लिए वीवीआईपी नंबर 0001 खरीद पाएगा। परिवहन विभाग ने इस नंबर को आम जनता के लिए ओपन कर दिया है। इससे पहले यह नंबर सिर्फ सरकार के लिए ही रिजर्व था। इसके लिए सरकार को एक लाख रुपए फीस देनी पड़ती थी। हालांकि एचपी-07 सीरीज के 0001 के 10 नंबर अभी भी विभाग ने परिवहन विभाग ने जीएडी यानी लोक प्रशासन विभाग के लिए रिजर्व रखे है। यह नंबर मंत्रियों की गाडिय़ों में लगेंगे। जनता के लिए ओपन नंबर में स्पेशल रजिस्ट्रेशन फीस पांच लाख रुपए…
हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( राजीव कुमार ) इस वर्ष सावन का महीना विशेष रहने वाला है क्योंकि सावन का महीना दो माह का होगा। सावन के महीने में शिवलिंग के जलाभिषेक का खास महत्व होता है। सावन भगवान शिवजी का सर्वाधिक प्रिय महीना होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन के महीने का आगमन 16 जुलाई से होगा। लेकिन इस बार सावन महीने का पक्ष 4 जुलाई यानि मंगलवार से ही शुरू हो गया है। अधिक मास पड़ने से सावन महीना 4 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा। 59 दिन के सावन महीने में आठ सोमवार आएंगे। इस वर्ष सावन…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज) केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मंगलवार को कांगड़ा पहुंचे। एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अनुराग ठाकुर ऊना के एक दिन के दौरे पर हैं। उन्होंने गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव थपलां में स्थित महावतार बाबा जी की कामधेनु गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने स्वामी अमर ज्योति द्वारा चलाये जा रहे समाजसेवा के कार्यों का निरीक्षण भी किया।इस दौरान हरियाणा से राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा और मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना भी विशेष रूप से शामिल रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए तैयार की जा रही शूटिंग रेंज का भी जायजा लिया।…