Author: Himachal Varta

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):-    सिरमौर जिला में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश व पड़ोसी राज्य उत्तराखंड व हरियाणा से टमाटर की कम सप्लाई का असर एक सप्ताह से लगातार जारी है। अभी भी सिरमौर जिला में टमाटर की कीमतें 100 का आंकड़ा नीचे नहीं उतर रही है।अच्छे दर्जे के टमाटर सिरमौर जिला में अभी भी 120 रुपए प्रतिकिलो बिक रहे हैं, जबकि साधारण टमाटर 100 रुपए प्रतिकिलो जिला सिरमौर में बिक रहा है। ऐसे में सिरमौर जिला के लोगों ने बीते एक सप्ताह से टमाटर खरीदने से मानों तौबा कर लिया है।फल व सब्जी विक्रेताओं के टमाटर…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  इलाका उत्तरशाल का पराशर क्षेत्र चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां ओरोग्राफिक प्रभाव के चलते अकसर बादल फटते हैं। कई सालों से बादल फटने की घटनाओं से पराशर की पहाड़ी में लगातार भूस्खलन हो रहा है। यह कभी भी तबाही मचा सकता है। यहां कोटरोपी जैसे हालात बन सकते हैं। इसका खुलासा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के स्कूल ऑफ सिविल एंड इन्वायमेंटर इंजीनियरिंग विभाग की तीन सदस्यीय टीम के पांच से छह साल के शोध में हुआ है।भविष्य में यदि भूस्खलन की दिशा बदलती है तो पराशर झील पर भी…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- समाज सेवा की अग्रणी संस्था, लायंस क्लब नाहन ने सत्र 2023 -24 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी का चुनाव कर लिया है। क्लब द्वारा विनीत सिंघल को पुनः प्रधान पद के लिए चुना गया है जबकि सचिन चौहान को महासचिव व राजीव बंसल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।सारी चुनावी प्रक्रिया का संचालन ज़ोन चेयरमैन विजय गुप्ता की देख रेख में संपन्न हुआ। नव नियुक्त प्रधान ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि आने वाले वर्ष में क्लब राशन वितरण, रक्त दान, पर्यावरण से जुड़े प्रयासों जैसे विषयों में अपना विशेष योगदान…

Read More

श्री रेणुका जी (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ( राजीव कुमार )  सिरमौर ज़िला में सोमवार को गुरु शिष्य के अटूट मिलन और मधुर संबंधों का प्रतीक गुरु पूर्णिमा का पर्व सिरमौर जिला में हर्षोल्लास से मनाया गया। इसके लिए बीते एक सप्ताह से तैयारियां जिला सिरमौर के विभिन्न हिस्सों में पूरी की जा रही है।हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील व धार्मिक स्थल श्री रेणुका जी में जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने उमड़ी तो वही पावटा क्षेत्र के धोली ढांग व अन्य धार्मिक स्थलों पर श्री रेणुका जी तीर्थ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस दौरान श्रद्धालुओं…

Read More

कुल्लू  पंडोह( हिमाचल वार्ता न्यूज) केएमसी कम्पनी के ठेकेदारों, वर्करों की कड़ी मेहनत और पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी रंग लाई है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर 6 मील के पास डेंजरस जोन अब सेफ जोन बन गया है। पहाड़ी से गिरी भारी चट्टानों को ब्लास्टिंग से तोडक़र पूरी तरह से साफ़ कर लिया गया है। काम जोखिम भरा था, फिर भी बड़ी सावधानी के साथ ब्लास्टिंग करते हुए इन चट्टानों को आखिर साफ कर दिया गया।केएमसी कंपनी के जीएम एसएम नायडू ने बताया कि मौके पर काम करने वालों की कड़ी मेहनत के चलते यह संभव हो पाया है। एएसपी…

Read More

चंबा भरमौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जनजातीय विधानसभा क्षेत्र भरमौर में केंद्रीय बजट के जरिए सडक़ के चल रहे कार्य की गुणवत्ता की पोल विधायक डा. जनक राज ने खोल कर रख दी है। साथ ही विभाग की व्यवस्था को भी कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। चूंकि सडक़ पर तारकोल बिछाने के चल रहे कार्य की निगरानी के लिए मौके पर कोई अधिकारी तैनात नहीं था।विधायक की मानें तो गुणवत्ताहीन कार्य को लेकर जब संबंधित विभाग के मंत्री के मोबाइल पर तुरंत फोन किया, तो उन्होंने इसे उठाना भी गवारा नहीं समझा। लिहाजा विधायक ने पीडबल्यूडी मंत्री पर भी…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   नालागढ में नशे का कारोबार दिन ब दिन बढ़ता नजर आ रहा है, जिस कारण युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है और आए दिन युवक पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। ताजा मामला दभोटा चौकी के तहत प्रकाश ढाबा के समीप का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रकाश ढाबे के समीप कुछ युवक चिट्टा बेचने का काम करते हैं, जिस पर कार्रवाई करते हुए बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने दबिश देकर कमरे में मौजूद 2 यवकों से 8.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया, जिस पर पुलिस ने…

Read More

लाहौल स्पीति ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   हिमाचल प्रदेश में पांच और छह जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार पांच जुलाई और छह जुलाई को कुछ स्थानों पर वर्षा और गर्जना की संभावना है।जनजातीय जिला में लगातार नालों में बाढ़ आ रही है। रविवार को लाहौल के जाहलमा नाले में बाढ़ आने से रिहायशी इलाकों में अफरा तफरी मच गई। नाले में बाढ़ आने से मलबे की वजह से चिनाब नदी में भी गाद भर गई जिसकी वजह से करीब 45 मिनट तक नदी का प्रवाह 70 फीसदी तक रुका…

Read More