शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) राजीव कुमार शांत पड़ा मानसून एक बार फिर से सक्रिय होगा और 5 जुलाई से 2 दिनों तक यैलो अलर्ट रहेगा। हालांकि 3 व 4 जुलाई को बारिश होगी लेकिन इस दौरान कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 3 जुलाई को मैदानी/निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की, जबकि 4 जुलाई को मैदानी/निचले व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होगी। यैलो अलर्ट के बीच 4…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनता से किए गए वादों से भागने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक बयान में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में दी गई कांग्रेस की गारंटियां सबसे बड़े मुद्दे हैं। सत्ता में आए सरकार को 8 महीने हो आए पर प्रदेश की 22 लाख महिलाएं 1500 रू प्रति महीने का इंतजार कर रही है। सरकार इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दे रही है। किसान गोबर के ढेर लगाकर बैठा है।…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी में होटल मालिकों की दहशत बढ़ती जा रही है। जिला कुल्लू के जरी में सामने आए एक मामले में होटल मालिक, उसके बेटे और सुरक्षाकर्मियों ने एक नेपाली युवती को तब सरेआम पीटा, जब वह अपने लापता साथी का पता जानने होटल आई थीं। लड़की को गेट पर ही रोककर उसके साथ मारपीट की गई। वहां से गुजर रही मीडिया की टीम ने जब बीच-बचाव की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई। शनिवार को हुई इस घटना के बाद पीड़ित लड़की और मीडियाकर्मियों ने पुलिस में…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में विकास कार्यों के लिए सदर विधायक आशीष शर्मा ने विधायक निधि की पहली किश्त 52 लाख 50 हजार रुपये जारी कर दी है। विधायक ने कहा कि जल्द ही यह विकास कार्य शुरु होंगे और लोगों को इनकी सौगात मिलेगी।जारी की गई विधायक निधि और विकास कार्यों में ग्राम पंचायत चमनेड के वार्ड नंबर एक में महिला मंडल भवन निर्माण के लिए तीन लाख रुपये, ग्राम पंचायत लंबलू के झटवाड गांव में जंजघर के कार्य को पूर्ण करने के लिए दो लाख, जंगलरोपा पंचायत के कसवाड गांव में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- विश्व चिकित्सक दिवस के उपलक्ष पर आज लायंस क्लब नाहन ने नाहन के सरकारी व निजी चिकित्सकों को सम्मानित किया। प्रधान लायंस क्लब की अगुवाई में क्लब के सदस्यों ने विश्व चिकित्सक दिवस पर डॉक्टर यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज में जाकर नव नियुक्त प्रधानाचार्य राजीव सूली, डॉक्टर श्याम कौशिक, डॉक्टर विशाल को सम्मानित किया गया।वहीं निजी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए काला अंब से डॉक्टर अजय गोयल, डॉक्टर पूनम गोएल व नाहन से डॉक्टर अमन को भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष पर लायंस क्लब नाहन के प्रधान…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सुंदरनगर के कलौहड़ में रोजगार देने वाली फर्म पर सुंदरनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की है। इस छापेमारी के बाद पुलिस ने उक्त सेंटर से सभी तरह के दस्तवेज, मोबाइल और लैपटॉप सीज कर दिए हैं । मौके पर डीएसपी सुंदरनगर सहित पुलिस अमले ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त संस्थान के खिलाफ गुप्त शिकायत सुंदरनगर पुलिस को मिली थी।उन्होंने कहा कि जांच के दौरान कई दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा फर्म का मोबाइल , लैपटॉप औऱ कंपनियों के अथॉरिटी लेटर…
चंबा: ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल के चंबा में सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। चंबा-तीसा मार्ग पर कियानी ईडनाला के पास एक 108 एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में फार्मासिस्ट की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक फार्मासिस्ट की पहचान आयूब खान पुत्र लाला दीन निवासी गांव जसूह तहसील चुराह के तौर पर हुई है जबकि चालक प्रमोद निवासी तीसा घायल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर मामले…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) शिमला जिला में सेब सीजन शुरू हो गया है। मंडियों में सेब की आवक बढ़ने के बाद जिला प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी हैं। हालांकि, इस बार ग्रेडिंग व पैकिंग के ज्यादा दाम नहीं वसूले जा सकते हैं, क्योंकि प्रशासन ने इसके दाम तय कर दिए हैं। हर उपमंडल में एसडीएम स्तर पर गठित कमेटी ने ये दाम तय किए हैं। अच्छी गुणवत्ता के सेब की पैकिंग का दाम 185 रुपये, जबकि न्यूनतम गुणवत्ता वाले सेब का दाम 170 रुपये प्रति पेटी तय किया गया है। इससे अधिक वसूलने वाले ग्रेडिंग हाउस…