Author: Himachal Varta

लाहौल स्पीति  (  हिमाचल वार्ता न्यूज़  ) चंद्रभागा नदी का बहाव रुकने से जोबरंग गांव के नीचे पानी जमा होने लगा है। जहालमा नाले में लगातार बाढ़ की स्थित उपन्न होने से नदी का पानी रुक रहा है। जोबरंग गांव के नीचे पानी रुकने से सेब के बगीचे और खेत पानी से जलमग्न हो गए हैं। हालात का जायजा लेने के लिए जिप लाहुल स्पीति की अध्यक्षा अनुराधा राणा और जहालमा बार्ड की जिप सदस्य छेजंग डोलमा ने मौके का दौरा किया। अनुराधा राणा ने कहा कि जाहलमा नाला में बाढ़ की वजह से जोबरंग गांव में किसानों के कई…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  ) हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महांसघ ने कोविड-19 स्टाफ (आउटसोर्स) कर्मचारियों को एक साल का सेवा विस्तार देने की मांग की है। यहां जारी बयान में आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ की सोलन इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र मोहन ने स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल को पत्र लिखकर मांग की कि तीन-तीन माह के सेवा विस्तार को बंद कर इसे एक साल के लिए बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में इन कर्मचारियों ने प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में सेवाएं प्रदान की। उन्होंने कहा कि उन्हें अवकाश भी नहीं दिए जाते हैं। यदि एमरजेंसी में…

Read More

हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )  प्रदेश राजस्व विभाग ने इंतकाल की दरों को संशोधित कर इसमें 25 से 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर आम जनता को महंगाई का झटका दे दिया है। हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग ने इंतकाल की दरों को संशोधित कर इसमें 25 से 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर आम जनता को महंगाई का झटका दे दिया है। राजस्व विभाग में वर्षों से चली आ रही इंतकाल की पुरानी दरों को संशोधित करने की मांग प्रदेश सरकार ने मान ली। सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। अभी तक विभिन्न श्रेणियों के इंतकाल…

Read More

ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  अंब मुबारिकपुर-भरवार्इं मार्ग के तहत अलोह मार्ग पर पड़ते सप्तदेवी मंदिर के पास ट्राला की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल हो गए। दोनों बाइक सवार एक उद्योग में कार्यरत हैं और छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक कर्मचारी को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने सडक़ हादसे के संबंध में घायलों के ब्यान के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार शाम करीब 8:30 बजे पीडि़त जतिन पुत्र जसविंदर सिंह…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   हिमाचल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रदेश सरकार लेक टूरिज़्म को बढ़ावा देने जा रही है। इसको लेकर प्रदेश सरकार की झीलों एवं जलाशयों के आस-पास लेक टूरिज़्म विकसीत करने की कार्य योजना पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार नैसर्गिक सौन्दर्य से परिपूर्ण झीलों से पर्यटकों को आकर्षित करेगी। इसके तहत ज़िला कांगड़ा के पौंग बांध, कोल डैम जलाशय, तत्तापानी के गर्म पानी के चश्मे, ज़िला बिलासपुर में भाखड़ा जलाशय, कुल्लू-मनाली के समीप लारजी जलाशय और चंबा में चमेरा बांध जलाशयों में जल…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )(लक्ष्य शर्मा )  वर्तमान प्रदेश सरकार लोगों को सडक, शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है जिसके तहत शिक्षण तथा स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पडे क्रियाशील पदो को चरणवद्व भरा जायेगा। यह जानकारी उद्योग संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज शिलाई विधान सभा क्षेत्र के गांव मिल्ला में 9 करोड़ 63 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले मागनल चॉंदपुर चूंकोली-चिम्मू सम्पर्क मार्ग की आधारशिला रखने के उपरान्त उपास्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि शिलाई विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाऐं…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):-  हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिला भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रणबीर ठाकुर को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम *मेरा बूथ सबसे मजबूत* के अंतर्गत रणवीर ठाकुर को राजस्थान के अजमेर जिला ने किशनगढ़ विधानसभा बोरडा मंडल में अल्प कालीन विस्तारक लगाया गया है इससे पूर्व रणवीर ठाकुर को 27 जून को मोदी जी से संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए मध्यप्रदेश के भोपाल भेजा गया था। इस कार्यक्रम के सफल कार्यान्वयन के पश्चात रणबीर ठाकुर को राजस्थान राज्य…

Read More

नाहन ‌‌‌‌हिमाचल वार्ता न्यूज़  ( रंजना शर्मा ) :- पांवटा सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन में चुनाव आज तहसीलदार ऋषभ शर्मा कि मौजूदगी में सम्पन्न हो गए है। नागरा गुट से प्रधान पद के लिए स्वयं सरदार बलजीत सिंह नागरा , उप प्रधान पद के लिए महिमा सिंह बहराल, सचिव पद के लिए कुलदीप खंडूजा, कोषाध्यक्ष पद के लिए हरबंस लाल चौधरी किशनकोट और अड्डा इंचार्ज के लिए भूपेन्द्र सिंह बिंदु जीत गए हैं। आपको बता दे कि हिमाचल प्रदेश की सबसे पुरानी ट्रक यूनियन में चुनावों के बाद बलजीत नागरा ने जीत दर्ज कर ली है।बलजीत नागरा दूसरी बार लगातार ट्रक…

Read More