नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) :- नाहन के कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने आरोप लगाया है कि पूर्व की भाजपा सरकार की नाकामी के चलते नाहन मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया है अजय सोलंकी जन समस्याएं सुनने के बाद नाहन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे अजय सोलंकी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य करीब 10 माह से बंद पड़ा है जिसके लिए पूर्व सरकार जिम्मेवार है उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय में जो बजट मेडिकल कॉलेज को मिला था उससे उपकरणों पर फिजूलखर्ची की गई बजाए की मेडिकल कॉलेज…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज)( संजय सिंह) : – समाज सेवा में अग्रणी संस्था रोटरी क्लब नाहन ने, रोटेरियन नीरज गुप्ता को अपना नया अध्यक्ष चुना है। यह जानकारी देते हुए मुख्य संपादक रोटेरियन अश्वनी शर्मा ने बताया कि नीरज गुप्ता पहली जुलाई 2023 से कार्यभार संभालेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि क्लब पहले की तरह समाज सेवा के कार्य करता रहेगा। क्लब विभिन्नअश्वनी शर्मा ने बताया कि नीरज गुप्ता पहली जुलाई 2023 से कार्यभार संभालेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि क्लब पहले की तरह समाज सेवा के कार्य करता रहेगा। क्लब शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण, व्यावसायिक ,खेल एवं सांस्कृतिक को, बढ़ावा…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ किया जाएगा ताकि बच्चों को घर द्वार पर ही उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके। यह बात उद्योग संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज शिलाई विधान सभा क्षेत्र के गांव कोटी बौंच में एक करोड़ 30 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी बौंच भवन के भूमि पूजन तथा कोटी बौंच व साथ लगते गांव के लिए 7 करोड 45 लाख ़ से निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास व 32 लाख रुपए से निर्मित होने…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) भारी बारिश व तेज हवा के कारण पीपल के पेड़ की बड़ी शाखा मकान पर जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है।मंडी जिले में एक मकान पर पेड़ की टहनी टूटकर गिर गई। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक भारी बारिश व तेज हवा के कारण दसिऊं धतोली पंचायत खुडला के निवासी निशांत के घर पर पीपल के पेड़ की बड़ी शाखा गिरने से उनके स्लैब में दरारें आ गईं हैं। छत की रेलिंग, पानी की टंकी और ड्रेनेज पाइप भी टूट गई। साथ लगते स्लेटपोश मकान…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- आखिर करीब 7 महीनों के बाद जिला सिरमौर के 3 विधानसभा क्षेत्र में हुई भाजपा की करारी हार के बाद तीन पदाधिकारियों को पद मुक्त कर दिया गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार शिलाई विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा को पद मुक्त कर दिया गया है। वहीं पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले भाजपा जिला महामंत्री बलदेव कश्यप को भी पद मुक्त कर दिया गया है।श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में नारायण सिंह की की हुई करारी हार का…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पवित्र शिवलिंग पर पैकेट वाला दूध-दही न चढ़ाने की हिदायत के साथ पवित्र शिवलिंग को हाथ न लगाने के साथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को मर्यादित वस्त्र पहनकर ही आने की हिदायत दी गई है।द्रोण महादेव शिव मंदिर शिवबाड़ी अंबोटा में श्रद्धालु अब छोटे कपड़ों, मिनी स्कर्ट या फिर नाइट सूट में मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। मंदिर प्रशासन ने इसके निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही मंदिर परिसर में चमड़े से निर्मित वस्तु लाना भी निषेध होगी। इस मंदिर का संचालन सरकार करती है। मंदिर प्रशासन की पहल…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में आयोजित राज्य स्तरीय राइफल और पिस्टल शूटिंग स्पर्धा के दौरान हुई युवा वर्ग की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में अपूर्व नाग ने 548 का स्कोर करते हुए पहले स्थान पर जीत दर्ज की। जबकि सार्थक ने दूसरा व प्रांशुल राणा ने तीसरा स्थान पाया।हिमाचल प्रदेश राइफल संघ और पुलिस की छठी बटालियन कोलर के संयुक्त तत्वावधान में हुई इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।जबकि छठी बटालियन कोलर के डीएसपी विक्रम सिंह, अर्जुन पुरस्कार…
चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) भरमौर मणिमहेश यात्रा के आरंभ होने से पहले ही उपमंडल मुख्यालय भरमौर में यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। गुरुवार को जलशक्ति विभाग के कार्यालय से लेकर पीडबल्यूडी ऑफिस तक के हिस्से में जाम लगता रहा। इसके चलते वाहन चालकों के साथ साथ यात्रियों को भी खूब परेशान होना पड़ा।अहम है कि उपमंडल मुख्यालय में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण सडक़ के दोनों तरफ वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। ऐसे में दोनों तरफ से बड़े वाहन आने की स्थिति में यहां पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। लिहाजा ट्रैफिक…