Author: Himachal Varta

चम्बा (हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   चुवाड़ी-जोत-चम्बा मार्ग पर जोत के निकट एक कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार जिंदा जल गया, वहीं कार भी आग की भेंट चढ़ गई है। पुलिस ने फोरैंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं तथा मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। बुधवार को नूरपुर क्षेत्र का एक व्यक्ति कार में सवार होकर वाया जोत चम्बा की तरफ आ रहा था लेकिन जोत के निकट उसकी कार में आग लग गई और वह कार में जिंदा जल गया। मृतक की पहचान गेहीं लगोड़ निवासी 40 वर्षीय…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  नाहन में शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रबुद्ध जन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की और इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्र विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर कुलदीप अग्निहोत्री उपस्थित रहे।कुलदीप अग्निहोत्री ने भारत का विभाजन क्यों हुआ और उसे कांग्रेस ने क्यों स्वीकार किया उसके ऊपर स्पष्ट व्याख्यान जनता के समक्ष रखा।कुलदीप ने 1962 में चीन का जब युद्ध हुआ था उसके पीछे क्या कारण रहे, उस समय सरकार तैयार क्यों नहीं थी और उस समय इस तत्कालीन सरकार…

Read More

नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) (राजीव कुमार )  उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज अपने सिरमौर प्रवास के दौरान कफोटा व शिलाई में जन समस्याएं सुनी। उद्योग मंत्री कफोटा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कफोटा बोखाला-पाब, दुगाना, शिल्ला, टटियाणा, कोटा-पाब, ठोठा-जाखल, समां-पंपता पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने मंत्री से मिल कर अपने क्षेत्रों की सामूहिक तथा व्यक्तिगत समस्याएं उनके समक्ष रखीं। इस दौरान कफोटा की जामना पंचायत के का प्रतिनिधि मंडल उनसे मिला और पवार गांव में सामुदायिक भवन बनवाने की मांग रखी।उद्योग मंत्री ने पवार गांव के लोगों को…

Read More

दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   सूत्रों के अनुसार, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण पर हमला करने के लिए हमलावरों ने HR नंबर की स्विफ्ट कार का इस्तेमाल किया था जो विकास कुमार नाम के शख्स के नाम पर है. आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर बुधवार शाम उत्तर प्रदेश के देवबंद में जानलेवा हमला हुआ. सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से आए कुछ अज्ञात हमलावरों ने आजाद के काफिले पर अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. इस हमले में आजाद घायल हो गए. एक गोली उनकी कमर को छूते हुए निकल गई. इस हमले…

Read More

श्री रेणुका जी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम ने अपने 64 वें राश्टृीय स्तरीय अलंकरण समारोह के अवसर पर बुधवार को देषभर से चुने गए लोगो को समाज सेवा, साहित्य मे अमूल्य योगदान, संस्कृति, पत्रकारिता व संगीत जैसी विधांओ मे अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संगम के कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य ओम प्रकाष राही व महासचिव दिनेष ताष ने बताया कि 28 जून को यह राश्ट्रीय स्तरीय महा अल्ंकरण समारोह वषिश्ठ आश्रम बायरी मे धूमधाम से मनाया गया। इस महा अलकरण समारोह के मुख्यअतिथि डॉक्टर देवप्रिया संकाय अध्यक्ष पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार मुख्य अतिथि के…

Read More

जम्मू  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  शिवभक्तों के स्वागत के लिए जम्मू-कश्मीर तैयार है. एक जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक करीब 3 लाख तीर्थ यात्री अग्रिम पंजीकरण करवा चुके हैं. भगवती नगर से कल श्रद्धालुओं का पहला जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना होगा. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन ने बताया कि भक्तों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसके अलावा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर कश्मीर तक बुनियादी ढांचे के साथ अन्य…

Read More

चंडीगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर हिट होने के चक्कर में आज के युवा कहीं भी कुछ भी करे जा रहे हैं। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह जो कर रहे हैं वो शर्मनाक है या आपत्तिजनक है या फिर जान को जोखिम में डालने वाला है। युवाओं के रोज ऐसे कई वीडियोज सामने आते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ से सामने आया है।दिल्ली-एनसीआर की तरह चंडीगढ़ की सड़कों पर युवाओं की स्टंटबाजी हो रही है। चंडीगढ़ की सड़कों निकले पांच से छह युवक अपनी SUV गाड़ियों से जमकर धर्राटे…

Read More

मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  सुंदरनगर:नगर परिषद सुंदरनगर के चांगर स्थित नरेश चौक में बीएसएल कॉलोनी सडक़ पर बुधवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने राहगीर को टक्कर मार कर घायल कर दिया। कार की रफ्तार का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद राहगीर हवा में उछल कर सडक़ पर गिरा।हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बीएसएल थाना पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया है। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया घायल का नागरिक अस्पताल में…

Read More