Author: Himachal Varta

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) राजधानी शिमला में  हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा कर रख दी है। 2 घंटे की बारिश से शहर के नाले बंद हो गए, जिससे गंदगी लोगों की दुकानों व घरों में जा घुसी। इस बारिश ने प्रशासन के इंतजामों की पोल खोल कर रख दी। बस स्टैंड में नारायण भवन के 4 घरों में पानी भर गया। इसके अलावा यहां पर 3 से ज्यादा दुकानों में नाले के बंद होने से सारा मलबा व गंदगी दुकानों में घुस गई, जिससे दुकानों में रखा खाने-पीने को सारा सामान खराब हो गया है। इससे दुकानदारों को…

Read More

नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा  )   जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत कैच द रेन मिशन के तहत प्रमोद कुमार (आई आर एस) मुख्य नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में केंद्रीय निगरानी दल जिला सिरमौर में 26 से 29 जून तक तीन दिवसीय प्रवास पर है । इस दौरान इस दल के साथ संबंधित विभागों द्वारा जिला में विभिन्न जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया गया। निगरानी दल द्वारा 26 जून को नाहन विकासखण्ड के सेन की सैर, बनकला व देवनी, 27 जून को पांवटा विकासखण्ड के गांव डांडा, राजपुर, गोज्जर अडेन, किल्लोड तथा क्लाथा बडाना और 28 जून को…

Read More

 नाहन  हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):-   हाईकोर्ट के आदेशों के बाद पांवटा साहिब के जगतपुर स्थित इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की संपत्तियां तय रिर्जव प्राईज से बढकर नीलाम हुई। काराधान विभाग ने कंपनी की नीलामी के सूचीबद्ध संपत्तियों का न्यूनतम आरक्षित मूल्य 21.09 करोड़ रुपये तय कर रखा था। नीलामी में विभाग ने 22.75 कारोड़ रूपये में नीलाम हुई है। गौरतलब है कि 6000 करोड़ के बहुचर्चित महा घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की आज चौथी बार नीलामी हुर्ई है। कराधान विभाग के ज्वांइट कमीशनर जीडी ठाकुर ने बताया कि इसी साल 18 जनवरी को कंपनी की संपत्तियों 6,36…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  ( राजीव कुमार ):- पुराने बस स्टैड राजगढ़ में नगर पंचायत ़ द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालय में विशेषकर विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सेवा प्रदान की जाए। इस आश्य की मांग कोठिया जाजर पंचायत के उप प्रधान पवन तोमर ने नगर पंचायत से की है । उन्होने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में बच्चे विभिन्न स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने आते हैं जिनमें से अधिकांश बच्चे गरीब होते हैं जोकि शौचालय जाने के दस रूपये अदा नही कर पाते हैं । बताया कि सार्वजनिक शौचालय को नगर पंचायत द्वारा ठेके पर दिया गया है और…

Read More

सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  बद्दी और नालागढ़ में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए हैं। बद्दी के संडोली में हुई दुर्घटना में मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जबकि नालागढ़ में सड़क दुर्घटना में मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पहली घटना नालागढ़ में मध्य रात्रि 12 बजे रूपनगर रोड पर बाईपास के समीप चंबा के सहूंता तहसील के सिंबल खोला गांव के 31 वर्षीय मनोज कुमार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ( लक्ष्य शर्मा )  सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान आगामी 29 जून को दोपहर 12 बजे कफोटा मे तथा सांय 3 बजे शिलाई में जन समस्याएं सुनेगे। उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री 30 जून को प्रातः 11 बजे शिलाई विधानसभा क्षेत्र के गांव कोटी बौंच में उठाऊ पेयजल योजना कोेटी बौंच तथा पंचायत घर की आधारशिला रखने के उपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी बौंच के भवन का भूमि पूजन करेंगे तथा जन समस्याएं सुनेगे। इसके उपरांत उद्योग मंत्री दोपहर बाद…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  आबकारी एवं कराधान विभाग ने नियमों में संशोधन किया है। विभाग ने शहरी, सामान्य और जनजातीय क्षेत्रों को अलग-अलग श्रेणियों में बांट दिया है। इन इलाकों में होटल में चल रहे बार में लाइसेंस की भारी-भरकम फीस चुकाने के बाद ही शराब परोसी जा सकेगी। इसके अलावा अब बिना ब्रांड पंजीकरण के देसी या अंग्रेजी शराब नहीं बेची जा सकेगी। आबकारी विभाग से पंजीकरण नंबर हासिल करना होगा। इसमें पंजीकरण के लिए 65 हजार और दो हजार रुपए प्रति ब्रांड का भुगतान करना होगा। इसके अलावा वार्षिक फीस भी तय कर दी गई है।…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार सांय यहां बिग एफएम द्वारा आयोजित बिग इम्पैक्ट अवार्ड कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर अभिनेत्री रूबीना दिलैक, अंशू और कार्तिक बाथला, उधम सिंह ठाकुर, गायक मोहन सिंह चौहान, राजेश मल्होत्रा, ममता और विशाल गुप्ता, डॉ. दिनेश बेदी, प्रेम राणा, डॉ.पी.एन. ऋषिकेश, हिमांशु सूद, मनुज शारदिया, राजेश पुरी, पायस, अंकित अग्रवाल, मुकेश भास्कर, भगवान सिंह गिल और डॉ. नीरज शर्मा को विभिन्न क्षेत्रों में उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के उद्यमियों और उत्कृष्ट लोगों को सम्मानित करने के लिए बिग…

Read More