Author: Himachal Varta

सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )   कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कुमारहट्टी के समीप पांच मंजिला मकान जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि मकान में कोई नहीं था, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मकान मालिक को करीब 1.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने मौके पर आकर जायजा लिया। पटवारी समेत अन्य अधिकारियों को भी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि फोरलेन निर्माण के बाद से इस मकान को काफी नुकसान हुआ था। मकान गिरने के कगार…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर कमेटी के जिला संयोजक आशीष कुमार और जिला कमेटी सदस्य सतपाल मान ने जारी एक प्रेस ब्यान मे आज सहारनपुर के देवबन्ध में भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। आशीष कुमार ने कहा कि देश के अंदर दलित वर्ग और उनके नेताओं पर दिन प्रतिदिन हमले हो रहे है।आशीष कुमार और सतपाल मान ने कहा कि आज देश के अंदर आरएसएस विचारधारा वाली ताकते इस देश के संविधान को मानने वाली ताकतों से बौखला गई है। देश के अंदर आज दलित अल्पसंख्यक वर्ग का शोषण…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के सैनवाला में आज एनएच-07 पर दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग जख्मी हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं कालाअंब पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में दीपक कुमार (20) निवासी त्रिलोकपुर की टांग की हड्डी टूट गई, जबकि उसकी मां अनु शर्मा (40) को भी चोटें आई है। बताया जा रहा है कि दीपक अपनी बाइक नंबर (एचपी 18बी 5672) पर सवार होकर नाहन की ओर आ रहा था।वहींं, जगदीप (22) वर्ष…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (रंजना  शर्मा ):- सिरमौर के मुख्यालय नाहन में स्थित ऐतिहासिक महिमा लाइब्रेरी में पिछले 1 सप्ताह से लगातार सांप निकल रहे हैं। हालांकि इन सांपो ने लाइब्रेरी में पढ़ रहे किसी भी विद्यार्थी पर जानलेवा हमला नहीं किया है। वहीं लाइब्रेरी में पढ़ रहे विद्यार्थियों को हर समय अपनी जान का खतरा बना रहता है।विद्यार्थियों से मिली जानकारी के मुताबिक, अभी तक लाइब्रेरी में कुल 7 सांप निकले थे। विद्यार्थियों लक्षद्वारा इनमें से चार सांपों को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया गया है। लेकिन बड़ी बात तो यह है कि 3 सांप अभी भी लाइब्रेरी…

Read More

काँगड़ा  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  डाडासीबा में बुधवार को हुई पहली मूसलाधार बारिश ने लोक निर्माण विभाग की पोल खोलकर रख दी। यहां स्थानीय बाजार में उस वक्त माहौल विभाग के खिलाफ तनावपूर्ण हो गया, जब बारिश का पानी दुकानों के अंदर घुसने लगा और सडक़ें अचानक तालाब बन गईं, जिससे दुकानदारों का सामान भी खराब हो गया और दुकानदारों ने मिलकर सडक़ में जहां पानी इकट्ठा हुआ है, वहीं परेशान दुकानदारों ने वहां जमा हुए पानी में किश्ती डालकर विभाग के प्रति रोष प्रकट किया है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या…

Read More

नाहन 29 जून (एसपी जैरथ):- देश प्रदेश सहित जिला सिरमौर के नाहन में भी ईद उल अजहा का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। ईद के इस पावन पर्व पर नाहन के ईदगाह और काली स्थान मस्जिद में सैकड़ों की तादात में मुस्लिम वर्ग के द्वारा नमाज अदा की गई। एक दूसरे को गले लगाते हुए मुबारकबाद भी दी गई।बता दें कि इस्लाम में बकरीद या ईद उल अजहा का बहुत महत्व होता है। इस दिन यह पैगाम दिया जाता है कि जो अपने दिल की सबसे करीब वाली वस्तु होती है उसे दूसरों की बेहतरी के लिए अल्लाह की…

Read More

ऊना  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  बीते एक सप्ताह से लाल टमाटर ने अपना रंग ऐसे बदला कि इसका असर अब आम आदमी के बजट पर दिखने लगा है। सब्जी के तडक़े का जायका बढ़ाने में रसोई में टमाटर की जरुरत सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में अगर रसोई में टमाटर न हो तो सब्जी का स्वाद भी फीका लगने लगता है। इन दिनों अगर आप ऊना के बाजार में सब्जी खरीदने जाएंगे तो लाल टमाटर के दाम सुनकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल पिछले एक सप्ताह में लाल टमाटर के दाम दोगुना पहुंच गए है। इन दिनों बाजार में लाल…

Read More

कुल्लू  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)घोड़िल जोत में गत रात आसमानी बिजली गिरने से 150 भेड़-बकरियों की मौत हो गई, वहीं भेड़पालक भी इस हादसे में बुरी तरह से झुलस गया है। भेड़पालक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार मणिकर्ण नगरी के ठीक ऊपर गाड़गी की पहाड़ियों पर घोड़िल जोत में यह घटना हुई है। इलाके के भेड़पालक अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए इस जोत में ले जाते हैं। सोनू नामक भेड़पालक भी वहीं का रहने वाला है। घटना में भेड़पालक को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ…

Read More