नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) :- जून माह में हुई पहले दौर की बारिश ने सिरमौर के जल शक्ति विभाग को करारी चोट दी है। जिला के सभी पांचो विधानसभा क्षेत्रों में बरसात से करीब 16.24 करोड रुपए का माली नुकसान हुआ है।जानकारी के अनुसार जिला में वाटर सप्लाई स्कीमों को बरसात से 12.42 करोड़ सिंचाई योजनाओं में 3.72 करोड तथा सीवरेज स्कीमों में 9.7 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। बता दें कि इस नुकसान में वाटर सप्लाई की छोटी-बड़ी 220 स्कीमें इरीगेशन की 55 तथा 3 स्कीमे सीवरेज की प्रभावित हुई हैं। हालांकि कुल हुए 16.24 करोड़…
Author: Himachal Varta
किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) किन्नौर जिले में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जानकारी के अनुसार निचार तहसील के यागपा रोड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें 6 लोग सवार थे। ये कार काफनू से यागपा की ओर जा रही थी। जैसे ही कार यागपा चौकी के पास पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से नीचे…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के सराहां बाजार में एक दुकानदार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सराहां बाजार में दुकान चलाने वाला विनीत अग्रवाल कुछ समय से परेशान चल रहा था। देर शाम उसने दुकान में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बीच उसके परिजनों ने देखा कि दुकान बंद है, फिर वह घर के रास्ते से दुकान के भीतर पहुंचे। जहां विनीत अग्रवाल फंदे पर लटका मिला।इसकी सूचना…
( उत्तराखंड) ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) भगवान शिव का घर माने जाने वाले कैलाश पर्वत के दर्शन अब भारत से ही हो सकेंगे। इसके लिए अब चीन के कब्जे वाले तिब्बत जाने की जरूरत नहीं होगी। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिला की 18 हजार फुट ऊंची लिपुलेख पहाडिय़ों से कैलाश पर्वत साफ दिखाई देता है। यहां से पर्वत की हवाई दूरी 50 किलोमीटर है। इस नए दर्शन मार्ग को स्थानीय ग्रामीणों ने तलाशा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची अफसरों और विशेषज्ञों की टीम ने रोड मैप, लोगों के ठहरने की व्यवस्था, दर्शन के प्वाइंट तक जाने का रूट सहित…
देव प्रयाग ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हरियाणा कृषि विभाग के एक संयुक्त निदेशक के साथ उत्तराखंड के देवप्रयाग में बड़ा हादसा हो गया है। संयुक्त निदेशक का नाम गजराज डांडी है। गजराज डांडी देवप्रयाग संगम में नाहने गए थे और इस दौरान वह गंगा के तेज बहाव में बह गए। बताया जा रहा है कि, गजराज डांडी का पैर अचानक फिसल गया। जिसके चलते वह खुद को संभाल नहीं पाए और गंगा में बहते चले गए। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और अन्य रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक गजराज डांडी गंगा के…
दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) काँगड़ा पहली जुलाई को प्रगति मैदान दिल्ली में 17वें भारतीय सहकारी महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा, जिसकी मेज़बानी इफक़ो द्वारा की जा रही है। महासम्मेहलन की अध्यक्षता माननीय केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा की जाएगी, जबकि सम्मेलन का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण इफको के यूट्यूब चैन के माध्यम से सुबह 11 बजे से देखा जा सकेगा। महासम्मेलन के उपलक्ष्य पर इफको द्वारा कांगड़ा जिला के विभिन स्थानों पर भी किसान गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया जाएगा…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) – कारगिल युद्ध के महानायक शहीद कैप्टन विजयंत थापर की 25वीं पुण्यतिथि पर उनके बलिदान को याद किया गया । उपमंडल मुख्यालय पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर प्रशासन की ओर से तहसीलदार रमन ठाकुर ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर शहीद के मामा केके भारद्वाज और मामी कौशल्या भारद्वाज ने भी उनकी प्रतिमा पर फूलमालाऐं अर्पित कर उन्हें नमन किया । ज्ञात रहे कि शहीद विजयंत थापर आज से 24 वर्ष पूर्व वर्ष 1999 में कारगिल के युद्ध मे आज ही के दिन मात्र 22 वर्ष की उम्र तोलोलिंग व नौल…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) लाहुल-स्पीति की शक्ल आज बदल गई है और इसका मुख्य कारण अटल टनल है। गुरुवार को लाहुल-स्पीति के सिस्सु में बीजेपी के विकास तीर्थ यात्रा में भाग लेने आए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि देश जनता ने जिस तरह से बीते 9 सालों में देश का विकास देखा है। उस विकास को देखकर पूरे देश की जनता खुश है और जनता एक बार फिर से यही चाहती है कि साल 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा एक बार फिर से विकास को लेकर जनता के बीच जाए।केंद्रीय मंत्री का…