Author: Himachal Varta

हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )  नशीले पदार्थों के दुरुपयोग एवं तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर जिले भर में जारी नशा मुक्त हिमाचल अभियान के छठे दिन शनिवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर के प्रशिक्षुओं ने संस्थान परिसर के आस-पास भांग के पौधे उखाड़े। प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत इस हफ्ते कई जागरुकता कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में संस्थान के प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि नशे की समस्या आज के दौर…

Read More

किन्नौर हिमाचल वार्ता न्यूज़    उपायुक्त किन्नौर तोरूल एस रवीश ने आज यहां जिला के सभी लोगों से प्राकृतिक आपदाओं की पूर्व, वर्तमान व उपरान्त के दौरान चेतवानी के लिए सचेत एप्प को मोबाईल में डाउनलोड करने का आग्रह किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सचेत ऐप्प अधिकृत स्त्रोतों से सभी आपदाओं के लिए आधिकारिक चेतावनियां प्रकाशित करने वाला भारत का पहला ऐप्प है। यह ऐप्प राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कार्यन्वित पैन-इंडिया आधारित मोबाइल एप्लिकेशन तथा भारत में कार्यन्वित काॅमन अलर्टिंग प्रोटोकाॅल परियोजना का भाग है।उपायुक्त ने बताया कि सचेत ऐप्प किसी भी आपदा से पहल, उसके दौरान…

Read More

 मुख्यमंत्री ने माँ शूलिनी मेले को अगले वर्ष से राष्ट्र स्तरीय मेले के रूप में आयोजित करने की घोषणा की।  सोलन (हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार सायं सोलन में राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले का शुभारम्भ किया। प्रदेशवासियों को मेले की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने माँ शूलिनी मेले को अगले वर्ष से राष्ट्र स्तरीय मेले के रूप में आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और यहां के लोगों की देवी-देवताओं में गहरी आस्था है।ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस वित्त वर्ष के लिए प्रदेश सरकार…

Read More

काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  डॉ राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल से डेप्युटेशन पर स्थानांतृत हुए डॉक्टर वापस लौट आए हैं । टांडा अस्पताल से कुछ दिन पहले पांच डॉक्टरों को डा. राधाकृष्णनन मेडिकल कालेज हमीरपुर डेपुटेशन पर स्थांनातरित किया गया था । अब ये डॉक्टर वापस लौट चुके हैं। डेप्युटेशन पर स्थानांतरित हुए मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉक्टर धीरज कपूर, पल्मोनरी विभाग के एचओडी डॉक्टर देवेंद्र सिंह ढड़वाल, आर्थोपेडिक्स विभाग के एचओडी डॉक्टर विपिन शर्मा, साइकेट्री विभाग के एचओडी डॉक्टर सुखजीत सिंह, पैथेलॉजी के डॉक्टर बाल चंद्र, एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टर धीरज सिंघा के टेंपररली…

Read More

ऊना  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार के एक बड़े इवेंट का ऐलान करते हुए नशे को लेकर और सख्त कदम उठाने की बात कही है। शनिवार को ऊना के सर्किट हाउस में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता के दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में 27 जून को नशे के खिलाफ होने वाली दौड़ को लेकर कई बातें साझा की। इसके साथ ही उन्होंने नशा तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस द्वारा उठाए जा रहे प्रयासों को सराहा वहीं उन्होंने कहा कि क़ानूनी कार्रवाई के साथ साथ लोगों को नशे के…

Read More

नाहन,हिमाचल वार्ता न्यूज़ (लक्ष्य शर्मा )   अन्तर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध/नशा निवारण दिवस के उपलक्ष्य पर आगामी 26 जून को प्रातः 11 बजे उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।यह जानकारी देते हुए जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोडा ने बताया कि इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू वर्चुअल माध्यम से जिला स्तर के अधिकारियों तथा प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान जिला के खण्ड तथा पंचायत स्तर के प्रतिभागी भी इस कार्यक्रम मंे वर्चुअल माध्यम से…

Read More

बिलासपुर (हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  बिलासपुर जिला के तहत आती ग्राम पंचायत पड़यालग के अंतर्गत आने वाले गांव लड़ा में शुक्रवार सुबह भारी बारिश होने से नाले ने रौद्र रूप धारण कर लिया, जिसके कारण दधोल-लदरौर सड़क अवरुद्ध हो गई। वहीं एक आल्टो कार जोकि सड़क किनारे खड़ी थी, वह भी बह कर पुली से जा अटकी, जिससे कार को भी काफी नुक्सान हुआ है। सूचना मिलने पर कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अवरुद्ध हुई सड़क को जेसीबी की मदद से खुलवाया।लोगों ने कुछ देर बंद रखी सड़क, पुलिस ने करवाई बहालनुक्सान देख कर जहां पीड़ित परिवार गुस्से…

Read More

चौपाल ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपमंडल चौपाल में शनिवार को एचआरटीसी की बस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में ड्राइवर व कंडक्टर घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक करीब 10 बजे चौपाल से चार किलोमीटर दूर दता मोड़ के समीप एक एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में ड्राइवर व कंडक्टर सवार बताए जा रहे हैं, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। बस चौपाल से 7 से 8 किलोमीटर दूर बमराड लोकल रूट पर चौपाल से जा रही थी।

Read More