Author: Himachal Varta

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली में हैं और पार्टी नेताओं से लगातार मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री हिमाचल सदन से मंगलवार शाम निकले और लंबी बैठक के लिए बाहर रहे। बुधवार को भी दोपहर बाद कांग्रेस हाइकमान से मुलाकात के लिए हिमाचल सदन से निकले। इस दौरान उनके साथ उनके राजनीतिक सलाहकार के अलावा और कोई नेता या अधिकारी नहीं था। दरअसल, हिमाचल मंत्रिमंडल में तीन पद भरना अभी बाकी है। कांग्रेस संगठन में भी कुछ बदलावों की आहट है। कई राज्यों में इस तरह के बदलाव हो रहे हैं। चूंकि लोकसभा चुनाव भी नजदीक…

Read More

सोलन (हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   राज्यस्तरीय मां शूलिनी मेले की सांस्कृतिक संध्या समेत अन्य कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन द्वारा रूपरेखा तैयार कर ली है। जिला प्रशासन ने सांस्कृतिक संध्या को सफलता पूर्ण आयोजित करने के लिए विभिन्न योजनाएं भी तैयार की है। मां शूलिनी मेले को लेकर इस वर्ष पंजाबी, पहाड़ी समेत बॉलीवुड कलाकर मेले में धमाल मचाएंगे। बुधवार को सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धनीराम शांडिल ने कहा राज्यस्तरीय मां शूलिनी मेला 23 जून को शुरू होगा। पत्रकारवार्ता के दौरान उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( राजीव कुमार  )   उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने जिला की सभी सड़कों, पेयजल योजनाओं, स्वास्थ्य संस्थानों, विद्युत आपूर्ति, परिवहन आदि जरूरी जन सेवाओं को आगामी मौनसून के दृष्टिगत क्रियाशील और दुरूस्त बनाये रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को मौनसून के दृष्टिगत संभावित आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने रहना चाहिए ताकि घटना के उपरांत समय पर राहत एवं पुनर्वास का कार्य किया जा सके। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) सुमित खिमटा आज बुधवार को नाहन में डीडीएमए सिरमौर की आगामी मौनसून की तैयारियों के लिए…

Read More

नहान (हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नहान विधानसभा क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने समस्त प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा योग शब्द – वेदों, उपनिषदों, गीता एवं पुराणों में अति प्राचीन काल से व्यवहार में आया है। भारतीय दर्शन में योग एक अति महत्वपूर्ण शब्द है। आत्म दर्शन एवं समाधि से लेकर कर्मक्षेत्र तक योग का व्यापक व्यवहार हमारे शास्त्रों में हुआ है। • महर्षि पतंजलि योग शब्द का अर्थ चित्तवृत्ति का निरोध करते हैं। • महा ऋषि व्यास…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  ) ( रंजना शर्मा )   नाहन के ऐतिहासिक चौगान में बुधवार को राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की। आयुष मंत्री ने योग क्रियाओं में भी भाग लिया। इससे पूर्व हर्षवर्धन चौहान ने भगवान धनवंतरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर योग दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया आयुष मंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित हजारों प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग भारतवर्ष की दुनिया को एक अमूल्य देन है जिसका पांच हजार वर्षों का…

Read More

हमीरपुर (हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों के लिए सस्ती ऋण योजना आरंभ की है। इसके अलावा आने वाले प्रदेश को ग्रीन राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने जो इलेक्ट्रिक वाहनों का कांसेप्ट लाया है उसे बढ़ावा देने के लिए सरकार आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद और कई अन्य योजनाओं के माध्यम से भी लोगों को बड़े पैमाने पर सबसिडी देने जा रही है। इन सभी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए विभागीय अधिकारियों और बैंक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। ऐसे में बैंकों को भी चाहिए कि वे सब्सिडी…

Read More

 सोलन (हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के सौजन्य से बेबी शो का आयोजन ऐतिहासिक ठोडो मैदान सोलन में 25 जून को किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डां. राजन उप्पल ने दी। डा. राजन ने कहा कि बेबी शो में अभिभावक 0 से पांच वर्ष आयु वर्ग के अपने बच्चों को प्रतिरक्षण कार्ड सहित लाएं। उन्होंने कहा कि 25 जून को बच्चों का पंजीकरण प्रात: 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि बेबी शो का मूल्यांकन बेबी के प्रतिरक्षण, उम्र…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा  )   हि०प्र० राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के जिला सिरमौर में स्थित होलसेल गोदाम (सराहां तथा नाहन) से उचित मुल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के ढुलान कार्य हेतु जिला नियन्त्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले द्वारा ढुलाई दरें आमंत्रित की गई हैं। यह ढुलाई दरें 30 जून को दोपहर 11 बजे तक ऑन लाईन माध्यम से जिला नियंत्रक खाद्य एवं आपूर्ति के कार्यालय नाहन पहुंच जानी चाहिए जो इसी दिन दोपहर 2.30 बजे उपायुक्त अथवा अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में खोली जाएगी। जिला नियंत्रक खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर विजय सिंह…

Read More