चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बिजली बोर्ड उपमंडल नं-दो ने खजियार, चनेड़, सरोल, मरेड़ी व साहो अनुभाग के 222 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी किए हैं। अब इन चिन्हित डिफाल्टरों को दोबारा से कनेक्शन बहाली के लंबित बिल राशि के अलावा अढ़ाई सौ रुपए का अतिरिक्त चार्ज देना होगा। बिजली बोर्ड की इस कड़ी कार्रवाई की भनक लगते ही डिफाल्टरों में हडकंप मच गया है। बिजली बोर्ड उपमंडल नं- दो के सहायक अभियंता अजय कुमार ने खबर की पुष्टि की है। बिजली बोर्ड उपमंडल नं- दो ने खजियार के 61, चनेड के…
Author: Himachal Varta
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( राजीव कुमार ) आगामी मौनसून के दृष्टिगत जिला की विभिन्न सड़कों में संभावित दुर्घटनाओं में जान माल के नुकसान को ध्यान में रखते हुए सिरमौर जिला प्रशासन ने अग्रिम रूप से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने 15 जुलाई तक जिला की सभी सड़कों के ब्लैक स्पॉट की सूचि और इनकी दुरूस्ती पर होने वाले खर्च के एस्टीमेट तैयार करने के लिए कहा है। इस कार्य के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में उप-मंडल स्तरीय समितियों का गठन किया गया है। उपायुक्त सिरमौर द्वारा…
किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सांगला में टोंटगोंगचे नाले पर बने लोक निर्माण विभाग के बैली ब्रिज की जर्जर हालात कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। हालात यह है कि पुल के दोनों छोरो पर बुरी तरह से जंग लगा हुआ है जिसके चलते पुल के पलेट में बड़े-बड़े छेद हो चुके है। इस पुल पर वाहनों व स्थानीय लोगों की आवाजाही तो रहती ही है साथ ही छोटे-छोटे बच्चों का रोजाना स्कूल के लिए आने-जाने रहता है। अभिभावकों यह चिंता हमेशा सताती है कि कहीं उनके बच्चों के पैर उक्त पुल में न फंस…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) नगर परिषद द्वारा हाउस टैक्स में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार कांगड़ा शहरवासियों द्वारा नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद की कार्यप्रणाली का विरोध करने के साथ जमकर नारेबाजी करने के साथ हो हल्ला किया। इस मौके पर शहरवासियों का कहना था कि नगर परिषद उन्हें सुविधाओं के नाम पर तो कुछ नहीं दे पा रहा, लेकिन हजारों रुपए का टैक्स लगाकर गरीब लोगों पर बोझ जरूर डाल रहा है। इस मौके पर गुस्साए लोगों का कहना था कि अगर इसी तरह से कमेटी ने टैक्स बढ़ाया और उनकी न सुनी, तो वे…
नई दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) परिवहन मंत्रालय का ये कदम बहुत राहत देने वाला हो सकता है, जो कड़ी गर्मी, जाड़े और बरसात के दिनों में रोजाना करीब 12 घंटे ड्राइविंग सीट पर बिताते हैं. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 2025 से सभी ट्रक केबिनों को अनिवार्य रूप से वातानुकूलित करने का आदेश दिया है. इस उन ड्राइवरों को बहुत जरूरी आराम मिलेगा जो अक्सर अपने पसीने से लथपथ होने के बावजूद ट्रक चलाते रहते हैं. ट्रक ड्राइवरों के काम करने के कठिन हालात और सड़क पर लंबे समय तक लगातार ड्राइविंग की थकान को सड़क…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (लक्ष्य शर्मा ) जिला युवा सेवायें एवं खेल अधिकारी सिरमौर रमा शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा सिरमौर जिला में नोडल क्लबों का गठन किया जा रहा है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई। इच्छुक युवा मंडल एवं क्लब निर्धारित तिथि तक जिला युवा सेवायंे एवं खेल अधिकारी कार्यालय नाहन में जरूरी दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा वर्ष 2023-25 के लिए नोडल क्लब योजना लिए ज़िले के नाहन, पांवटा, शिलाई, संगड़ाह, पच्छाद, तथा राजगढ़ विकास खण्डों के…
चंडीगढ़ (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर से गुरबानी का ‘नि:शुल्क प्रसारण’ सुनिश्चित करने के लिए पंजाब विधानसभा में मंगलवार को सिख गुरुद्वारा (संशोधन) विधेयक, 2023 पेश किया गया. इसके बाद इस विधेयक पर चर्चा की गई.इससे पहले सोमवार को पंजाब मंत्रिमंडल ने स्वर्ण मंदिर यानी श्री हरमंदिर साहिब से गुरबानी का नि:शुल्क सीधा प्रसारण सुनिश्चित करने के लिए ब्रिटिश काल के सिख गुरुद्वारा अधिनियम, 1925 में संशोधन को मंजूरी दी थी. सिख गुरुओं और गुरु ग्रंथ साहिब के अन्य लेखकों की विभिन्न रचनाओं को ‘गुरबानी’ कहा जाता है.वर्तमान में, स्वर्ण मंदिर से गुरबानी का प्रसारण…
शिमला (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) शिमला:प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की अपील को आधारहीन पाते हुए 10 हजार रुपये की कॉस्ट के साथ खारिज कर दिया। कोर्ट ने अपने निर्णय में कहा कि राज्य सरकार को आधारहीन, तंग करने वाले, तकनीकी और अन्यायपूर्ण विवादों से न्याय के मार्ग में बाधा नहीं डालनी चाहिए। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव और न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने यह निर्णय सुनाया।नागरिकों को किया जा रहा परेशान हाईकोर्ट ने कहा कि यह बड़े खेद का विषय है कि राज्य सरकार की ओर से छोटे से विवाद के लिए भी लगातार मुकदमेबाजी कर…