शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों को जारी पत्र में दो दिनों के भीतर रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। अनदेखी करने पर कार्रवाई के लिए चेताया है।हिमाचल प्रदेश में स्कूल सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दिशानिर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। उच्च शिक्षा निदेशालय के कई बार आग्रह करने के बाद भी नौ जिलों के कई स्कूलों ने इस बाबत तिमाही रिपोर्ट नहीं भेजी है।निदेशालय ने 30 जून तक रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को जिला उपनिदेशकों को जारी पत्र में उच्च शिक्षा निदेशालय ने दो दिनों…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी संसद का सत्र छोडक़र आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए हिमाचल आए थे, लेकिन हैरानी की बात यह है कि लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी वहां मौजूद नहीं थे। न तो लोकनिर्माण विभाग सेक्रेटरी और न ही ईएनसी लोकनिर्माण विभाग केंद्रीय मंत्री के दौरे के दौरान मौके पर मौजूद थे। जब केंद्रीय मंत्री के साथ हिमाचल को हुए नुकसान पर चर्चा चल रही थी, तो मुख्यमंत्री को…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कुल्लू भुंतर स्थित हाथीथान में ड्राई फ्रूट्स की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया है। आगजनी की यह घटना बुधवार सुबह 4 बजे के आसपास घटी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।अग्निशमन केंद्र कुल्लू के फायर ऑफिसर ठाकुर दास ने बताया कि आग केंद्र से 10 किलोमीटर दूर गांव हाथीथान भुंतर में संजीव शर्मा की दुकान में आग लगी, जिसमें एक लाख रुपए का नुसान हो गया है, जबकि 50 लाख की संपत्ति को बचा लिया गया है। साथ ही दो गाडिय़ों और हरिहर…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) बिलासपुर और हमीरपुर की सीमा में बहने वाली माक्कन खड्ड में बजरी से भरे टिप्पर के गिर जाने से चालक की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हुए हैं। टिप्पर धंगोटा से बजरी लेकर घुमारवीं जा रहा था कि ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और 150 फुट नीचे जाकर पलट गया।हादसे में चालक की मौत हो गई है, जिसकी पहचान अरुण कुमार पुत्र औंकार गांव अवडानीघाट तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। घायलों में रामपाल पुत्र पुड़ी राम गांव कोठी तहसील घुमारवीं और अनवर मोहम्मद पुत्र मजीद मोहम्मद गांव रटैला एंड तहसील…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा) हि.प्र. वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची सिरमौर में भारी बारिश से वन संपदा को हुए नुकसान का जायजा लेने के आज बुधवार को नाहन पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने पिछले कल सोलन जिला में नुकसान का जायजा लिया था।हि.प्र. वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने नाहन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु के निर्देश पर वह वन संपदा के नुकसान की जानकारी हासिल करने के लिए सिरमौर प्रवास पर आये हैं। उन्होंने कहा कि वन संपदा को हुये नुकसान की…
नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज बुधवार को रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स द्वारा पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत नाहन के नौणी का बाग में लाल व पीले चंदन के पौधे रोपित कर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सुमित खिमटा ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक माह से अधिक भारी बारिश के कारण भू-स्खलन और लैंड स्लाईड लगातार हो रही है और सिरमौर जिला में भी इससे भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कहीं न कहीं…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) राज्य सरकार ने लीज रूल्स में नौ साल के बाद संशोधन किया है और इसकी अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार अब किसी भी प्रोजेक्ट के लिए सरकार 40 साल से ज्यादा की अवधि की लीज नहीं देगी। प्रधान सचिव राजस्व ओंकार चंद शर्मा ने यह अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार लीज रूल्स के रूल 07 में संशोधन किया है। इसमें कहा गया है कि अब किसी भी सूरत में 40 साल से ज्यादा सरकार जमीन की लीज की अनुमति नहीं देगी। वर्तमान में 40 साल की अवधि सिर्फ प्राइवेट बिजली…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) इंडियन टेक्नोमैक परिसर की नीलामी प्रक्रिया की स्टेटस रिपोर्ट राज्य कर विभाग ने हाईकोर्ट को सौंप दी है। बीते 27 जून को हुई नीलामी में 7.83 फीसदी वृद्धि के साथ 22.75 करोड़ में कंपनी के सात लॉट बेचे थे। बहुचर्चित 4,300 करोड़ रुपये के कर एवं बैंक कर्ज घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमैक परिसर की नीलामी प्रक्रिया की स्टेटस रिपोर्ट राज्य कर विभाग ने हाईकोर्ट को सौंप दी है। बीते 27 जून को हुई नीलामी में 7.83 फीसदी वृद्धि के साथ 22.75 करोड़ में कंपनी के सात लॉट बेचे थे। ये चल एवं अचल…