नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में एक 19 वर्षीय युवक राहुल द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है जो अमरपुर मोहल्ला का निवासी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, राहुल अपने घर में पंखे से लटका हुआ था। जब युवक के परिजनों ने उसे लटका हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचना चाहा परन्तु तब तक उसकी सांसे थम चुकी…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने CM मान से विधानसभा के सत्र का एजेंडा मांगा है. जिसको लेकर पंजाब विधानसभा सचिवालय ने कहा है कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बाद एजेंडा से जुड़ी जानकारी सांझा की जाएगी.पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राज्य विधानसभा के आगामी दो-दिवसीय विशेष सत्र का एजेंडा मांगा है. अधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र 19-20 जून को आहूत किया गया है. उन्होंने बताया कि लेकिन राज्यपाल ने विशेष सत्र बुलाए जाने पर कोई आपत्ति नहीं की है. उन्होंने बताया कि पंजाब विधानसभा सचिवालय…
शिमला (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय के सभागार में त्रिलोक सूर्यवंशी द्वारा बनाया गया शिमला से जुड़ी हस्तियां मानचित्र का लोकार्पण किया। इस अनूठी कृति के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी और इसे पर्यटन की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण बताया। मानचित्र को तैयार करने वाले भाषा एवं संस्कृति विभाग के पूर्व सहायक निदेशक त्रिलोक सूर्यवंशी ने बताया कि यह मानचित्र अतीत में शिमला से जुड़ी उन विश्व प्रसिद्ध हस्तियों पर आधारित है, जिन्होंने समाजिक, राजनीतिक, साहित्यिक व सांस्कृतिक क्षेत्रों अपना अमूल्य योगदान दिया है। कांग्रेस के संस्थापक एओ ह्यूम ने शिमला…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ विधायक अजय सोलंकी ने आज नाहन निर्वाचन क्षेत्र के तहत सलानी-कटोला तथा त्रिलोकपुर पंचायत के टेडी-बरोटी में जन समस्यायें सुनी और कई समस्याओं का मौके पर निपटारा किया। इससे पूर्व सलानी कटोला और टेडी बरोटी पहुंचने पर अजय सोलंकी का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। अजय सोलंकी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, आदि विभिन्न समस्याओं का चरणबद्ध ढंग से निपटारा…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला चंबा के सलूणी में मनोहर हत्याकांड में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने नया खुलासा किया है। कश्यप के मुताबिक 25 साल के मृतक मनोहर का ताल्लुक अनुसूचित जाति से था। उन्होंने कहा कि मामले को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के समक्ष भी उठाया जाएगा।नाहन में पत्रकारों से बात करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान के सुर से सुर मिलाते हुए समूचे घटनाक्रम की जांच एनआईए से करवाने की मांग की। एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार ) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने कहा कि सिरमौर जिला के लोगों को बेहतर चिकित्सा उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पुरजोर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला के क्षेत्रीय अस्पताल में सभी प्रकार की बीमारियों के विशेषज्ञ उपलब्ध हैं। जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज भी कार्यरत हैं जहां लोगों को उपचार सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला के अन्य चिकित्सा खण्डों में जहां चिकित्सक कम हैं, वहां पर प्रतिनियुक्ति करके मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के प्रयास किये जा रहे हैं। संगड़ाह विकास…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) (लक्ष्य शर्मा ) कुत्तों की जन्म दर को कम करने के लिए सिरमौर जिला में 16 जून से 28 जून तक एक विशेष अभियान का आरम्भ किया गया है। इस अभियान के तहत कुत्तों की जन्म दर को कम करने के लिए पशु पालन विभाग द्वारा वैक्सीनेशन और स्टेरलाइजेशन का कार्य किया जायेगा। यह अभियान पशुपालन विभाग और नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जायेगा।उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने पशु पालन विभाग द्वारा शुक्रवार को नाहन में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी प्रदान की। सुमित खिमटा ने…
दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) प्रादेशिक मौसम विभाग में उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने पहले ही पूर्वानुमान जताया था कि 14 जून को तापमान अधिक रहने के बाद 15 जून से गिरावट शुरू होगी। ऐसा 15 व 16 जून व 18-19 जून को बारिश होने के कारण होगा। दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश से पहले मौसम विभाग ने आशंका जताई थी कि आज 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही दक्षिणी दिल्ली के…